न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दीवापली के त्योहार को खास तरीके से मनाते हैं। 2014 में सत्ता संभालने के बाद से ही प्रधानमंत्री मोदी अलग-अलग जगहों पर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाते आए हैं। इस साल की दीपावली को भी प्रधानमंत्री मोदी ने खास बना दिया है। सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के जैसलमेर स्थित लोंगेवाला चौकी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं देने के अलावा उनके जज्बे को सलाम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लोंगेवाला…
साल: 2020
पाकिस्तानी गोलीबारी का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, उड़ाए बंकर और मार गिराए कई जवान, 6 जवान शहीद
श्रीनगर। LOC पर पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार को गोलीबारी की गई। उत्तरी कश्मीर में LOC से सटे तीन सेक्टरों में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस गोलाबारी में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं, जिनमें एक BSF SI और दो जवान शामिल हैं। पाकिस्तान के इस दुस्साहास और अंधाधुंध फायरिंग में 3 नागरिकों की भी मौत हुई। Inputs suggest so far 6-7 Pakistan Army soldiers killed in retaliation and 10-12 injured; In addition a number of Pakistan Army bunkers, fuel dumps and Launch pads…
Google बंद कर सकता है आपका Gmail अकाउंट? इसे रोकने के लिए जानें क्या करना होगा आपको
नई दिल्ली। अगर आपका गूगल पर अकाउंट है तो सावधान हो जाइए। गूगल 1 जून 2021 से नई पॉलिसी लागू करने जा रहा है। नई पॉलिसी लागू होने बाद आपका अकाउंट बंद भी हो सकता है। नई पॉलिसी के मुताबिक यदि यूजर्स का Gmail, गूगल ड्राइव और गूगल फोटो अकाउंट दो साल से निष्क्रिय है तो गूगल इन सभी अकाउंट पर से आपका कंटेंट हटा देगी और इन अकाउंट को बंद कर देगी। इतना ही नहीं यदि आपको अपने Gmail, गूगल ड्राइव और गूगल फोटो अकाउंट को आगे भी इस्तेमाल…
दिवाली 2020 : आज पूरे देश में मनाई जा रही है दिवाली, प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
नई दिल्ली। आज पूरे देश में हर्षों उल्लास से देश-दुनिया में दिवाली अथवा दीपावली की रौनक देखने को मिल रही है। मंदिरों से लेकर घरों तक को दीयों और लाइटों से सजाया गया है। अयोध्या में दीपोत्सव का अनोखा नजारा देखने को मिला जहां करीब साढ़े पांच लाख दीयों की रोशनी से रामनगरी जगमग करती दिखी। दिवाली के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार की तरह इस बार भी अपनी दिवाली जवानों के साथ मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार जैसलमेर बॉर्डर पर भारतीय सेना के जवानों के…
अयोघ्या दिवाली : राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव ने बनाया रिकॉर्ड, रौशन हुए 5 लाख 84 हजार दिये
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मस्थली पर आयोजित विलक्षण और विहंगम ‘दीपोत्सव’ में 5 लाख 84 हजार दियों के रौशन होते ही एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर देखने को मिला। छोटी दिवाली पर अयोध्या पूरी तरह रौशनी से नहाई नजर आई। पुष्पक विमान से अवधपुरी आते सिया, राम और लक्ष्मण, आतुर नयनों से आराध्य की प्रतीक्षा करते हजारों श्रद्धालु, वातावरण में वैसी ही मंगल ध्वनियां, वैसा ही उमंग और उत्साह से भरा मन। धर्मनगरी अयोध्या में त्रेतायुग का यह दृश्य शुक्रवार को…
दिवाली 2020: दिवाली पर इन 5 जगहों पर भी है दीपक जलाने का नियम, मां लक्ष्मी आएंगी आपके द्वार
धर्म डेस्क। दिवाली का दिन ऐसा दिन होता है जब सभी मां लक्ष्मी के घर में आगमन की कामना करते हैं। इस दिन घर में सभी जगह लोग दीपक जलाते हैं। मां लक्ष्मी का शुभ मुहर्त में पूजन करने के बाद दीपक जलाए जाते हैं। आपको ज्ञात हो कि दीपक तेल और घी दोनों के जलाएं जाते हैं। दीपक खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि घर में दीपकों की संख्या शुभ संख्या में होनी चाहिए। जैसे -51, 101, 151 आदि। सबसे पहला दीपक माता लक्ष्मी के सामने…
दिवाली 2020 : आज दिवाली पर इस शुभ महासंयोग में महालक्ष्मी करेंगी धन वर्षा, सबसे उत्तम लाभ के लिए ये हैं लक्ष्मीपूजन के चौघाड़िया मुहूर्त
धर्म डेस्क। इस बार दीपावली पर महासंयोग बन रहा है। तीन ग्रहों का दुर्लभ संयोग और छोटी-बड़ी दीवाली एक साथ। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो यह दुर्लभ संयोग 1521 में बना था जो हमको शनिवार को उपलब्ध होगा। दीप पर्व पर गुरु ग्रह अपनी स्वराशि धनु और शनि अपनी स्वराशि मकर में रहेगा। लक्ष्मी जी का स्व: ग्रह शुक्र कन्या राशि में होगा। लक्ष्मी पूजन के समय स्वाति नक्षत्र होगा। इन ग्रहों के संयोग से दिवाली सुख शांति समृद्धि प्रदान करेगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सभी को अभी सचेत रहना होगा।…
प्राकृतिक आपदा झेल चुके राज्यों के लिए मोदी सरकार ने खोली झोली, जारी की 4,382 करोड़ रुपये की राशि
न्यूज़ डेस्क। इस साल प्राकृतिक आपदाएं झेल चुके राज्यों को मोदी सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति ने छह राज्यों को 4,382 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। गृह मंत्रालय के मुताबिक इस साल पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और सिक्किम को चक्रवात, बाढ़ और भूस्खलन का सामना करना पड़ा था। जिसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया था, साथ ही कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। गृह मंत्रालय के मुताबिक…
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर सभी के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि रोशनी के इस त्यौहार से सबके जीवन के अंधेरे दूर हों और खुशहाली का प्रकाश सभी का घर-आंगन आलोकित करे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि त्यौहार हमारे जीवन में आपसी भाई-चारे और मेलजोल बढ़ाने के अवसर होते हैं, जो नई उमंग और स्फूर्ती से भर जाते…
आयुर्वेद भारत की विरासत है, इसके विस्तार में पूरी मानवता की भलाई समाहित है: प्रधानमंत्री मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को आयुर्वेदिक दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जामनगर में आयुर्वेद शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (ITRA) और जयपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, “आयुर्वेद भारत की एक विरासत है जिसके विस्तार में पूरी मानवता की भलाई समाई हुई है। हर भारतीय को यह देखकर खुशी होगी कि हमारा पारंपरिक ज्ञान, अब अन्य देशों को भी समृद्ध कर रहा है। आज ब्राजील की राष्ट्रीय नीति में आयुर्वेद शामिल है। भारत-अमेरिका संबंध…
