बिहार में बोलीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी- कमल का बटन दबाने से घर आएंगी लक्ष्मी

पटना। केंद्रीय मंत्री और भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी ने शनिवार को बिहार में एक चुनावी रैली में कहा कि कमल का बटन दबाने से लक्ष्मी घर आएंगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी ना तो कांग्रेस का हाथ पकड़कर आती हैं और ना ही लालटेन लेकर आती हैं, लक्ष्मी कमल पर बैठकर आती हैं। केंद्रीय मंत्री ने चारा घोटाले को लेकर राजद पर तंज कसते हुए कहा, ”जब मनुष्य भगवान की आराधना करता है, मां भगवती से आशीर्वाद मांगता है तो बिहार का स्वाभिमानी नागरिक कहता है कि मां बाजुओं…

PDP ने कहा- जम्मू दफ्तर पर भीड़ ने हमला किया गालियां दीं और फहरा दिया तिरंगा

जम्मू। झंडा विवाद के बीच जम्मू-कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने कहा है कि शनिवार को जम्मू में उसके पार्टी दफ्तर पर भीड़ ने हमला किया और तिरंगा फहराया। महबूबा मुफ्ती की पार्टी का कहना है कि दक्षिणपंथियों ने दफ्तर में मौजूद लोगों को गालियां दी। पार्टी का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की। PDP नेता फिरदौस टाक ने शनिवार को कहा कि जम्मू में पार्टी दफ्तर पर भीड़ ने हमला किया। उन्होंने कहा, ”पार्टी मुख्यालय में भीड़ पहुंची और उन्होंने हमसे…

बलात्कार के मामलों में पंजाब, राजस्थान की सरकारों ने न्याय में रुकावट डाली तो वहां भी लड़ूंगा: राहुल गाँधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पंजाब और राजस्थान की सरकारों ने बलात्कार के मामलों में कभी भी न्याय का रास्ता नहीं रोका, लेकिन अगर वे उत्तर प्रदेश सरकार की तरह इंसाफ के रास्ते में रुकावट डालेंगी तो वह उन राज्यों में भी न्याय की लड़ाई लडेंगे। कांग्रेस नेता ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब भाजपा ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों में ‘‘चयनित रूख’’ अपनाने के लिए उन पर और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा तथा पंजाब में छह…

रिपब्लिक TV के समर्थन में कंगना रनौत ने साधा उद्धव सरकार पर निशाना- ट्वीट कर कहा, कहां राजा भोज, कहां गंगू तेली

न्यूज़ डेस्क। जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनोट ने फिर एक बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। रिपब्लिक TV पर मुंबई पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ उन्होंने शिवसेना सरकार को जमकर लताड़ लगाई है। मुंबई पुलिस ने प्रेस की स्वतंत्रता पर लगाम कसते हुए रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क में हर एक कर्मचारी और हर एक पत्रकार की डिटेल्स मांगी है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक चैनल के एक हजार कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसपर कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा कि उद्धव ठाकरे अपने…

त्योहारों में खुशियां बांटे, संक्रमण नही, कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें, यूरोप में आई कोरोना की दूसरी लहर से सबक लें

रायपुर। कोरोना महामारी ने पूरे विश्व के परिदृश्य को एक पटल पर लाकर खड़ा कर दिया है। कोई भी देश अब आइसोलेशन में नही है, एक देश में होने वाली घटनाओं का असर दूसरे देशों पर भी पड़ रहा है। जैसे कोरोना वायरस चीन से होते हुए पूरे विश्व में फैल गया और यह अभी समाप्त नही हुआ है। इसकी रफ्तार कुछ कम हुई है लेकिन यदि हम सतर्क नहीं रहे तो यह फिर से उसी रफ्तार से फैल सकता है। जैसा कि अभी यूरोप में हो रहा है। यूरोप…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की हिम्मत और साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। सभी प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई और…

पंजाब में रेप के बाद बच्ची की हत्या, मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- चुप क्यों हैं राहुल और प्रियंका

नई दिल्ली। भाजपा ने पंजाब में बिहार के एक प्रवासी परिवार की 6 वर्षीय बच्ची के कथित बलात्कार एवं हत्या के मामले में शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। विपक्षी दल के नेताओं राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल किया कि वे पीड़िता के परिवार से मिलने अभी तक क्यों नहीं गए ? केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा पर उत्तर प्रदेश के हाथरस में ‘‘राजनीतिक दौरे” पर जाने का आरोप लगाया। बीते दिनों हाथरस में एक दलित…

महबूबा मुफ्ती के घर गुपकार बैठक, पीपल्स अलायंस के अध्यक्ष बने फारूक अब्दुल्ला, कहा- हम भाजपा विरोधी हैं, देशविरोधी नहीं

श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि हाल ही में गठित ‘‘पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकर डिक्लेयरेशन’’(पीएजीडी) एक भाजपा विरोधी मंच है न कि देश विरोधी। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि भाजपा द्वारा यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि PAGD एक देश विरोधी मंच है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह सच नहीं है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह भाजपा विरोधी है लेकिन यह देश विरोधी नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का पूर्ववर्ती…

सुशांत मौत मामले में घटिया रिपोर्टिंग चैनलों पर पड़ रही भारी, आजतक, एबीपी जैसे कई चैनलों को माफी मांगने का निर्देश, देना होगा लाखों का जुर्माना भी

न्यूज़ डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में देश के नामीगिरामी चैनलों ने TRP की होड़ में ऊलजलूल, तथ्यहीन खबरों का जोरशोर से प्रसारण किया था। लेकिन चैनलों का यह घटिया रिपोर्टिंग अब उन्हें भारी पड़ रही है। NBSA यानि न्यूज ब्राडकास्टिंग स्टैंडर्ड अथारिटी ने आजतक, Z न्यूज, न्यूज24 और इंडिया TV जैसे चैनलों को सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण में घटिया रिपोर्टिंग का दोषी पाया है और इसके लिए इनके संचालकों से ऑनएयर माफीनामा प्रसारित करने का निर्देश दिया है। The News Broadcasting Standards Authority has directed electronic news…

प्रधानमंत्री मोदी का गुजरात को तोहफा, किसान सर्वोदय योजना, रोप-वे और अस्पताल का किया शुभारंभ, लॉन्च की 3500 करोड़ रु की योजना

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुजरात में 3 बड़ी विकास परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। इन 3 प्रोजेक्ट्स में किसान सर्वोदय योजना, गिरनार रोव-वे और अहमदाबाद में एक अस्पताल लोकार्पण शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के किसानों के लिए ‘किसान सूर्योदय योजना’ का शुभारंभ करते हुए कहा सुजलाम-सुफलाम और साउनी योजना के बाद अब सूर्योदय योजना गुजरात के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि किसान सूर्योदय योजना में सर्वोच्च प्राथमिकता गुजरात के किसानों की आवश्यकता को दी गई…