26 नवंबर को ग्रीन एनर्जी मीट का उद्घाटन करेंगे PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 नवंबर को एक वर्चुअल 3 जी ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इनवेस्टमेंट मीटिंग और एक्सपो (री-इनवेस्ट 2020) का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन सत्र में यूके के व्यापार, ऊर्जा और औद्योगिक रणनीति के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट और डेनमार्क के ऊर्जा, उपयोगिता और जलवायु मंत्री भी भाग लेंगे। नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने कहा कि यह आयोजन 2015 और 2018 में आयोजित पहले दो संस्करणों की सफलता पर आधारित होगा और अक्षय ऊर्जा में निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। यह आयोजन…

YouTuber ने अक्षय पर लगाया था रिया की मदद का आरोप, एक्टर ने 500 करोड़ की मानहानि का किया केस

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक YouTuber के खिलाफ 500 करोड़ का मानहानि का केस किया है। इस यू ट्यूबर पर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप है। यू ट्यूबर का नाम राशिद सिद्दीकी नाम है। राशिद सिद्दीकी नाम के इस यूट्यूबर पर आरोप है कि इसने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े फर्जी वीडियो पोस्ट किए थे और अक्षय पर रिया चक्रवर्ती को कनाडा भागने में मदद करने आरोप लगाया था। साथ ही दावा किया था कि सुशांत केस में अक्षय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और…

प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म ‘आदिपुरुष’ 2022 में होगी रिलीज, अगले साल शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। फिल्म निर्माता ओम राउत के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म आदिपुरुष 11 अगस्त 2022 को देश के सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसमें तेलुगु स्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। भूषण कुमार की टी-सीरीज के सहयोग से बनने वाली यह बहुभाषी फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण का एक ऑनस्क्रीन रूपांतरण है और इसमें बाहुबली स्टार को भगवान राम के रूप में चित्रित किया जाएगा, जबकि खान लंकेश की भूमिका निभाएंगे। आदिपुरुष फिल्म बुराई पर अच्छाई की जीत के बारे में है राउत की…

लेडी कॉन्स्टेबल ने 3 महीने में पूरी कर दी कमिश्नर की कठिन शर्त, मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, बनी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर

नई दिल्ली। दिल्ली की एक लेडी कॉन्स्टेबल के काम की चारों ओर चर्चा हो रही है। इनका नाम है सीमा ढाका जो कि दिल्ली पुलिस के समयपुर बादली में हेडकॉन्स्टेबल हैं। दरअसल उन्होंने लापता बच्चों को ढूंढ़ने का जैसा बीड़ा उठा रखा है। उनके इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि सीमा बीते 3 महीने में 76 बच्चों को उनके घर तक पहुंचा चुकी है। समा के इसी अचीवमेंट की वजह से उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। सीमा ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ अपनी ड्यूटी…

लेह-लद्दाख में भारतीय सेना ने प्रदूषण के खिलाफ छेड़ी नई जंग, ऐसे कर रहे है पर्यावरण सुरक्षा के उपाय, आप भी पढ़े

नई दिल्ली। लेह, लद्दाख और सियाचिन ग्लेशियर के माइनस 40 डिग्री तापमान में देश की रक्षा में जुटे भारतीय सेना प्रदूषण के खिलाफ भी नई जंग छेड़ दी है। सियाचिन ग्लेशियर को प्रदूषित होने से बचाने के लिए सेना ने अपने राशन और खाने पीने के अन्य सामानों के लिए प्लास्टिक बैग और टेट्रा पैक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सेना ने प्लास्टिक बैग और ट्रेटा पैक की जगह अब राशन व अन्य समानों की पैकिंग के लिए जूट के मजबूत बैग का इस्तेमाल शुरू किया है। रक्षा…

विदेश मंत्रालय ने माइक्रोवेव हथियारों के इस्तेमाल वाली खबरों को किया खारिज, कहा- चीन के साथ वार्ता जारी रखेंगे

नई दिल्ली। भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध को लेकर चीन के साथ सैन्य और राजनयिक माध्यमों से वार्ता और संवाद जारी रखेगा और दोनों देशों ने जल्द ही बातचीत का एक और दौर पर सहमति जतायी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने दोनों देशों की बीच जारी सैन्य वार्ताओं का जिक्र करते हुए ब्रिटिश समाचर पत्र द टाइम्स की उस खबर को निराधार बताकर खारिज कर दिया जिसमें चीन के एक प्रोफेसर के हवाले से दावा किया गया था कि…

Google का ‘सबसे बड़ा’ अपडेट, बढ़ जाएगी बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस

नई दिल्ली। गूगल क्रोम एक पॉप्युलर इंटरनेट ब्राउजर है, जिसका इस्तेमाल मोबाइल से लेकर लैपटॉप तक पर किया जाता है। कंपनी ने Chrome ब्राउजर का वर्जन 87 जारी किया है और इसे परफॉर्मेंस और सिक्यॉरिटी के मामले में गूगल के ‘सबसे बड़े रिलीज’ में से एक बताया जा रहा है। इस अपडेट से आपके डिवाइस की बैटरी लाइफ से लेकर इंटरनेट ब्राउजिंग एक्सपीरियंस तक बदलने जा रहा है। ऐसे में यूजर्स को जल्द से जल्द अपना क्रोम ब्राउजर अपडेट करने की सलाह दी गई है। नए अपडेट से सबसे बड़ा…

हरिद्वार में 4 अवैध धार्मिक ढांचे मई, 2021 तक हटाए जाएं – सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपने एक फैसले में उत्तराखंड सरकार को हरिद्वार में सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से बनी 4 धार्मिक संरचनाओं को हटाने के लिए 31 मई, 2021 तक का समय दिया है। राज्य सरकार द्वारा दायर याचिका पर कार्रवाई करते हुए न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ ने इन संरचनाओं को नष्ट करने के खिलाफ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा किए गए आवेदन पर विचार करने से इनकार कर दिया है। साथ ही पीठ ने कहा है कि ये संरचनाएं अनाधिकृत हैं,…

मास्क नहीं पहनना पड़ेगा भारी, दिल्ली सरकार ने जुर्माना बढ़ाकर 2,000 रुपए किया

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों ने हालात भयावह बना दिए हैं। हालात की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में कोरोना को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ज्ञात हो कि दिल्ली में पहले मास्क न पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना होता था, जिसे बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया है। आज सर्वदलीय बैठक में सभी दलों का सहयोग माँगा। ये वक़्त राजनीति का नहीं बल्कि सेवा का है। सभी दलों से निवेदन किया…

पाक की अदालत ने आतंक से जुड़े दो मामलों में मुंबई हमलों के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद को सुनाई 10 साल की सजा

न्यूज़ डेस्क। पाकिस्तान की अदालत ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद को आतंकी मामलों में साढ़े 10 साल जेल की सजा सुनाई। इसके साथ ही कोर्ट ने सईद की सारी संपत्ति जब्त करने का भी आदेश दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सईद पर इस समय आतंक वित्तपोषण समेत 29 मामले चल रहे हैं। इसके अलावा जमात उद दावा के ज़फर इकबाल, और याहया मुहाजिद को दो अलग-अलग आरोपों में पांच साल और दूसरे मामले में छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।…