बिहार चुनाव 2020 : आठवीं पास ‘युवराज’ बिहार का विकास नहीं, सिर्फ विनाश कर सकते हैं : केंद्रीय मंत्री चौबे

पटना। भाजपा के नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बुधवार को RJD नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आठवीं पास ‘युवराज’ बिहार का विकास नहीं, सिर्फ विनाश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल दलों का इतिहास ही भ्रष्टाचार का रहा है। वे रोजगार क्या देंगे। उन्होंने कहा, “राजद, कांग्रेस एवं इनके सहयोगी दल बिहार की जनता को झांसा देने का काम कर रहे हैं। डबल युवराज को बिहार की जनता ने रिजेक्ट कर दिया है।” चौबे ने भोजपुरी गायक दिनेश प्रसाद…

दिल्ली में उतरा नया आलू, दिवाली के बाद दाम घटने की उम्मीद

नई दिल्ली। सब्जियों के बढ़े दामों से अब जनता को राहत मिल सकती है, क्यों कि आलू की नई फसल की आवक शुरू हो चुकी है और अगले सप्ताह से आवक बढ़ सकती है, हालांकि दाम में गिरावट की उम्मीद दिवाली के बाद ही की जा सकती है। देश की राजधानी दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी में बुधवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना से एक ट्रक नया आलू उतरा जो थोक में 50 रुपये किलो बिका। यह जानकारी आजादपुर मंडी पोटैटो ऑनियन मर्चेंट एसोसिएशन यानी पोमा के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र शर्मा…

अमेरिकी चुनाव में कोई भी जीते, भारत के रिश्तों पर नहीं पड़ेगा कोई असर: विदेश सचिव हर्षवर्धन

लंदन। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को कहा कि भारत-अमेरिका का संबंध इतना प्रगाढ़ है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में कोई भी जीते इससे संबंधों पर असर नहीं पड़ेगा। श्रृंगला ने कहा, ‘‘जहां तक अमेरिकी की बात है हमारे संबंध बहुत प्रगाढ़ है। हमारे ऐसे रिश्ते हैं जिसे हम समग्र वैश्विक रणनीतिक भागीदारी कहते हैं। दोनों देशों के बीच आपसी हितों वाले कई क्षेत्रों में सहयोग है। भारत को अमेरिका का लगातार समर्थन मिलता रहा है चाहे वहां किसी भी पार्टी का शासन हो। हमें उम्मीद है आगे…

US Election 2020 : अमेरिका का राष्ट्रपति बनने से सिर्फ 6 वोट दूर जो बाइडेन, वोटों की गिनती रोकने कोर्ट पहुंचे डोनाल्‍ड ट्रंप

न्यूयॉर्क। संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों की बुधवार को अनिश्चितता के एक कोहरे के साथ नींद खुली, क्योंकि उन्हें देश के राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम परिणाम का इंतजार था, जो कि अभी तक पूरा नहीं हो सका है। अभी तक यह सुनिश्चित नहीं हो सका है कि दुनिया के सबसे ताकतवर देश का नेतृत्व कौन करेगा। अमेरिका के लोगों के साथ ही दुनिया भर के तमाम देशों को अनिश्चितता के इस कोहरे के छंटने का इंतजार है, क्योंकि अभी तक लाखों वोटों की गिनती नहीं हुई है। मतगणना में डेमोक्रेटिक…

रिपब्लिक TV के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मुंबई। रिपब्लिक TV के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को बुधवार की रात अलीबाग कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिका हिरासत में भेज दिया है। खुदकुशी केस में अब वह 18 नवबंर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को बुधवार की सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद अर्नब ने परिवारवालों के सामने पुलिस पर बदसलूकी और पिटाई का आरोप लगाया। अर्नब गोस्वामी के वकील गोरव पारकर ने बताया कि पुलिस हिरासत में न देकर न्यायिक हिरासत में भेजना यह उनकी बड़ी जीत है। उन्होंने कहा-…

CBSE CTET 2020: अगले साल जनवरी में होगी परीक्षा, बदल जा सकते हैं एक्जाम सेंटरों के शहर

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CBSE CTET 2020 की परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। इस बारे में आधिकारिक नोटिस भी जारी कर दिया गया है। CTET 2020 परीक्षा अब 31 जनवरी, 2021 को होगी। इससे पहले ये परीक्षा इसी साल जुलाई में होनी थी। कोरोना संक्रमण और बंदी के मद्देनजर इस बार परीक्षा करीब 6 महीने देरी से हो रही है। Central Teacher Eligibility Test (CTET) to be held in January 31st, 2021: Education Minister Ramesh Pokhriyal after the CBSE board released the statement. The…

मध्य प्रदेश : शिवराज सरकार ने देवी-देवताओं के चित्र वाले पटाखों पर लगाया प्रतिबंध

देवास। देशभर में दिवाली के त्योहार के मद्देनजर पटाखों की बिक्री शुरू हो चुकी है। इसी के साथ जहां कई जगहों पर पुलिस दबिश देकर अवैध तौर पर पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने देवी-देवताओं के चित्र वाले पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। मध्यप्रदेश में चीनी सहित अन्य विदेशी पटाखों का भंडारण, परिवहन, विक्रय या उपयोग करने पर विस्फोटक अधिनियम की धारा 9-बी (1)(बी) के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसे पटाखे भी प्रतिबंधित रहेंगे जिन पर देवी-देवताओं के…

मोदी कैबिनेट ने भारत और इजराइल के बीच स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में सहयोग संबंधी MoU को दी मंजूरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रि‍मंडल ने बुधवार को भारत और इजराइल के बीच स्‍वास्‍थ्‍य एवं दवा के क्षेत्र में सहयोग करने के बारे में समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्‍ताक्षर करने की मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस समझौता ज्ञापन के तहत डॉक्‍टरों, अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य पेशेवरों का आदान-प्रदान और प्रशिक्षण, मानव संसाधन विकास व स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल सुविधाएं स्‍थापित करने में सहयोग जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसमें फार्मास्‍युटिकल, चिकित्‍सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों के विनियमन के संबंध में सूचनाओं…

पिनाका रॉकेट सिस्टम के नए वर्जन का भारत ने किया सफ़ल परीक्षण, सीमा पर चीन को मिलेगा करारा जवाब

नई दिल्ली। LAC पर चीन के साथ तनातनी के बीच भारत लगातार अपनी मिसाइलों और रॉकेटों का परीक्षण कर रहा है। पिछले दो महीने के अंदर ऐसे कई सफल परीक्षण किए जा चुके हैं। अब भारत ने पिनाका रॉकेट सिस्टम के उन्नत संस्करण का बुधवार को सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इस सिस्टम को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने स्वदेशी रूप से तैयार किया है। इसका परीक्षण ओडिशा तट पर चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से किया गया। Enhanced version of PINAKA Rocket System, developed by Defence Research and…

चोट का निशान दिखाते हुए बोले Republic TV के एडिटर इन-चीफ अर्नब गोस्वामी- मुझे पुलिस ने घेरा, मारपीट की

मुंबई। वर्ष 2018 के एक पुराने मामले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा बुधवार सुबह गिरफ्तार किए गए रिपब्लिक TV के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। गोस्वामी को इंटीरियर डिजाइनर आज्ञा नाइक को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के दो साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है। रिपब्लिक TV के संपादक अर्नब गोस्वामी ने चोट के निशान दिखाते हुए बुधवार शाम को कहा, ”पुलिसकर्मियों ने मुझे चारों ओर से घेरा, मुझे धक्का दिया। मैं यहां बिना जूते के हूं…मेरे साथ मारपीट की…