अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच 9 नवंबर यानी सोमवार को राम मंदिर के पक्ष में आए फैसले की पहली वर्षगांठ है। लेकिन कोरोना के कारण फैसले की वर्षगांठ पर धार्मिक आयोजनों की घोषणा को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने शहर में किसी भी नए कार्यक्रम की अनुमति देने से मना कर दिया है। इसके अलावा बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर कार्रवाई का भी निर्देश जारी किया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए 9 नवंबर को अयोध्या में…
साल: 2020
कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में योग रामबाण उपाय, मुख्यमंत्री शिवराज
भोपाल। कोरोना के संकट के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में योग को रामबाण बताया है। मुख्यमंत्री चौहान ने रविवार को भारतीय योग परिषद के मध्यप्रदेश चैप्टर द्वारा आयोजित एक दिवसीय वेबिनार का शुभारंभ करते हुए कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में योग रामबाण है। कोरोना संकट काल में पूरे विश्व को इसकी आवश्यकता है। “हमें योग का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर पीड़ित मानवता को इस भीषण संकट से बचाना है। मध्यप्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में है। दोबारा कोरोना…
बाइडेन की जीत का शेयर बाजार ने किया स्वागत, ऑल टाइम हाई पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी, सोने-चांदी में भी उछाल
बाजार डेस्क। शेयर बाजार ने आज हरे निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अपने ऑल टाइम हाई से ऊपर तक पहुंचे। सेंसेक्स ने 42566.34 का नया स्तर छुआ है। वहीं, निफ्टी ने 12,451का रिकॉर्ड स्तर छुआ है।अमेरिका में बाइडेन के राष्ट्रपति चुने जाने बाद सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 380.91अंकों की तेजी के साथ 42,273.97 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी की शुरुआत भी हरे निशान के साथ हुई। आज निफ्टी 12,399 के स्तर…
बिहार चुनाव 2020: तेजस्वी का जन्मदिन आज, क्या कल मिलेगा ऐतिहासिक बर्थडे गिफ्ट? करें एक दिन का इंतजार
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें रिजल्ट पर है। 10 को चुनाव परिणाम आने हैं। इससे पहले राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का आज जन्म दिन है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के लाल तेजस्वी को हालांकि एग्जिट पोल ने संभावित मुख्यंत्री बताकर पहले ही बर्थडे गिफ्ट दे दिया है लेकिन हकीकत में क्या कल मिलेगा ऐतिहासिक बर्थडे गिफ्ट? इसके लिए अब एक दिन का इंतजार और करना पंड़ेगा। क्रिकेट से करियर की शुरूआत करने…
कोविड -19 : अमेरिका में कोरोना से हाहाकार, एक करोड़ से ज्यादा हुए मामले; बना दुनिया का पहला देश
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना का कहर दुनियाभर में अब भी बरकरार है। कई देश इसके बदतर प्रभाव को भुगत रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका दुनिया भर में पहला राष्ट्र बन गया, जहां रविवार को कोरोना के मामले 1 करोड़ पहुंच गए। यहां कोविड -19 की तीसरी लहर के चलते ऐसा हुआ है। ये आंकड़ा उसी दिन आया जब कोरोना वायरस के वैश्विक मामले 5 करोड़ से अधिक हो गए। संयुक्त राज्य अमेरिका से पिछले 10 दिनों में एक लाख मामलों की खबर आई है। 293 दिन पहले अमेरिका ने…
दिल्ली के विजय नगर में पिता के दोस्त ने घर में घुस कर किया 11 साल की नाबालिग के साथ बलात्कार, मामला दर्ज, जाँच जारी
नई दिल्ली। दिल्ली के विजय नगर इलाके में एक नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया शनिवार की दोपह 11 साल की लड़की के साथ उसके पिता के दोस्त (42 साल) ने उन्हीं के घर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जानकारी दी की पड़ोस की एक महिला ने शख्स को नाबालिग का यौन उत्पीड़न करते हुए देखा और शोर मचाना शुरु कर दिया जिसके बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। उसे दिल्ली के…
पत्नी अपने खर्च और जरूरतें बढ़ा-चढ़ाकर बताती हैं… गुजारा भत्ता पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा है कि गुजारे के लिए भरण पोषण भत्ता तय करते समय अदालतें यह देखें कि मुआवजा न्यायोचित हो। यह इतना ज्यादा न हो कि पति गरीबी में आ जाए और विवाह की विफलता उस पर एक सजा की तरह से न हो। जस्टिस इंदु मल्होत्रा और सुभाष रेड्डी की पीठ ने यह फैसला देते हुए कहा कि मुआवजा भत्ता खर्चीला नहीं होना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि यह प्रवृत्ति देखी गई है कि पत्नी अपने खर्च और आवश्यकताएं बढ़ा-चढ़ाकर बताती हैं।…
दिवाली पर पटाखों के बवाल पर साक्षी महाराज का तंज, बकरीद को लेकर कही ये बड़ी बात
उन्नाव (यूपी)। सांसद साक्षी महाराज ने फेसबुक पर प्रदूषण को लेकर पटाखा नहीं जलाने के संदेशों पर टिप्पणी कर तीखा तंज कसा है। उन्होंने फेसबुक पेज पर एक विवादित पोस्ट की है। साक्षी महाराज ने फेसबुक पर लिखा है कि जिस साल से बकरे के बगैर बकरीद मनेगी, उसी साल से पटाखों के बगैर दिवाली मनेगी। उन्होंने कहा कि यदि देश मे बिन बकरा मने बकरीद तो दीपावली पर भी पटाखे नहीं छूटेंगे। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस पोस्ट को खूब शेयर कर रहे हैं। इन दिनों कोरोना संक्रमण…
दिलीप घोष की TMC कार्यकर्ताओं को चेतावनी कहा- सुधर जाओ वर्ना श्मशानघाट जाना पड़ेगा
हल्दिया (प.ब.)। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो यहां ‘‘लोकतंत्र को बहाल’’ करेगी। साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि वे अपने तरीके बदल लें अन्यथा उन्हें अस्पताल या श्मशानघाट जाना पड़ेगा। TMC workers of Haldia (Purba Medinipur) don’t seem to be content after looting Ration and Amphan relief of poor People. Today they have looted food prepared for our Karyakartas. A new form of #PoliticalTerrorism pic.twitter.com/lCq52LluX2 — Dilip…
उत्तर प्रदेश : दिवाली त्यौहार में पटाखों की बिक्री को लेकर असमंजस में दुकानदार
लखनऊ । दिवाली के त्यौहार में कुछ ही दिनों का समय बचा है, लेकिन उत्तर प्रदेश राज्य में अभी भी पटाखों की बिक्री को लेकर अनिश्चितता का माहौल है। दिल्ली सरकार के पटाखों पर प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले का कुछ हिंदू नेताओं द्वारा विरोध किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पटाखों की बिक्री को लेकर अभी तक कोई ज्ञापन जारी नहीं किया है। पटाखों के थोक विक्रेता और खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि इस साल उन्हें पटाखे बेचने की इजाजत है भी…
