गोवा के उपमुख्यमंत्री कावलेकर ने व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो भेजे जाने की शिकायत की

पणजी । गोवा के उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर ने सोमवार को गोवा पुलिस साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दावा किया गया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उस व्हाट्सएप ग्रुप में एक अश्लील वीडियो साझा किया है, जिसका वह खुद हिस्सा हैं। कावलेकर ने साइबर सेल को दी अपनी शिकायत में कहा कि यह कथित वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप ‘विलेजिज टू गोवा’ पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि यह वीडियो रात 1.20 बजे भेजा गया, जब वह सो रहे थे। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, “इस वीडियो को इस व्हाट्सएप…

प्रदूषण के खिलाफ जंग : देश के 45 सौ उद्योगों की चिमनियों में लगीं मशीन, 24 घंटे हो रही प्रदूषण की मॉनीटरिंग

नई दिल्ली। देश में प्रदूषण के खिलाफ चल रही जंग में मोदी सरकार ने उद्योगों की निगरानी तेज की है। पर्यावरण मंत्रालय ने प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों की 24 घंटे की निगरानी की खास व्यवस्था की है। इस सिलसिले में देश के 45 सौ उद्योगों की चिमनियों से निकलने वाले जहरीले धुएं से लेकर उनके वाटर डिस्चार्ज तक की जांच के लिए मशीनें लगाई गई हैं। जिससे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) से लेकर पर्यावरण मंत्रालय तक सभी उद्योगों के प्रदूषण के बारे में पल-पल की खबर मिलने से एक्शन…

चर्चित हाथरस केस में CBI जांच के चलते किसान की फसल हुई बर्बाद, मांगा मुआवजा

हाथरस (उत्तर प्रदेश)। बुलगढ़ी गांव के एक किसान, जिसके खेत में 19 वर्षीय दलित युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया, उसका बिना किसी दोष के आर्थिक नुकसान हो रहा है, क्योंकि मामले की CBI जांच चल रही है और CBI टीम इस खेत में अक्सर पहुंचती रहती है। किसान ने नाम जाहिर न करने का आग्रह करते हुए दावा किया कि उसने CBI के अधिकारियों द्वारा अपराध स्थल की घेराबंदी किए जाने और उसे जमीन से दूर रहने की हिदायत दी गई है। ऐसे में उसकी…

बंगाल HC के पूजा पंडाल संबंधी फैसले से TMC निराश, विपक्ष ने जीवन की रक्षा करने वाला बताया

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि पूजा पंडाल को प्रवेश निषेध क्षेत्र घोषित किए जाने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले से कई लोग निराश होंगे, जबकि राज्य में विपक्षी दलों ने फैसले का स्वागत किया है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि लोग दुर्गा पूजा मनाने के लिए सालभर इंतजार करते है। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्गा पूजा को संभव बनाने वाले कई आयोजक इस आदेश से निराश होंगे।’’ इस बीच, केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने अदालत के फैसले को सही बताते हुए उसका स्वागत किया।…

कर्नाटक में फिल्मी शख्सियतों से जुड़े ड्रग्स केस की सुनवाई कर रहे स्पेशल जज को डेटोनेटर के साथ मिला धमकी भरा पत्र

बेंगलुरु। कर्नाटक में फिल्मी शख्सियतों से जुड़े ड्रग्स यानी मादक पदार्थ के एक मामले में सुनवाई कर रहे एक NDPS विशेष न्यायाधीश को सोमवार को धमकी भरा खत और डेटोनेटर के साथ एक पार्सल मिला, जिसमें उनसे दो फिल्मी अभिनेत्रियों और बेंगलुरु में 11 अगस्त को हिंसा के मामले के कुछ आरोपियों को जमानत देने की मांग की गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर कहा, ‘हमने जांच शुरू कर दी है।’ पुलिस के शीर्षस्थ सूत्रों के अनुसार तुमकुरु जिला मुख्यालय से भेजा…

