नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी शौर्यगाथा देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘आजादी की पहली लड़ाई में अद्भुत पराक्रम का परिचय देने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनकी शौर्यगाथा देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।’ आजादी की पहली लड़ाई में अद्भुत पराक्रम का परिचय देने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनकी शौर्यगाथा देशवासियों के…
साल: 2020
HC में बोली दिल्ली सरकार- निजी कार कोई पर्सनल जोन नहीं, अकेले होने पर भी मास्क पहनना अनिवार्य
नई दिल्ली। गाड़ी चलाते वक्त मास्क पहनना अनिवार्य है, लेकिन अगर आप अकेले गाड़ी चला रहे हों और आपकी प्राइवेट कार हो क्या तो भी आपका मास्क पहनना जरूरी है? इसी मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई हैं। जिसमें दिल्ली सरकार और याचिकाकर्ता के बीच बड़ी रोचक बहस हुई। दिल्ली सरकार ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा कि एक निजी वाहन एक सार्वजनिक स्थान है, व्यक्तिगत जगह नहीं है और इस प्रकार अपने निजी या आधिकारिक वाहन में घूमने वाले प्रत्येक व्यक्ति को…
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की किताब ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ की 24 घंटे में बिकी 8,90,000 कॉपिस
न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की किताब ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ की अमेरिका और कनाडा में पहले 24 घंटे में 8,90,000 प्रतियां बिकी और इसके साथ ही यह आधुनिक इतिहास में सबसे अधिक बिकने वाला राष्ट्रपति संस्मरण बनने को तैयार है। पहले दिन हुई बिक्री ‘पेंगुइन रैंडम हाउस’ के लिए रिकॉर्ड है, जिसमें किताब को खरीदने के लिए पहले हुई बुकिंग, ई-बुक और ऑडियो की बिक्री भी शामिल है। ‘पेंगुइन रैंडम हाउस’ के प्रकाशक डेविड ड्रेक ने कहा, ‘‘ हम पहले दिन की बिक्री से खुश हैं।’’ उन्होंने कहा,…
100 से अधिक शहरों में वायु प्रदूषण से चिंतित केंद्र सरकार, सभी 23 राज्यों में चलाई जाएगी ये मुहिम, दी जाएगी अतिरिक्त मदद
नई दिल्ली। देश में दिल्ली-NCR में खराब वायु प्रदूषण का शोर हैं, लेकिन रियल में तो भारत के 28 राज्यों ने से 23 राज्यों के 100 से ज्यादा शहर इससे ग्रसित हैं। इसका सीधा नेगेटिव प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य और जिंदगी पर पड़ रहा है। जिस पर राज्य सरकारें ज्यादा ध्यान नहीं दे रही है। जिसे देखते हुए प्रदूषण से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर एक नई योजना पर काम शुरू किया है। जिसके तहत प्रदूषण के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों…
भारत में जिस बच्चे का पहली बार हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट, वह 23 साल की उम्र में बनेगा डॉक्टर, पल का बेसब्री से इंतजार
नई दिल्ली। वर्ष 1998 की बात है, भारत में 20 महीने के एक बच्चे का लीवर का प्रत्यारोपण हुआ था और भारत के मेडिकल साइंस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था। बच्चे का लीवर ट्रांसप्लांट करते समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह बच्चा आगे चलकर डॉक्टर बनेगा। लेकिन यह हकीकत बनने जा रहा है। दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों को अप्रैल का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि अब 23 साल का हो चुका वह बच्चा यानी संजय कंडास्वामी डॉक्टर की अपनी पढ़ाई पूरी…
जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में एनकाउंटर जारी, सुरक्षाबलों ने मार गिराए चार आतंकी
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के नगरोटा इलाके में गुरुवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गई। इस मुठबेड़ में चार आतंकियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ सुबह 5 बजे शुरू हुई। यह मुठभेड़ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा के बान इलाके में टोल प्लाजा के पास सुबह 5 बजे से गोलाबारी शुरू हो गई। जम्मू के जिला पुलिस प्रमुख एसएसपी श्रीधर पाटिल ने कहा है कि करीब 5 बजे कुछ आतंकवादियों ने नगरोटा इलाके में बान टोल प्लाजा के पास…
क्या भारतीय सैनिकों पर हमले के लिए चीन ने चुना था बेहद घातक माइक्रोवेव वेपंस!, बाहर नहीं भीतर पहुंचाता है चोट
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच विवाद के बाद सबकुछ सामान्य करने की कोशिश जारी है। माहौल में काफी हद तक शांति भी महसूस की जा रही है। दोनों देशों के बीच बातचीत से सीमा पर हालात सामान्य होने के आसार हैं। हालांकि चीन पर पूरी तरह से यकीन कर पाना न तो हमारे लिए सही है और न ही ऐसा कर पाना संभव। ऐसे माहौल के बीच लद्दाख की ऊंची चोटियों से जिस तरह की खबरें आ रही है, उससे यह बात साफ हो जाती है कि एक…
प्रधानमंत्री मोदी की पहल रंग लाई, 27 लाख से ज्यादा ठेले और रेहड़ी-पटरीवालों ने मांगा लोन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लॉकडाउन में ठेले और रेहड़ी-पटरी वालों के प्रभावित हुए रोजगार को बल देने के लिए शुरू कराई गई योजना को भारी सफलता मिली है। पिछले पांच महीने के भीतर 27 लाख से ज्यादा छोटे दुकानदारों ने शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से शुरू हुई PM स्वनिधि योजना के तहत लोन मांगा है। इस योजना के तहत छोटे दुकानदारों को बगैर गारंटी का लोन मिलता है। #PMSVANidhi moving ahead!Over 27 lakh applications have been received under Hon’ble PM’s visionary #PMSVANidhi scheme. More than…
‘विदेश दौरे के दौरान मोदी के हस्तक्षेप से मिली चोरी की हुईं कलाकृतियां’, ब्रिटेन से लाया जा रहा वापस
नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप से भारत को कुछ बेशकीमती चोरी के सामान वापस लाने में मदद मिल रही है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने बताया, “यह संभव हो सका, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने विदेश दौरों के दौरान इन पहलुओं पर ध्यान दिया है।” पटेल ने कहा कि भगवान राम, लक्ष्मण और देवी सीता की तीन कांस्य मूर्तियों को, जो 1978 में चार दशक से अधिक समय पहले तमिलनाडु से चोरी हो गई थी, उन्हें ब्रिटेन से वापस लाया…
लद्दाख को चीन का हिस्सा बताने पर ट्विटर ने स्वीकारी गलती, 30 नवंबर तक करेगा सुधार: मीनाक्षी लेखी
नई दिल्ली। लद्दाख को चीन का हिस्सा बताने पर ट्विटर ने हलफनामा दायर करके अपनी गलती स्वीकार की है। इसके साथ ही, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने गलती को जल्द सुधारने की भी बात कही है। यह जानकारी डाटा सुरक्षा बिल पर संसद की संयुक्त समिति की प्रमुख मीनाक्षी लेखी ने बुधवार को दी। लद्दाख को चीन का हिस्सा बताने के बाद यह विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब लेह स्थित वॉर मेमोरियल से ट्विटर पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया गया था और उसमें लोकशन ‘रिपब्लिक ऑफ चाइना’ दिखाई जा रही…
