नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनकी लंबी आयु की कामना करते हुए कहा कि पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के…
साल: 2020
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने बनवाया Medico expert पोर्टल, घर बैठे लोग ले सकेंगे डॉक्टर से सलाह
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर नगरपालिका के साथ मिलकर ऐसा पोर्टल बनाया है, जिससे कोई व्यक्ति घर बैठे डॉक्टरों से सलाह ले सकता है। इस पोर्टल को उन्होंने लॉन्च भी कर दिया है। पोर्टल का नाम है-मेडिको एक्सपर्ट। इस पोर्टल के जरिए वीडियो कॉल पर डाक्टर सलाह देंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें, इसके लिए उन्होंने नागपुर नगरपालिका के साथ मिलकर एक शुरूआत की है। पोर्टल के माध्यम से लोग डॉक्टर से ऑनलाइन सलाह कहीं से भी…
हिमाचल : तिब्बती स्कूल के 101 छात्र कोरोना पॉजिटिव
शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मंडी जिले के एक तिब्बती स्कूल बोर्डिग के 101 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसे मिलाकर शनिवार को राज्य में 330 नए मामले पाए गए हैं, जिससे राज्य में कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़कर 24,569 हो गई है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। राज्य में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 362 हो गई है। मंडी जिले में इस दौरान 155 लोग पॉजिटिव पाए गए, जिसमें 104 स्कूली छात्र शामिल हैं। इनमें चौंतरा में तिब्बती चिल्ड्रन विलेज स्कूल के 101 और एक सरकारी…
1 जनवरी 2021 से पुराने वाहनों के लिए भी जरूरी हुआ फास्टैग: राजमार्ग मंत्रालय
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर एक जनवरी, 2021 से पुराने वाहनों के लिए फास्टैग होना जरूरी कर दिया। एक दिसंबर, 2017 से पहले बेचे गए एम और एन श्रेणी के चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग होना अनिवार्य कर दिया। इसके लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन किया गया। मंत्रालय ने इसे लेकर बीते छह नवंबर को अधिसूचना जारी कर दी। केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के अनुसार, एक दिसंबर 2017 से नए चार पहिया वाहनों के सभी तरह के…
प्रधानमंत्री मोदी ने जो बाइडेन और कमला हैरिस को दी जीत की बधाई, कही यह अहम बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिक का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर जो बाइडेन को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उपराष्ट्रपति के रूप में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण और अमूल्य था और भारत एक साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर रहेगा। प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति का चुनाव जीतने पर कमला हैरिस को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता सराहनीय है। उन्होंने कहा यह जीत केवल कमला की ही नहीं, बल्कि सभी भारतीय-अमेरिकियों के लिए भी गर्व की बात है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा…
रिपब्लिक TV के संपादक अर्नब गोस्वामी को फिलहाल राहत नहीं, जमानत पर हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
नई दिल्ली। बॉम्बे हाईकोर्ट ने शनिवार को रिपब्लिक TV के संपादक अर्नब गोस्वामी की अंतरिम जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया, अर्नब को आत्महत्या के मामले में 2018 के अपहरण के मामले में अलीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया था। न्यायमूर्ति एसएस शिंदे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की खंडपीठ ने कहा कि वह जल्द से जल्द इस आदेश को सुनाने की कोशिश करेगी। बता दें कि अर्नब गोस्वामी बुधवार से न्यायिक हिरासत में हैं। पीठ ने मामले में गिरफ्तार किए हुए अर्नब और दो अन्य लोगों, फिरोज शेख…
21 वीं सदी में बेटा-बेटी में भेद करने की सोच समाज की मानसिकता पर धब्बा : अदालत
नई दिल्ली। एक बेटी को पिता का प्यार तो मिला ही नहीं, अब पिता उसकी जिम्मेदारी उठाने में भी बहाने बना रहा है। अदालत ने पिता की इस मानसिकता पर अफसोस जाहिर किया है। अदालत ने कहा है कि तब पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद था तो पति ने बेटे को ही साथ रखने के लिए क्यों चुना। बेटी को मां के पास छोड़ दिया। अदालत ने 21 वीं सदी में बेटा-बेटी में भेद करने की सोच को समाज की मानसिकता पर धब्बा करार दिया है। रोहिणी स्थित अतिरिक्त सत्र…
दिल्ली के सभी लाइसेंस किये गए सस्पेंड, पुलिस कर रही है पटाखों की बिक्री पर छापेमारी, मिले 459 किलोग्राम बैन पटाखे
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि उन्होंने इस दीवाली पर हरे और PESO- प्रमाणित पटाखों की बिक्री के लिए दिल्ली में दुकानदारों को दिए गए सभी लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। ये फैसला दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) द्वारा दिल्ली में 30 नवंबर तक सभी प्रकार के पटाखे फोड़ने और बेचने पर “पूर्ण प्रतिबंध” लगाने के एक दिन बाद आया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर भर में ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को पहले से ही निर्देशों को लागू करने और अवैध बिक्री…
कोविड-19 : आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद यूरोप में कोरोना संक्रमण बेकाबू, फ्रांस में रोजाना मामले 60 हजार के पार
पेरिस। कोविड महामारी की पहली लहर रोकने में कुछ हद तक सफल रहे यूरोपीय देशों में आंशिक या पूर्ण तालाबंदी के बावजूद कोरोना संक्रमण एक बार फिर बेकाबू होता दिख रहा है। फ्रांस में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड मामले 60 हजार के पार हो गए, 486 नए मामले सामने आए। वहीं, जर्मनी से संक्रमण रोकने के लिए एक महीने की आंशिक तालाबंदी लागू कर दी है। फ्रांस में एक दिन में 60,486 नए मामले सामने आए हैं। यहां के राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि…
किसी कंपनी को सरकार अनिश्चितकाल के लिए ब्लैकलिस्ट नहीं कर सकती : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि किसी कंपनी को सरकार अनिश्चितकाल के लिए ब्लैकलिस्ट नहीं कर सकती है। ब्लैकलिस्ट करने का आदेश व्यावसायिक व्यक्ति के खिलाफ न सिर्फ मौजूदा समय में क्रियाशील रहता है, बल्कि यह उसे दागी भी बना देता है। यह दाग काफी दूर तक जाता है और यह संस्थान के लिए मौत का कारण भी बन सकता है, जिसे सिविल डेथ कहते हैं। ये टिप्पणियां करते हुए जस्टिस आर एफ नरीमन की पीठ ने 2009 में ब्लैकलिस्ट की गई फॉर्मा कंपनी वेट…
