सुप्रीम कोर्ट ने दी अर्नब को जमानत, महाराष्ट्र सरकार पर की सख्त टिप्पणी, कहा- राज्य सरकारें किसी को टारगेट करती हैं, तो यह न्याय का उल्लंघन होगा

न्यूज़ डेस्क। रिपब्लिक TV के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। देश की सर्वोच्च अदालत ने बुधवार को अर्नब को अंतरिम जमानत दे दी। इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक आत्महत्या मामले में कोर्ट ने 50 हजार के निजी मुचलके पर अर्नब गोस्वामी को रिहा करने का आदेश दिया। इस दौरान कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर राज्य सरकारें किसी को टारगेट करती हैं, तो यह न्याय का उल्लंघन होगा। इतना ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के रवैये…

बीजेपी ने तेलंगाना की दुब्बका सीट जीतकर TRS को दिया बड़ा झटका, बताया क्यों हैं ‘पार्टी विद अ डिफरेंस’

न्यूज़ डेस्क। तेलंगाना में दुब्बका विधानसभा सीट का उपचुनाव जीतकर बीजेपी ने सत्ताधारी पार्टी TRS को बड़ा झटका दिया है। वहीं दक्षिण के राज्य में बीजेपी की इस जीत को बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस सीट पर बीजेपी के एम रघुनंदन राव ने TRS की सोलीपेटा सुजाता को शिकस्त दी है। यहां पर बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए लड़ाई नहीं लड़ी, बल्कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तेलंगान में अंगद की तरह अपना पैर जमाने के लिए कड़ी मेहनत की। साथ ही बता दिया है कि वो किस तरह…

बिहार चुनाव में NOTA को भी टक्कर नहीं दे पाई शिवसेना, सोशल मीडिया में चला ट्रेड ‘शिवसेना नोटा से भी छोटा’, लोग ले रहे है चुटकी

न्यूज़ डेस्क। ‘सोनिया सेना’ के नए अवतार में जानी जा रही शिवसेना की हालत दिनोंदिन बुरी होती जा रही है। महाराष्ट्र में ऐन केन प्रकरण सत्ता की नैया खे रही शिवसेना का बिहार विधानसभा चुनावों में भी बुरा हाल हुआ है। दरअसल, शिवसेना को बिहार में नोटा से भी कम वोट हासिल हुए हैं। शिवसेना ने बिहार में अपने 22 उम्मीदवार खड़े किए थे, जिनमें 21 को नोटा से भी कम मत प्राप्त हुए हैं। इस पर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ ही सोशल मीडिया भी चुटकी ले…

कोरोना काल में भी विश्व के अधिकतर राजनेताओं की तुलना में PM मोदी की लोकप्रियता कायम, बिहार चुनाव के नतीजों ने राजनीतिक पंडितों की खोली आखें

न्यूज़ डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सभी एग्जिट पोल को गलत साबित कर दिया है, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मोदी मैजिक’ ने राजनीतिक पंडितों और विश्लेषकों को हैरान कर दिया है। बिहार में बीजेपी के प्रति लहर चल रही थी, लेकिन किसी राजनीतिक पंडित को यह दिखाई नहीं दिया। बीजेपी को 74 सीटों पर जीत उस समय मिली है, जब कोविड-19 महामारी की वजह से विश्व के अधिकतर राजनेताओं की लोकप्रियता प्रभावित हुई है। इस नतीजे ने साबित कर दिया है कि कोविड के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी…

उद्धव ठाकरे सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा #भाग_ठाकरे_अर्नब_आया

न्यूज़ डेस्क। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार और मुंबई पुलिस द्वारा रिपब्लिक TV के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को जबरदस्त फटकार लगाई है। दरअसल अर्बन गोस्वामी नें अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसी पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव ठाकरे सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। https://twitter.com/THEGOGAI/status/1326452742756339712?s=20 सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद अर्नब के समर्थन में ट्वीटर पर #भाग_ठाकरे_अर्नब_आया टॉप ट्रेंड कर रहा है। समर्थकों को उम्मीद है कि अब…

अर्नब मामले में सुप्रीम कोर्ट की बेहद सख्त टिप्पणी, व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा हम नहीं तो कौन करेगा : सुप्रीम कोर्ट

न्यूज़ डेस्क। रिपब्लिक TV के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बेहद सख्त टिप्पणी की है। बॉम्बे हाईकोर्ट के रवैये पर चिंता जाहिर करते सर्वोच्च अदालत ने कहा कि अगर व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा हम नहीं करेंगे तो कौन करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, हम एक के बाद एक ऐसे मामले देख रहे हैं, जहां हाईकोर्ट ने बेल नहीं दिया और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा करने में विफल रहा। सुप्रीम अदालत ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि अगर संवैधानिक अदालत हस्तक्षेप…

एमपी चुनाव 2020 : मध्य प्रदेश उप चुनाव में बीजेपी को 19 और कांग्रेस को 09 सीटें मिली, यंहा देखे कहाँ किसको मिली जीत

भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव के परिणामों ने जहाँ कांग्रेस को निराश किया तो वही भाजपा की अल्पमत की शिवराज सरकार को पूर्ण बहुमत की सरकार बना दिया। प्रदेश की वर्तमान विधानसभा का समीकरण देखे तो 230 विधानसभा सीटों में एक सीट रिक्त होने के बाद अब 229 विधानसभा सीटों में बीजेपी 107, कांग्रेस 87, बीएसपी 02, सपा 01 और निर्दलीय 04 सीटें है। जबकि मंगलवार को आए उप चुनाव की 28 सीटों के परिणाम के भाजपा को 19 सीटे मिलने के बाद 126,…

EVM पर उठ रहे सवालों पर बोला चुनाव आयोग, इससे कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती

पटना। EVM की विश्वसनीयता के संबंध में कांग्रेस के नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने के बीच चुनाव आयोग ने मंगलवार को इस बात पर जोर दिया कि यह मशीन पूरी तरह मजबूत है और इससे कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में महागठबंधन के पिछड़ने के बाद कांग्रेस नेता उदित राज ने मंगलवार को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब उपग्रह को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो फिर EVM हैक क्यों नहीं की जा सकती?…

बिहार चुनाव : तेजस्वी यादव 38,000 मतों से अधिक के अंतर से राघोपुर सीट जीते

पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव 38,000 मतों से भी अधिक के अंतर से राघोपुर सीट से जीत गए हैं। चुनाव परिणाम मंगलवार देर रात घोषित हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक तेजस्वी ने भारतीय जनता पार्टी के सतीश कुमार को 38,174 मतों से हराया। तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी 21,000 से भी अधिक मतों से हसनपुर सीट से जीते हैं। राघोपुर सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी कर चुके हैं।

बिहार चुनाव: अमित शाह ने NDA की जीत को बताया PM मोदी और CM नीतीश के डबल इंजन विकास की जीत

पटना। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के डबल इंजन विकास की जीत बताया है। शाह ने मंगलवार की देर रात्रि ट्वीट कर कहा, भाजपा विकास, विश्वास और प्रगति की प्रतीक है। उन्होंने कहा, आज बिहार विधानसभा चुनाव और देश के विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में भाजपा को मिले अभूतपूर्व समर्थन के लिए जनता को नमन। शाह ने कहा, इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी…