नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर महीनों से जारी तनाव के बीच भारतीय सेना ने 19 अक्टूबर को पकड़े गए चीन के जवान को लौटा दिया है। मंगलवार देर रात को चुशूल मोलडो मीटिंग पॉइंट पर चीन को सौंपा गया। चीनी सैनिक का नाम वांग या लोंग था। PLA सैनिक को पूर्वी लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में पकड़ा गया था। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने एक बयान जारी कर भारतीय सेना से जवान को लौटाने का आग्रह किया था। चीनी सेना का कहना है कि ये जवान कुछ चरवाहों को…
साल: 2020
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में ‘अफसर बिटिया’ की हो रही देशभर में चर्चा, जिला प्रशासन की पहल को मंत्री जावड़ेकर ने सराहा
अनंतपुर। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिला प्रशासन ने अनूठी पहल करते हुए मजदूर की बेटी श्रावणी को एक दिन के लिए कलेक्टर बनाया। अब आप सोचेंगे किसान पिता और मजदूर मां की बेटी श्रावणी को आखिर एक दिन का कलेक्टर क्यों बनाया गया? दरअसल जिला प्रशासन की कोशिश है कि बेटियों में विश्वास कायम किया जाय कि वो भी कुछ कर सकती हैं। इसके लिए सरकारी स्कूलों की लड़कियों को ही चुना गया है। मीडिया के सामने हुए ड्रा में श्रावणी का नाम आया था। साथ ही उन्होंने बड़ी समझदारी…
गाजियाबाद : हाथरस केस के बाद प्रशासन से नाराज वाल्मीकि समुदाय के 236 लोगों ने अपनाया बौद्ध धर्म
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड को लेकर वाल्मीकि समुदाय के लोग बेहद आहत हैं। यूपी सरकार और प्रशासन की नाराजगी की वजह से गाजियाबाद में वाल्मीकि समुदाय के करीब 236 लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म स्वीकार अपना लिया। यहा मामला गाजियाबाद के करहैड़ा गांव का है, जहां वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने अपने साथ भेदभाव और जातीय उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म स्वीकार कर लिया। बौद्ध धर्म में शामिल हुए इन लोगों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में सवर्ण समाज के…
प्रधानमंत्री मोदी ने की देवी दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की आराधना, देशवासियों के लिए माँगा आशीर्वाद की कामना
न्यूज़ डेस्क। आज नवरात्र का पांचवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के पांचम स्वरूप देवी स्कंदमाता की पूजा की जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवी स्कंदमाता का ध्यान करते हुए देशवासियों के लिए आशीर्वाद की कामना की। ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि नवरात्रि में आज देवी दुर्गा के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की आराधना का दिन है। मेरी कामना है कि नवचेतना का सृजन करने वाली देवी स्कंदमाता का आशीर्वाद देशवासियों पर सदा बना रहे। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिकेय (स्कंद) की माता होने…
लव जेहाद: बरेली का बिलाल प्रेमिका के लिए माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांध कर कैसे बना हिन्दू, कोर्ट के बाहर खड़ी रह गई पुलिस, लड़का लड़की फरार, पढ़ें पूरी कहानी
बरेली। बरेली में लव जेहाद का एक मामला सामने आया है। लड़की के पिता की ओर से मोहल्ले के बिलाल घोसी, उसकी मां, बहनें, शिवम शर्मा, विशाल और उसकी पत्नी के खिलाफ खिलाफ फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। लड़की के परिवार और हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद के नेताओं का आरोप था कि यह लव जेहाद का मामला है। हिंदू बनकर बहला-फुसलाकर लड़की को अगवा किया गया है। उसे दिल्ली ले जाया गया। वहां जबरन उसका बयान बदलकर वीडियो वायरल कराया जा रहा…
चुनाव 2020 : कोविड-19 के चलते संसदीय एवं विधानसभा निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा बढ़ाई गई
नई दिल्ली। चुनाव आयोग के सुझाव पर सरकार ने लोकसभा और विधानसभा उम्मीदवारों की अधिकतम व्यय सीमा 10 प्रतिशत बढ़ा दी है, क्योंकि कोविड-19 के कारण जारी दिशा-निर्देशों के चलते उन्हें प्रचार करने में परेशानी का सामना कर पड़ सकता है। इससे बिहार विधानसभा चुनाव और लोकसभा की एक तथा विधानसभा की 59 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में उम्मीदवारों को मदद मिलेगी। चुनाव आयोग ने एक महीने पहले कोविड-19 के मद्देनजर उम्मीदवारों के धन व्यय की सीमा 10 प्रतिशत बढ़ाने का सुझाव दिया था। कानून मंत्रालय द्वारा जारी…
अमेरिकी चुनाव में माँ दुर्गा की एंट्री, पोस्टर पर मचा बवाल, कमला हैरिस को दिखाया दुर्गा, ट्रंप को महिषासुर
वॉशिंगटन। अमेरिका में हिंदू समूहों ने सीनेटर कमला हैरिस की रिश्तेदार को एक आपत्तिजनक तस्वीर ट्वीट करने पर माफी मांगने के लिए कहा है। इस तस्वीर में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार को देवी दुर्गा के रूप में दिखाया गया था, जबकि टंप को महिषासुर राक्षस दिखाया गया है। पेशे से वकील, बच्चों के लिए किताब लिखने वाली और फेनोमेनल वुमन एक्शन अभियान की संस्थापक 35 वर्षीय मीना हैरिस ने हालांकि इस तस्वीर को हटा लिया है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन के सुहाग ए शुक्ला ने…
उत्तर प्रदेश : जौनपुर में जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारुख अब्दुल्ला पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद देशविरोधी बयान पर अरुण कुमार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में सुनवाई के लिए 5 दिसंबर की तारीख दी गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी अरुण कुमार सिंह ने CJM कोर्ट में अधिवक्ता रणंजय सिंह के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने 11 अक्टूबर को अनुच्छेद 370 व 35ए के संबंध में कहा कि इन दोनों धाराओं की बहाली…
देश में पहले चरण में 3 करोड़ कोरोना वॉरियर्स फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकार तैयार किया पूरा खाका
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर अपने ढलान पर दिख रहा है और इस बीच सरकार भी कोरोना की वैक्सीनेशन (टीकाकरण) को लेकर पूरी तैयारी में दिख रही है। स्वास्थ्य मंत्रलाय के अधिकारियों की मानें तो देश में कोरोना वैक्सीन आने के बाद सबसे पहले किन-किन लोगों को दिया जाएगा, सरकार इसकी पूरी तैयारी कर चुकी है। पहले फेज में देश में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन पाने वाले 3 करोड़ (30 मिलियन) लोग कौन होंगे, सरकार इसका खाका तैयार कर चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, वैक्सीन उपलब्ध हो…
गृहमंत्री मिश्रा बोले बिसाहूलाल ने आपत्तिजनक कुछ कहा है तो संसदीय कार्य मंत्री के नाते मैं माफी मांगता हूँ
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मंत्री इमरती देवी पर की गई टिप्पणी के बाद गरमाए राजनीतिक महौल के बीच मंत्री बिसाहूलाल की अभद्र टिप्पणी को लेकर बीजेपी बैकफुट पर है। जहाँ एक ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा तो दूसरी ओर कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए शिवराज सरकार में मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को रखैल कह दिया। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमलावर होने वाले भाजपा नेता अब मंत्री बिसाहूलाल सिंह के आपत्तिजनक बयान से बैकफुट पर नजर…
