नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी (App) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सदन में केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीन कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़कर अपना विरोध जताया और दिल्ली विधानसभा ने सभी कानूनों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह किसानों के साथ विश्वासघात नहीं कर सकते। केजरीवाल ने कहा कि ऐसा करते हुए मुझे दर्द हो रहा है, लेकिन मेरे देश का किसान सड़क पर है और मुझे तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा…
साल: 2020
प्रधानमंत्री मोदी पर किसान जता रहे हैं भरोसा, ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है #किसान_मित्र_मोदी
न्यूज़ डेस्क। नए कृषि कानूनों के विरोध में जहां पंजाब के किसान दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं देश भर के किसान इसका समर्थन करते दिख रहे हैं। नए कृषि कानूनों से किसान को जहां अच्छा मूल्य मिलेगा, वहां अपनी फसल अपनी मर्जी से कहीं भी बेच सकेगा। खुले बाजार की व्यवस्था की गई है। इससे उत्साहित लोग प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपना समर्थन जता रहे हैं। ट्विटर पर #किसान_मित्र_मोदी टॉप ट्रेंड कर रहा है। #किसान_मित्र_मोदी pic.twitter.com/ZgytZCIZ1w — Chandrashekhar Bawankule (Modi Ka Parivar) (@cbawankule) December 17, 2020 #किसान_मित्र_मोदीTrue Farmers…
किसानों की आय में वृद्धि के लिए एक हजार 36 करोड़ रूपए की चिराग परियोजना को विश्व बैंक ने दी स्वीकृति
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की पहल पर राज्य के बस्तर अंचल के आदिवासी किसानों के कृषि विकास तथा उनके पोषण स्तर में सुधार तथा कृषि उपजों के मूल्य संवर्धन द्वारा कृषकों की आय वृद्धि हेतु 1036 करोड़ रूपए की विश्व बैंक सहायतित 6 वर्षीय परियोजना ’चिराग’ को विश्व बैंक वाशिंगटन डी.सी.(यू.एस.) द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। चिराग परियोजना बस्तर संभाग के 7 जिलों के 13 विकासखण्डों बस्तर, बकावंड, बड़ेराजपुर, माकड़ी, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कटेकल्याण, सुकमा, छिंदगढ़, भैरमगढ़, भोपालपट्नम, चारामा एवं नरहरपुर तथा मुंगेली जिले के…
छत्तीसगढ़ सरकार ने पुरे किये 2 वर्ष, निवास कार्यालय में की मंत्री परिषद की बैठक, लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए :- 1- राज्य शासन के सभी शासकीय विभागों के द्वारा राज्य के प्रदायकों से ही सामग्री क्रय का निर्णय लिया गया। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम, 2020 में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 2-छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के पुनर्गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 3-गोधन न्याय योजना के तहत उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय दर 8 रूपए…
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे पीएम नरेन्द्र मोदी
न्यूज़ डेक्स। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी 22 दिसंबर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वीडियो के जरिए पीएम मोदी समारोह में शामिल होंगे। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी इस ऑनलाइन समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अपनी सहमति जताने पर पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि अलीगढ़…
सोशल मीडिया पर फिर ट्रोल हो रहे राहुल गांधी: किसानो से की 4 घंटे मुलाकात, 3 घंटे किसानो से समझते रहे, कि गेहूं का कोई पेड़ नहीं होता
न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का मजाक उड़ा रहे हैं। असल में कृषि कानून के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन के बीच फिल्मकार अशोक पंडित ने राहुल पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि ‘राहुल गांधी ने किसानों से 4 घंटे मुलाक़ात की… 3 घंटे तो किसान उन्हें यही समझाते रहे की गेहूं का कोई पेड़ नहीं होता! लेकिन वो माने नहीं! आख़िर थक कर किसानों ने पीछा छुड़ाने के…
किसान आंदोलन 22वां दिन : प्रदर्शन किसानों का हक, मगर आप इस तरह से शहर ब्लॉक नहीं कर सकते : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ बीते 21 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसान डटे हैं। इस बीच तीन कृषि कानूनों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने कहा कि वो फिलहाल कानूनों की वैधता तय नहीं करेगा। कोर्ट ने कहा कि अगर किसान और सरकार वार्ता करें तो विरोध-प्रदर्शन का उद्देश्य पूरा हो सकता है और हम इसकी व्यवस्था कराना चाहते हैं। बता दें कि इससे पहले सर्वोच्च अदालत…
गन्ना किसानों के लिए 3,500 करोड़ रुपए की सहायता राशि मंजूर, 5 करोड़ गन्ना किसानों को तोहफा, PM मोदी ने ट्वीट कर बताया विशेष खुशी का दिन
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 6 वर्षों में किसानों के कल्याण के लिए इतना कुछ किया गया है, जो 70 वर्षों में नहीं हुआ। दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के बीच बुधवार को मोदी सरकार ने किसानों के हित में एक और अहम फैसला किया है। कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया कि 60 लाख मीट्रिक टन चीनी के निर्यात से होने वाली कमाई और उसकी सब्सिडी को सीधे 5 करोड़ किसानों के…
अच्छी खबर ! भारत बायोटेक की स्वदेशी Covaxin के पहले फेज का ट्रायल सफल, नहीं दिखा कोई साइड इफेक्ट
नई दिल्ली। भारत बायोटेक की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ ने पहले फेज के क्लीनिकल ट्रायल सफल हुआ है। ट्रायल के दौरान इस वैक्सीन का वालंटियर पर कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला है। अंतरिम विश्लेषण के हिसाब से वैक्सीन सुरक्षित पाई गई है। वैक्सीन का पहला चरण 375 लोगों पर किया गया था। केवल एक व्यक्ति में साइड इफेक्ट हुए लेकिन ये साइड इफेक्ट वैक्सीन की वजह से नहीं पाए गए। उसे 5 दिन बाद कोरोना संक्रमण हो गया। हालांकि 15 अगस्त को उसे अस्पताल में भर्ती किया गया…
प्रधानमंत्री मोदी 27 दिसंबर को करेंगे मन की बात, कार्यक्रम के लिए मांगे, विचार एवं सुझाव
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने रविवार 27 दिसंबर को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेगें। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों और सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हर माह आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे रेडियो के माध्यम से देशवासियों से मन की बात करते हैं। प्रधानमंत्री का लोगों के साथ यह संवाद काफी लोकप्रिय है। इस रेडियो कार्यक्रम को तमाम…
