न्यूज़ डेस्क। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में एक छात्रा की गोली मार कर हत्या कर दी गई। ये मामला एकतरफा प्यार का है। मेवात के रहने वाले तौफीक नाम के युवक पर आरोप लगा है कि उसने छात्रा निकिता तोमर की हत्या की। आरोपित अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर छात्रा के अपहरण के इरादे से आया था। आरोपित तौफीक ने निकिता को गाड़ी में खींचने की कोशिश की लेकिन जब वो असफल रहा तो उसने गोली मार दी। यह पूरी घटना CCTV में भी…
साल: 2020
पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर पाकिस्तान ने किया फ्रांसीसी राजदूत को तलब, एम्बेसेडर को पाकिस्तान ने भेजा समन
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने पैंगंबर साहब पर कार्टून के प्रकाशन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बयान पर तीखा विरोध दर्ज कराने के लिए सोमवार को फ्रांसीसी राजदूत मार्क बरेती को तलब किया। वहीं देश की संसद ने सरकार से पेरिस से अपना दूत वापस बुलाने की मांग की। विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह रेखांकित किया गया कि इस तरह के गैरकानूनी और इस्लाम विरोधी कृत्य पाकिस्तान सहित दुनिया भर में मुसलमानों की भावनाओं को आहत करते हैं। इस तरह के कदम को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता…
दो राज्यों के लिए भाजपा ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, UP से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अगले माह 9 नवंबर को राज्यसभा की 10 सीटों और उत्तराखंड की एक सीट पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को नौ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पार्टी महासचिव अरूण सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए नरेश बंसल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उत्तर प्रदेश के लिए जारी सूची में प्रदेश के…
मास्क पहनना अनिवार्य करेगी राजस्थान सरकार, जल्द लाएगा विधेयक, देश का होगा पहला राज्य
जयपुर । राजस्थान सरकार एक ऐसा कानून लाने की योजना बना रही है, जिससे राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य हो जाएगा। इसके साथ ही ऐसा कानून लाने वाला यह पहला राज्य बन जाएगा। सोमवार की शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “राज्य सरकार कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य करने की योजना बना रही है। इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में एक विधेयक पेश किया जाएगा। जब तक वैक्सीन नहीं मिल जाता तब तक हाथ धोना, मास्क…
iPhone 12 series drop test: कई बार गिरने पर भी नहीं टूटता iPhone 12 का डिस्प्ले, देखें ड्रॉप टेस्ट का विडियो
नई दिल्ली। अगर आपके पास iPhone 12 सीरीज का कोई डिवाइस है, तो कोशिश करिए कि वह कभी नीचे न गिरे। हालांकि, खराब से खराब स्थिति में अगर आपका आईफोन 12 हाथ से छूट कर नीचे गिरता है, तो ऊपर वाले से प्रार्थना करिए कि वह डिस्प्ले के बल जमीन से टकराए। हाल में PhoneBuff ने आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो का ड्रॉप टेस्ट किया। इसमें पता चला कि फोन का फ्रंट पैनल बैक के मुकाबले ज्यादा मजबूत है। सेरेमिक शील्ड से मिलती है मजबूती आईफोन 12 सीरीज के…
कोविड वैक्सीन अच्छी खबर: रूसी कोरोना वैक्सीन Sputnik V को लेकर बड़ा दावा, 85 फीसदी वॉलंटियर्स में नहीं दिखे साइड इफेक्ट्स
मॉस्को। कोरोना वायरस के कहर के बीच पूरी दुनिया में वैक्सीन बनाने की कवायद तेज है। रूस ने बहुत पहले ही कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने का दावा किया है, जिसका तीसरे फेज का ट्रायल जारी है। अब तक जो परिणाम सामने आए हैं, उसके मुताबिक रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-5 को सुरक्षित और प्रभावी पाया गया है। करीब 85 फीसदी वॉलंटियर्स में इसका कोई साइडे इफेक्ट देखने को नहीं मिला है। द मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन वॉलंटियर्स को स्पूतनिक-5 वैक्सीन का डोज दिया गया, उनमें 85…
दिल्ली पुलिस के ASI की कोरोना से हुई मौत, फिर भी केजरीवाल सरकार ने 1 करोड़ की अनुदान राशि देने से किया मना, जानें क्यों….
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते मरने वाले दिल्ली पुलिस के ASI को 1 करोड़ रुपए की अनुदान राशि देने से मना कर दिया है। सरकार ने उनकी फाइल को यह कहते हुए लौटा दिया है कि उनकी ड्यूटी कोरोना के लिए नहीं लगाई गई थी। ASI 53 वर्षीय शीश मणि पांडे की फाइल लौटाने के बाद अब कई पुलिसकर्मियों को मिलने वाली यह राशि संदेह के घेरे में आ गई है। जिससे उनके परिजन परेशान हैं। ASI 53 वर्षीय शीश मणि पांडे दिल्ली पुलिस की अपराध…
Indane Gas बुकिंग के लिए जारी हुआ WhatsApp नंबर, बदला सिलिंडर बुक करने का तरीका
हैदराबाद। घरेलू LPG सिलेंडर रिफिल के लिए अधिकांश लोग खास मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हैं। जो अब बदल गया है। इंडेन प्रबंधन ने इस बारे में ग्राहकों को SMS भेजकर सूचना भी दे दी है। हम यहां आपको विस्तार से बताते हैं कि कैसे सुविधाजनक तरीके से आप इंडेन गैस सिलिंडर बुक कर सकते हैं। आप इंडेन के ग्राहक हैं तो आज से आप पुराने नंबर पर गैस बुकिंग नहीं करा सकेंगे। इंडेन ने अपने ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर नया नंबर भेजा है। नये नंबर के…
महबूबा मुफ्ती के बयान पर उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने जताई नाराजगी, बोले- उन्हें परिवार के साथ पाकिस्तान चले जाना चाहिए
अहमदाबाद। J&K से आर्टिकल 370 समाप्त करने को लेकर PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के हालिया बयान पर नाराजगी जताते हुए गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री को यदि भारत और उसके कानून पसंद नहीं हैं तो उन्हें सपरिवार पाकिस्तान चले जाना चाहिए। वडोदरा के कुराली गांव में उपचुनाव के लिए एक सभा को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की सुरक्षा के लिए नागरिकता संशोधन कानून लाए और उन्होंने…
सोनिया का बिहार के मतदाताओं के नाम भावनात्मक संदेश, बोलीं- दिल्ली-बिहार में बंदी सरकार, अब है बदलाव की बयार, नई इबारत लिखने का समय है
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने बिहार की जनता से भावनात्मक अपील करते हुए महागठबंधन को वोट देने की अपील की। बिहार की जनता के नाम संबोधन से पहले उन्होंने बिहार की पवित्र और ऐतिहासिक धरती को नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बिहार में सत्ता और उसके अहंकार में डूबी सरकार अपने रस्ते से अलग हट गई है। न उनकी करनी अच्छी है और न कथनी। उन्होंने कहा कि मजदूर आज मजबूर है, किसान आज परेशान है, नौजवान आज निराश है, अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थित लोगों…
