केरल में अलर्ट जारी, 4 दिसंबर को आ सकता है ‘बुरेवी’ चक्रवाती तूफ़ान

तिरुवनंतपुरम। केरल में चक्रवात ‘बुरेवी’ के शुक्रवार तक पहुंचने की आशंका के मद्देनजर राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकारियों ने स्थिति से निपटने के लिए 2000 से अधिक राहत शिविर खोले हैं और पांच दिसंबर तक तट पर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बात की और उन्हें केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मीडिया से कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चक्रवात से जुड़े मामलों पर चर्चा…

PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन को गणतंत्र दिवस मुख्य अतिथि बनने का दिया न्योता

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जनवरी, 2021 को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को औपचारिक रूप से मुख्य अतिथि बनने का न्योता दिया है। सूत्रों ने कहा कि 27 नवंबर को फोन पर बातचीत के दौरान जॉनसन को मोदी ने यह निमंत्रण दिया था। 27 साल के अंतराल के बाद ब्रिटेन का प्रधानमंत्री अगले महीने भारत के 70वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होगा। इससे पहले जॉन मेजर 1993 में नई दिल्ली में हुई गणतंत्र दिवस परेड में भाग ले चुके हैं।…

”तारक मेहता…’ के आगे फीका पड़ा ‘मिर्जापुर’ और ‘बिग बॉस’, वर्ष 2020 में ‘जेठालाल’ के शो को किया गया सबसे ज्यादा सर्च

नई दिल्ली। कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ याहू (Yahoo) की इस साल की लिस्ट में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला शो बन गया है। इस शो ने ‘मिर्जापुर’ और ‘बिग बॉस’ समेत कई पॉपुलर फिल्म्स, वेब सीरीज और टीवी शो को भी पछाड़ दिया है। याहू की इस लिस्ट को मंगलवार को जारी किया गया है। इस लिस्ट में लॉकडाउन में सुर्खियां बटोरने वाले पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ भी शामिल हैं। इस लिस्ट में ‘महाभारत’ को दूसरे नबंर और ‘रामायण’ चौथे नबंर पर है। लिस्ट में…

Wikipedia ने अक्साई चिन को दिखाया चीन हिस्सा, भारत ने जताया कड़ा विरोध, कहा- डिलीट करो गलत नक्शा, नहीं तो करेंगे कड़ी कार्यवाही

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विकिपीडिया से कहा है कि वह उस नक्शे को हटाए जिसमें अक्साई चिन को चीन का हिस्सा दिखाया गया है। इस मामले की जानकारी रखने वालों ने बताया कि सरकार ने इसको लेकर गैरलाभकारी संगठन को सख्त शब्दों में लेटर जारी किया है। विकिपीडिया सबसे अधिक लोकप्रिय सूचना भंडारों में से एक है और सूचनाओं के संग्रह के लिए वॉलेंट्री बेस्ड मॉडल पर काम करता है। यह अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स से अलग है, जिन्हें हाल में ऐसे मुद्दों पर फटकार लगाई गई है। विवादित…

सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार ने कहा- केरल के पत्रकार की गिरफ्तारी में सामने आई, और भी चौंकाने वाली जानकारी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 5 अक्टूबर को हाथरस के पास से केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की गिरफ्तारी और कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के साथ उसके कथित संबंधों की जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस ने बताया कि जिस अखबार में काम करने का दावा पत्रकार ने किया है वो तो तीन साल पहले बंद हो चुका है। केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (KUWJ) ने कप्पन की ओर से दायर हलफनामे पर जवाब…

‘शहद है या शरबत’: डाबर-पतंजलि-झंडु समेत देश के सभी प्रमुख ब्रांड के शहद में चीनी शरबत की मिलावट, CSE का खुलासा

नई दिल्ली। डाबर और पतंजलि ने पर्यावरण प्रहरी CSE (Centre for Science and Environment-CSE) के इन दावों पर सवाल उठाया कि उनके द्वारा बेचे जाने वाले शहद (Honey) में चीनी शरबत की मिलावट है। कंपनियों ने कहा कि यह दुर्भावना और उनकी ब्रांड छवि को खराब करने के उद्देश्य से प्रेरित लगता है। कंपनियों ने इस बात पर जोर देते हुये कहा कि उनके द्वारा बेचे गए शहद को प्राकृतिक रूप से एकत्रित किया जाता है और बिना चीनी या अन्य किसी मिलावट के पैक किया जाता है। इसके अलावा,…

मसाला किंग, MDH के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली। मसाला किंग के नाम से मशहूर और महाशय दी हट्टी (MDH) के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया है। 98 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया छोड़ दी। मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर धर्मपाल गुलाटी का निधन हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनको कोरोना हुआ था, जिससे ठीक होने के बाद उनको हार्ट अटैक आया। धर्मपाल गुलाटी का जन्म 1923 में पाकिस्तान में हुआ था। MDH को इस मुकाम तक लाने में धर्मपाल गुलाटी ने काफी मेहनत की थी। सिर्फ पांचवी…

राजस्थान के राज्यपाल ने राजस्थान सरकार की तरफ से पारित 3 कृषि विधेयकों पर लगाई रोक

जयपुर । राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने केंद्रीय कृषि कानूनों को दरकिनार करने के लिए राजस्थान सरकार की ओर से 2नवंबर को पारित किए गए तीन कृषि विधेयकों पर बुधवार को रोक लगा दी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि तीनों विधेयकों को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया है। राज्य सरकार ने सितंबर में संसद द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए ‘विवादित’ प्रावधानों को बदलने के लिए तीन कृषि विधेयकों को पारित किया है। अब ये तीन…

Cyclone Burevi: ‘निवार’ के बाद, चक्रवात बुरेवी मचाने आ रहा तबाही, मौसम विभाग ने 3 दिसंबर को जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट

नई दिल्ली। चक्रवात निवार के हफ्तेभर के अंदर फिर से एक और चक्रवात दस्तक देने वाला है। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर गहरे दबाव के क्षेत्र ने मजबूत होकर चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ का रूप ले लिया है और आज रात श्रीलंकाई तट से इसके टकराने की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुरेवी चक्रवात को लेकर चेतावनी जारी है। मौसम विभाग ने केरल के 4 राज्यों- तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और अलाप्पुझा में 3 दिसंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। IMD ने एक बुलेटिन में कहा…

BJP के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, CM नीतीश भी रहे मौजूद

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए राजग के प्रत्याशी के तौर पर बुधवार को नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन की वजह से इस सीट पर चुनाव हो रहा है। पटना आयुक्त कार्यालय में राज्यसभा उपचुनाव के लिए राजग प्रत्याशी सुशील कुमार मोदी के नामांकन के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राजग के कई नेता उपस्थित थे। पटना प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल के समक्ष सुशील मोदी के नामांकन के बाद पत्रकारों से नीतीश कुमार ने कहा, “आज हम सब…