न्यूज़ डेस्क। आज से दो साल पहले 30 दिसंबर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुभाष चंद्र बोस द्वारा भारत की धरती पर तिरंगा फहराने के 75वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पोर्ट ब्लेयर के साउथ पॉइंट पर 150 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। साथ ही मरीना पार्क में नेताजी की मूर्ति पर फूल चढ़ाए। आज इस कार्यक्रम को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया। 30th December 1943…a day etched in the memory of every Indian, when the brave Netaji Subhas Bose…
साल: 2020
ढाबे में घुसी मोहम्मद अजहरुद्दीन की कार, हादसे में बाल-बाल बचे, जा रहे थे न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए रणथंभौर
जयपुर। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन का राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक्सीडेंट होने की खबर है। बताया जा रहा कि मोहम्मद अजहरुद्दीन की गाड़ी ढाबे में घुस गई। इस हादसे में अजहरुद्दीन बाल-बाल बचे हैं। लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर सूरवाल थाने के पास हादसा हुआ. मिली जानकारी के मुताबिर, 57 साल के मोहम्मद अजहरुद्दीन अपने परिवार के साथ रणथंभौर आ रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। इसी दौरान कार कंट्रोल से बाहर हो गई और फूल मोहम्मद चौराहे पर एक ढाबे में…
‘लव जिहाद’ कानून पर बोले राजनाथ सिंह, ‘शादी के लिए धर्मांतरण का समर्थन नहीं करता, रूकना चाहिए
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020 को मंजूरी दे दी तो वहीं इससे पहले भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश में इस अध्यादेश को लागू किया गया था। इस अध्यादेश का समर्थन करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वो व्यक्तिगत रूप से किसी शादी के लिए धर्मांतरण का समर्थन नहीं करते हैं। निजी न्यूज़ एजेंसी को दिए गए खास इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ने कहा कि लोग सवाल करते हैं लेकिन मैं भी ये पूछना चाहता…
उत्तर प्रदेश को नफरत की राजनीति का केंद्र बता, 104 पूर्व नौकरशाहों ने CM योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र
लखनऊ। 100 से ज्यादा पूर्व नौकरशाहों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश को नफरत की राजनीति का केंद्र बताया है। पत्र में लिखा है कि ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून 2020’ ने प्रदेश को नफरत, विभाजन और कट्टरता की राजनीति का केंद्र बना दिया है। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे शिवशंकर मेनन, पूर्व विदेश सचिव निरुपमा राव, पूर्व प्रधानमंत्री सलाहकार रहे टीकेए नायर समेत 104 नौकरशाहों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इस पत्र में लिखा गया है कि…
प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को राजकोट में AIIMS की रखेंगे आधारशिला
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 दिसंबर को गुजरात के राजकोट में AIIMS की आधारशिला रखेंगे। लगभग 1,195 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के 2022 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुबह 11 बजे आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान से पता चला है कि इस प्रोजेक्ट के लिए 201 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। बयान में कहा, “परियोजना अनुमानित 1,195 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी, और 2022 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। अस्पताल…
US ने बनाया दि तिब्बत पॉलिसी एंड सपोर्ट ऐक्ट, किया तिब्बतियों को ‘आजादी’ देने वाले कानून पर हस्ताक्षर, चुन सकेंगे अगला दलाई लामा
नई दिल्ली। चीन और अमेरिका के बीच जारी तनातनी और बीजिंग की ओर से मिल रही चेतावनियों को दरकिनार करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उस कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जो तिब्बतियों को उनके धर्म गुरु दलाई लामा के अगले उत्तराधिकारी को चुनने का हक देता है। ‘दि तिब्बत पॉलिसी एंड सपोर्ट ऐक्ट’ को अमेरिकी कांग्रेस ने पिछले हफ्ते ही पास किया था जिससे चीन बुरी तरह चिढ़ गया और उसके विदेश मंत्रालय ने इस कानून को चीन के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी की कोशिश बताया…
भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा बढ़ा, अब ब्रिटेन से आने-जाने वाले विमानों पर 7 जनवरी तक रोक
नई दिल्ली। ब्रिटेन वाले कोरोना वायरस से भारत में भी हड़कंप मच गया है। 20 लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने ब्रिटेन आने-जाने वाले विमानों पर रोक को कुछ दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस के फैलते के नए स्ट्रेन की वजह से ब्रिटेन से आने वाले और जाने वाले विमानों पर रोक को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 7 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि नागर विमानन मंत्रालय ने पिछले हफ्ते घोषणा…
UK वाले नए वायरस से भारत में मचा हड़कंप, अब भारत में तेजी से पांव फैला रहा कोरोना वायरस, संक्रमितों की संख्या पहुंची 20, जानें कहां-कितने
न्यूज़ डेस्क। ब्रिटेन से भारत पहुंचा कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन अब तेजी से पांव पसार रहा है। भारत में कोरोना वायरस के नए प्रकार के मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। ब्रिटेन के नए कोरोना वायरस से 14 और संक्रमित मिले हैं, जिससे देश में इसके मरीजों की संख्या 20 पहुंच गई है। ये सभी ब्रिटेन से भारत लौटे हैं। ज्ञात हो कि मंगलवार को ब्रिटेन से भारत लौटे छह लोगों के नमूनों में सार्स-सीओवी2 का नया स्वरूप (स्ट्रेन) पाया गया था। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन…
कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी कारगर होगी वैक्सीन, वायरस के रूप बदलने से नहीं पड़ेगा फर्क- स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) प्रोफेसर के. विजय राघवन ने कहा है कि कोरोना वायरस लगातार रूप बदल रहा है लेकिन इससे वैक्सीन को लेकर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में और दुनियाभर जो वैक्सीन कोरोना के लिए तैयार की जा रही हैं, वो ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में पाए गए वेरिएंट पर भी कारगर होंगी। अभी तक ऐसी कोई रिसर्च नहीं है जो ये साबित करे कि वायरस का रूप बदलने से वैक्सीन बेअसर हो जाएगी। मंगलवार को कोरोना को लेकर…
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- ‘PAK-दाऊद पर ना करो कमेंट वरना…
मनोरंजन डेस्क। मशहूर कॉमेडियन और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है, उन्हें और उनके सहयोगियों को फोन पर धमकाया जा रहा है कि अगर वो अपनी कॉमेडी में पाकिस्तान और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर कमेंट करना बंद नहीं करेंगे तो उनका भी हाल लखनऊ के कमलेश तिवारी जैसा होगा, उन्हें और उनके परिवार को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजू श्रीवास्तव, उनके सलाहाकर अजीत सक्सेना और पीआरओ गर्वित नारंग को…
