बदल सकता है वोटर आईडी का स्वरूप, चुनाव आयोग डिजिटल मतदाता पहचान पत्र मुहैया कराने पर कर रहा विचार

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग मतदाता पहचान पत्र डिजिटल रूप में मतदाताओं को उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर विचार कर रहा है। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। उन्होंने कहा, हमें क्षेत्र के अधिकारियों, (राज्य के) मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के कार्य समूहों एवं जनता से विचार और सुझाव मिलते रहे हैं। उनमें से यह एक विचार है जिस पर हम काम कर रहे हैं। उनसे जब पूछा गया कि क्या डिजिटल मतदाता पहचान पत्र का…

अब से 5 किलो के LPG सिलेंडर का नाम हुआ ‘‘छोटू’, IOC ने दी जानकारी

नई दिल्ली। इंडियन आयल कार्पोरेशन (IOC) ने अपने 5 किलो के LPG सिलेंडर को ‘‘छोटू’’नाम दिया है। कंपनी ने शु्क्रवार को इसकी जानकारी दी। आईओसी का यह छोटा सिलेंडर विभिन्न बिक्री केन्द्रों पर आसानी से उपलब्ध है। आईओसी के पेट्रोल पंप से लेकर, इंडाने LPG वितरकों, किराना स्टोरों पर यह उपलब्ध है। इस सिलेंडर को केवल पहचान पत्र दिखाकर लिया जा सकता है। इसके लिये आवास पते का पहचान कार्ड आदि दिखाने की आवश्यकता नहीं है। Your favourite 5kg free trade LPG cylinder has a cute little name now, "Chhotu".…

किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने गिनाये नए कृषि कानून के फायदे, यंहा देखे क्या कहा

नई दिल्ली। नए कृषि कानून को लेकर किसान संगठन का हल्ला बोल जारी है। एक तरफ जहां किसान संगठन दिल्ली-जयपुर हाइवे से लेकर हरियाणा के टोल प्लाजा घेरने की बात करते नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच आज कृषि कानूनों पर बोलते हुए देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि सुधारों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि एग्रीकल्चर सेक्टर और उससे जुड़े अन्य सेक्टर जैसे एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर हो, फ़ूड प्रोसेसिंग हो, स्टोरेज हो, कोल्ड चैन हो इनके बीच हमने दीवारें देखी हैं। अब है सभी दीवारें हटाई…

केंद्र और ममता में खींचतान के बीच केंद्र ने बंगाल के 3 IPS अफसरों कों सेंट्रल डेप्युटेशन पर बुलाया, क्या संकेत दे रहा ये घटनाक्रम, कसने जा रहा ममता पर शिकंजा?

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल की ममत बनर्जी सरकार के बीच तनाव बढ़ गया है। केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के तीन IPS अधिकारियों को सेंट्रल डेप्युटेशन पर बुलाया है। गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल कैडर के तीन IPS अधिकारियों को सेंट्रल डेप्युटेशन पर सर्विस देने के लिए बुलाया है। इन तीनों आधिकारियों पर पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा का जिम्मा था। जेपी नड्डा के काफिले पर हुए…

FICCI सम्मेलन में बोले PM मोदी, जब किसान समृद्ध होगा तभी देश समृद्ध होगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI ) की 93वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) और वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया। वर्चुअल माध्यम से सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने प्रेरित भारत बनाने में उद्योग जगत की भूमिका पर अपने दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा कि हम लोगों ने 2020 के मैच में तेज़ी के साथ बहुत कुछ बदलते देखा है। देश, दुनिया इतने उतार-चढ़ाव से गुजरी है कि कुछ वर्षों बाद जब हम…

#RealFarmersWithModi : पिज्जा, किशमिश, बादाम, फाइव स्टार लंगर से लेकर मसाज तक सब सुविधा फ्री, के साथ चलाया जा रहा है किसान आंदोलन, ये आंदोलन करने आये है या पिकनिक मनाने

न्यूज़ डेस्क। कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन को लेकर लोगों का तो शुरू से मानना रहा है कि ये अपना जनाधार खो चुके दलों का राजनीतिक जमावड़ा है। अब आंदोलन में लोगों को रोके रखने के लिए उन्हें दी जारी सुविधाओं से ये धारणा पुष्ट भी हो रही है। किसानों के नाम पर शुरू इस आंदोलन में राजनीति में एक शक्तिशाली लॉबी के रूप में भी काम करने वाले आढ़तियों के साथ देश विरोधी ताकतें अपना हित साधने में लगी है। जो असल किसान हैं वो तो नए कानून से…

अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र, मध्य प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में शुक्रवार को बारिश व हल्की बूंदा बांदी हुई। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दो दिन पहले गुरूवार से बादल छाए रहने से रात का तापमान बढ़ा हुआ था। कई जगहों पर तो यह वृद्धि 5 डिग्री तक ज्यादा रही है। इसी बीच मौसम वैज्ञानिकों ने 12 दिसम्बर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की आशंका जताई है। इसकी वजह अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र है। मध्य प्रदेश में बादल छाने से रात का…

The डर्टी पिक्चर की अभिनेत्री आर्य बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खून से लथपथ मिला शव, जांच जारी

नई दिल्ली। The डर्टी पिक्चर मूवी में विद्या बालन के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री आर्य बनर्जी का निधन हो गया है। महज 33 वर्षीय अभिनेत्री का शव कोलकाता स्थित उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क स्थित उनके आवास में वह मृत पाई गई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस जब मौके पर पहुंची तो ऐक्ट्रेस का शव खून से लथपथ था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अभिनेत्री के घर के अंदर घुसी थी, जहां उनके शव बेड पर पड़ा मिला। उनकी…

लव जिहाद की सूचना पर पुलिस ने रुकवाई शादी, लेकिन दोनों निकले एक ही धर्म के

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अन्‍तरधार्मिक विवाह की सूचना पर पुलिस ने एक शादी रुकवा दी थी लेकिन यह पता चलने पर कि वर-वधू एक ही समुदाय के हैं, बाद में दोनों की शादी करा दी गई। कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को बताया मंगलवार की शाम को किसी ने लव जिहाद की आशंका जताते हुए सूचना दी कि गुरमिया गांव में एक व्‍यक्ति शादी कर रहा है। क्षेत्राधिकारी कसया की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर जाकर एक मौलवी (मुस्लिम धर्मगुरु) और शादी कर…

महाराष्ट्र में सरकारी कर्मियों के लिए ड्रेस कोड जारी, टी शर्ट, जींस, चप्पलें पहनने पर रोक

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने अपने कर्मियों के लिए नया ड्रेस कोड जारी किया है, जिसके तहत दफ्तर में कर्मी टी-शर्ट और जींस नहीं पहन सकते हैं। इसके मुताबिक, कर्मचारियों को दफ्तर में चप्पल पहन कर आने की भी इजाजत नहीं है। आठ दिसंबर को जारी परिपत्र के मुताबिक, सभी सरकारी कर्मचारियों को कम से कम शुक्रवार को खादी के कपड़े पहनने चाहिए ताकि हाथ से सूतकताई को बढ़ावा मिल सके। परिपत्र में कहा गया है, यह देखा गया है कि कई अधिकारी/कर्मी (मुख्य तौर पर अनुबंध वाले कर्मी और सरकारी…