शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का 83 वर्ष में निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उन्होंने उल्लेखनीय प्रयास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक…

ममता ने दी भाजपा को चुनौती, कहा- हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करें, जेल से भी जीतूंगी चुनाव

बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को ‘झूठ का पुलिंदा’ और ‘देश के लिए सबसे बड़ा अभिशाप’ करार देते हुए भगवा पार्टी को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती दी और कहा कि वह जेल से भी आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कीजीत सुनिश्चित करेंगी। उल्लेखनीय है कि अगले साल अप्रैल-मई में 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव होने है। भाजपा पर तृणमूल कांग्रेस के विधायकों को रिश्वत देकर अपने पाले में लाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने किसी…

दुष्कर्मियों को बना दिया जाएगा नपुंसक, महिला सुरक्षा को ध्यान में रख इस देश ने बनाया सख्त कानून

नई दिल्ली। दिसंबर का महीना जैसे ही दस्तक देना शुरू करता है, देश की ज्यादातर महिलाओं के अंदर खौफ का मंजर अंदर ही अंदर घर करने लग जाता है। दिल्ली में फिजियोथेरेपिस्ट निर्भया का मामला हो या फिर हैदराबाद की वेटेनरी डॉक्टर दिशा रेप केस । घटना की याद आते ही दिल अंदर तक दहल उठता है। ऐसे में किसी भी महिला के दिल से बस यही आवाज निकलती है- इन दुष्कर्मियों को फांसी पर लटका दो। वहीं, कुछ अन्य खुलकर कहती हैं- इन्हें नपुंसक बना दो। हमारे देश में…

नहीं काम आया लालू का दांव-पेंच, हंगामे के बीच बिहार विधानसभा के स्पीकर बने विजय सिन्हा

पटना। बिहार विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए एनडीए के प्रत्याशी विजय सिन्हा की जीत हुई है। भारी हंगामे के बीच आज विधानसभा के स्पीकर पद का चुनाव हुआ और एनडीए के प्रत्याशी विजय सिन्हा बाजी मार गए। इस दौरान महागठबंधन के विधायकों ने भारी हंगामा किया और गुप्त मतदान कराने की अपील भी की। हालांकि इसे ठुकरा दिया गया स्पीकर के चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार को 126 वोट मिले जबकि महागठबंधन को 114 वोट मिले। आज इस बात को लेकर भी हंगामा हुआ कि लालू यादव ने भाजपा…

‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाईअड्डा’ के नाम से जाना जाएगा अयोध्या का एयरपोर्ट, कैबिनेट से मिली मंजूरी

लखनऊ। अध्योध्या में निर्माणाधीन हवाईअड्डे का नाम भी भगवान श्रीराम के नाम पर होगा। हवाईअड्डे का नामकरण ‘श्रीराम हवाईअड्डा’ किए जाने का प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई। इस संबंध में विधानसभा में पारित कराने के लिए प्रस्ताव के मसौदे को मंजूरी दी गई है। उसके बाद प्रस्ताव नागर विमानन मंत्रालय, भारत सरकार को प्रेषित करने का निर्णय भी लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व में ही अयोध्या में प्रस्तावित एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाईअड्डा रखने की घोषणा कर दी थी। बीते साल…

Twitter का बड़ा ऐलान : नए साल से शुरू होगा पब्लिक वेरिफ़िकेशन, Blue tick के लिए अब करना होगा नई गाइडलाइन का पालन

नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter फिर से पब्लिक वेरिफ़िकेशन शुरू करने जा रही है। ये वेरिफिकेशन ब्लू टिक के लिए आवेदन करने वाली कंपनियों या किसी इंडिविजुअल का किया जाता है। बता दें कि लगभग तीन साल तक पब्लिक वेरिफ़िकेशन को कंपनी ने कंपनी ने बंद रखा, लेकिन 2021 की शुरुआत से अब लोग ब्लू टिक के लिए रिक्वेस्ट कर सकेंगे। मंगलवार को जारी एक ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने बताया कि कंपनी अपना वेरिफ़िकेशन प्रोग्राम फिर से शुरू कर रही है। इससे पहले तक वेरिफ़िकेशन को लेकर कंपनी…

चक्रवाती तूफ़ान निवार : खतरनाक तूफान ‘निवार’ दस्तक देने को तैयार, तमिलनाडु-पुडुचेरी में 120 KM की रफ्तार से मचा सकता है तबाही, मद्देनजर नेल्लोर में हाई अलर्ट, यूजी और पीजी की परीक्षाएं रद्द

विशाखापट्टणम। भारत में आज एक और चक्रवाती तूफान दस्तक देने को तैयार है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात ‘निवार’ में परिवर्तित हो गया है और इसके आज यानी बुधवार को भारी तूफान के रूप में तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकराने की आशंका है। तूफान के मद्देनजर तमिलनाडु और पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और असुरक्षित इलाकों से लोगों को निकालने सहित एहतियाती उपाय सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि…

प्रधानमंत्री मोदी 26 नवंबर को करेंगे पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को संबोधित

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 26 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे 80वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के समापन सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय है- विधायी, कार्यकारी और न्यायपालिका का सामंजस्यपूर्ण समन्वय – एक जीवंत लोकतंत्र की कुंजी। गुजरात के केवडिया में स्‍टेच्‍यु ऑफ यूनिटी पर 25 नवंबर से पीठासीन अधिकारियों का दो दिन का अखिल भारतीय सम्‍मेलन शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया। अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन की शुरुआती वर्ष 1921…

बाल कटवाते हुए बच्चे ने मचाया #बवाल, सैलून वाले को दी धमकी, #Video देखकर नहीं रुकेगी हंसी

न्यूज़ डेक्स। बच्चों को संभालना किसी मुसीबत के साथ निपटने से कम नहीं औऱ जब बच्चों को बाल कटवाने हों तो मां-बाप को और परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बच्चे का क्यूट वीडियो वायरल (Cute Video) हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे। अक्सर देखा जाता है कि बच्चों की कटिंग कराने में माता-पिता के पसीने छूट जाते हैं। बच्चे कुर्सी पर बैठते ही चीख मारना शुरू कर देते हैं और बालों पर कैची नहीं चलाने देते। यहां भी…

कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल का निधन, पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने जताया शोक

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार को तड़के निधन हो गया। 71 वर्षीय पटेल के पुत्र फैजल ने अपने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि पटेल ने तड़के करीब तीन बज कर 30 मिनट पर अंतिम श्वांस ली। कोरोना वायरस से संक्रमित पटेल पिछले करीब एक माह से गुरूग्राम के अस्पताल में भर्ती थे और उनके स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं बढ़ गई थीं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विश्वस्त सहयोगियों में से एक पटेल उनके राजनीतिक सलाहकार थे। Saddened by the demise of Ahmed…