प्रधानमंत्री मोदी ने किया पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, बोले- दुर्गा पूजा का पर्व भारत की एकता का पर्व भी है

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगाल भाजपा द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और इस अवसर पर आयोजित ‘पूजोर शुभेच्छा’ कार्यक्रम को वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। PM मोदी ने कहा, “जब आस्था अपरम्पार हो, मां दुर्गा का आशीर्वाद हो, तो स्थान, स्थिति, परिस्थिति से आगे बढ़कर पूरा देश ही बंगाल हो जाता है, बंगालमय हो जाता है। ऐसी कोई जगह नहीं, जहां इन दिनों ‘ग्राम बांग्ला और शोहोर बांग्ला’ के रंग और मां दुर्गा के नवरूप की झलक न दिखाई देती हो। दुर्गा पूजा का…

प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- देश देख रहा है राष्ट्र की प्रगति के प्रति आपका समर्पण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी और कहा कि राष्ट्र की प्रगति में जिस समर्पण और उत्कृष्टता के साथ वह योगदान दे रहे हैं उसे देश देख रहा है। मोदी ने कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने की दिशा में उनके प्रयास भी स्मरणीय हैं। शाह आज 56 साल के हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। Birthday wishes to Shri @AmitShah Ji. Our nation is witnessing the dedication and excellence…

प्रधानमंत्री मोदी ने नवरात्रि के छठे दिन की मां कात्यायनी की उपासना, माता से की सभी को निरोग रखने और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने की कामना

धर्म डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी का नमन करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि नवरात्रि की षष्ठी पर मां कात्यायनी की उपासना की जाती है। मेरी कामना है कि माता कात्यायनी आप सभी को सदा निरोग रखें और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें। नवरात्रि की षष्ठी पर मां कात्यायनी की उपासना की जाती है। मेरी कामना है कि माता कात्यायनी आप सभी को सदा निरोग रखें और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें। pic.twitter.com/Lq1tRNcHZw — Narendra Modi (@narendramodi) October…

#Future of Jobs Report 2020: 2025 तक लाखों का छिनेगा रोजगार, इंसानों की जगह मशीनों को फिट करने की योजना

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बात करें या फिर कंप्यूटर और इंटरनेट की दुनिया से जुड़ी कोई बात, हर जगह इंसानों की जरूरत कम होती जा रही है जबकि मशीनों की लगातार बढ़ती दिख रही है। एक ओर जहां यही मशीन हमारा काम आसान कर रहे हैं वहीं काफी हद तक ये हमें जॉबलेस भी कर रहे हैं। एक नए अध्ययन के मुताबिक भविष्य में नई-नई तकनीकों की मदद से जैसे-जैसे देश व दुनिया का विकास होता जाएगा, वैसे-वैसे इंसानों की नौकरियां भी खतरे में पड़ती जाएंगी। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम…

फ्रांस में टीचर के गला काटने की घटना के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, पैगंबर मोहम्मद के ढेर सारे कार्टूनों से पटी स्थानीय और सरकारी इमारतें

न्यूज़ डेस्क। फ्रांस के पेरिस में एक शिक्षक थे सैम्युएल पैटी। इतिहास पढ़ाते थे। पढ़ाते-पढ़ाते उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद के उन कार्टूनों को दिखा कर अपने छात्रों से चर्चा की, जिसे लेकर कट्टरपंथी इस्लामियों ने साल 2015 में शार्ली हेब्दो के कर्मचारियों का नरसंहार किया था। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनका गला काट दिया जाएगा। Charlie Hebdo cartoons, including one of Mohammed, projected onto Montpellier government building. pic.twitter.com/pnhU0EXTsc — Chris Tomlinson (@TomlinsonCJ) October 21, 2020 इस घटना के बाद फ्रांस सहित पूरी दुनिया में शिक्षक सैम्युएल पैटी और अभिव्यक्ति…

राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- ‘‘जब देश के गोदामों में अनाज का अतिरिक्त भंडार पड़ा है, तो सरकार भूख से मौत कैसे होने दे रही है

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कुछ लोगों की कथित तौर पर भूख से मौत होने का दावा करते हुए बुधवार को कहा कि जब देश के गोदाम अनाज से भरे पड़े हैं तो फिर सरकार ऐसा कैसे होने दे सकती है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत मोदी द्वारा निर्मित त्रासदियों की मार लगातार झेल रहा है। लोगों, खासकर बच्चों की भूख से मौत दिल दहलाने वाली है।’’ India continues to suffer from Modi-made disasters. The stories of starvation deaths, especially of children, are heartbreaking. How…

भारत ने पोकरण में किया एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल ‘नाग’ का फाइनल ट्रायल सफल परीक्षण

नई दिल्ली। भारत ने आज DRDO द्वारा विकसित ‘नाग’ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का अंतिम परीक्षण एक वारहेड के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया। आज सुबह 6 बज कर 45 मिनट पर मिसाइल का फाइनल ट्रायल पूरा किया गया। ये ट्रायल राजस्थान के पोखरन फील्ड के फायरिंग रेंज से पूरा किया गया। ये परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब भारत और चीन के LAC पर विवाद चल रहे हैं। इस ट्रायल के बाद अब मिसाइल भारतीय सेना में शामिल होने के लिए तैयार है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन…

केरल सरकार का बड़ा फैसला, सामान्य श्रेणी में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को सरकारी नौकरियों में मिलेगा 10% आरक्षण

तिरुवनंतपुरम। केरल कैबिनेट ने सामान्य श्रेणी में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने को बुधवार को मंजूरी दे दी। सरकार के फैसले से आरक्षण का लाभ ले रही मौजूदा श्रेणियां प्रभावित नहीं होंगी। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री पी विजयन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें इस बाबत निर्णय लिया गया। विज्ञप्ति में बताया गया है कि आरक्षण को केरल राज्य और अधीनस्थ सेवा नियमों में आरक्षण के प्रावधानों में संशोधन करके लागू…

बिहार में बोले योगी- कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने से सबसे ज्यादा दर्द राहुल गांधी और ओवैसी को हो रहा है

जमुई (बिहार )। बिहार विधानसभा चुनाव में राजग प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में उतरे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भी विपक्ष पर तीखा हमला जारी रखा। मुख्यमंत्री ने बिहार के जमुई में हुई रैली में कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटने का सबसे ज्यादा दर्द राहुल गांधी और ओवैसी को हो रहा है। राजद के 10 लाख नौकरी देने के चुनावी वादे को बिहार के युवाओं के साथ मजाक बताते हुए योगी ने कहा कि नौकरी देने की बात वो लोग कर रहे हैं, जिन्होंने…

कृषि कानून : कैप्टन अमरिंदर सिंह को केजरीवाल का करारा जवाब, बोले- राज्य नहीं बदल सकते केंद्र का कानून

नई दिल्ली। पंजाब के किसानों द्वारा कृषि कानूनों में बदलाव की मांग को लेकर अमरिंदर सिंह की सरकार द्वारा पंजाब विधानसभा पास कराए गए संशोधन बिल पर आम आदमी पार्टी (आप) और पंजाब सरकार के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि राज्य केंद्र का कानून नहीं बदल सकता। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह केवल नाटक कर रहे हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ”राजा साहिब, आपने केंद्र के कानूनों में संशोधन किया। क्या…