राहुल गांधी को 1962 में अपनी सलाह सुननी चाहिए थी, शाह का राहुल पर पलटवार, कहा- तब 15 मिनट में चीन को क्यों नहीं बाहर फेंक पाई कांग्रेस सरकार

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर चीन से जारी तनाव के बीच राहुल गांधी के ’15 मिनट’ वाले बयान पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को 1962 में अपनी सलाह सुननी चाहिए थी, जब भारत ने चीन के साथ युद्ध के दौरान कई हेक्टेयर भूमि खो दी थी। उन्होंने कहा कि 1962 में कांग्रेस ने 15 मिनट में चीन को बाहर क्यों नहीं फेंका। दरअसल, अमित शाह ने 7 अक्टूबर को हरियाणा में नए किसान…

कमलनाथ के ‘आइटम’ वाले बयान पर बवाल जारी, चुनाव आयोग सख्त, सोनिया नरम, बोले शिवराज- अगर कोई किसी की मां-बहन को ‘आइटम’ कहेगा तो…

भोपाल। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ‘आइटम’ वाले बयान पर बवाल जारी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ द्वारा ‘आइटम ’वाली टिप्पणी को लेकर स्पष्टीकरण जारी करने के बाद उन पर एक बार फिर से हमला किया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपको क्या हो गया है। आपने जो कहा है मैं उसे दोहरा भी नहीं सकता। सोमवार को एक चुनावी रैली के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा, ‘पूर्व सीएम…

ग्रैंड चैलेंजेस की वार्षिक कार्यक्रम में बोले मोदी – देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है, ठीक होने की दर 88% है, क्योंकि भारत ने सबसे पहले लॉकडाउन लागू किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आज भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है और इससे ठीक होने की दर 88 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए संभव हो सका क्योंकि भारत ने सबसे पहले लॉकडाउन लगाया और लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया। Speaking at the Grand Challenges Annual Meeting 2020. https://t.co/zg6lsCO8II — Narendra Modi (@narendramodi) October 19, 2020 ग्रैंड चैलेंजेस की वार्षिक बैठक को वीडियो कांफ्रेस से संबोधित करते हुए अपने उद्घाटन भाषण में मोदी…

चीन के सामने झुका पाकिस्तान, 10 दिन के भीतर TIKTok से हटाया बैन

इस्लामाबाद। भारत और अमेरिका के बाद चाइनीज App TIKTok को बैन करने वाला पाकिस्तान ड्रैगन के सामने खड़ा नहीं रह पाया और चाइनीज दबाव में आकर इमरान खान की सरकार ने वीडियो शेयरिंग App से बैन हटा लिया है। पाकिस्तान सरकार की ओर से कहा गया है कि चाइनीज App कंपनी ने वादा किया है कि अश्लीलता फैलाने में शामिल सभी अकाउंट्स को ब्लॉक किया जाएगा। पाकिस्तान टेलिकॉम्युनिकेशन अथॉरिटी (PTA) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मुल्क में App को अनब्लॉक कर दिया गया है। पाकिस्तान सरकार ने…

Facebook के संस्थापक Marc Zukerberg बने Active Political Operator, राजनीति में दिखाई दिलचस्पी, किया पसंद में शामिल

नई दिल्ली। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को लगातार फॉलो करने वालों को मालूम हो गया होगा कि उन्होंने अब राजनीति में दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी है। ट्रंप काल में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग एक्टिव पोलिटिकल ओपरेटर बन गए हैं। दरअसल, उन्होंने पिछले दिनों अपनी पसंद में बदलाव कर लिया है। अब तक राजनीति के मामले में उनकी पसंद नापसंद के कॉलम में अनइंट्रेस्टेड लिखा होता था, लेकिन अब इसमें बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने अपनी पसंद बदल ली है। ट्रंप काल में फेसबुक के संस्थापक…