सावधान : नोट पर 4 दिन तक जिंदा रहता है कोरोना वायरस, डिजिटल लेनदेन करें या नोट को छूने के बाद धोएं हाथ, बरतें सावधानी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बचने के लिए आप लोगों से तो दूरी बना रहे हैं, लेकिन अभी नोटों के इस्तेमाल से भी बचना बेहतर है। आप नहीं जानते हैं कि कोई नोट आपकी जेब से पहले किस-किस के हाथ से निकला है। यह किसी का संक्रमण आप तक पहुंचा सकता है। चीन में हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि बैंकनोट पर कोरोना वायरस चार दिन तक जिंदा रह सकता है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पिछले दिनों रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने लोगों…

कोविड-19 : कोरोना वायरस का निदान तलाशने के लिये 10 अप्रैल से आनलाइन सम्मेलन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से भारत के समक्ष कौन से चुनौतियां खड़ी होने वाली है और उनका निदान क्या हो सकता है। इस बारे में अमेरिका के सिलाकॉन वैली स्थित एक न्यास ने दस अप्रैल को कोड- 19 नाम से 72 घंटे तक चलने वाला आनलाइन सम्मेलन आयोजित किया है। फाउंडेशन की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस हैकाथॉन में 3,000 से अधिक शोधकर्ता, विचारक भागीदारी करेंगे। इस विचार विमर्श से जो भी परिणाम सामने आयेगा उससे भारत के समक्ष कोविड- 19 के मौजूदा दौर में और उसके बाद…

देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक ICICI, को PM केयस फंड के लिये राशि एकत्रित करने को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र का देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक ICICI बैंक ने सोमवार को कहा कि उसे प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (पीम-केयर्स फंड) के लिये राशि लेने के लिये अधिकृत किया गया है। यह कोष का गठन कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये किया गया है। #ICICIBank has been authorised to collect contributions for the 'PM CARES Fund'. Individuals can make contributions using their internet banking account (including other banks) or RTGS/NEFT facility. To contribute, visit: https://t.co/6pbAis4cFs pic.twitter.com/Quz5KOTUgL — ICICI Bank (@ICICIBank) April…

प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों से कहा, कोविड-19 से उपजे आर्थिक प्रभाव कम करने के लिये युद्धस्तर पर योजना तैयार करें

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देश को किए गए 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के आर्थिक प्रभाव को कम करने के लिये केंद्रीय मंत्रियों से कहा है कि वह अपने-अपने मंत्रालयों की योजना युद्धस्तर पर तैयार करें। इसके साथ ही, उन्होंने इस संकट को ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देने और अन्य देशों पर निर्भरता को कम करने का अवसर करार दिया। PM मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हर मंत्री को अपने मंत्रालय के 10 प्रमुख…

मुख्यमंत्री श्री बघेल की चिट्ठी पर केन्द्र सरकार ने मनरेगा के लिए जारी किए 685.29 करोड़ रूपए, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का किया आभार व्यक्त

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत लंबित मजदूरी भुगतान और आगामी तीन माह की मजदूरी के लिए शीघ्र राशि जारी करने का अनुरोध किया था। केन्द्र सरकार ने इस पर कार्यवाही करते हुए 685.29 करोड़ रूपए जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। इस राशि में से 404 करोड़ रूपए मजदूरी भुगतान के लिए दिया गया है। साथ ही सामग्री एवं प्रशासनिक मद में व्यय…

चीन की अहसानफरामोशी देख दुनिया हैरान-परेशां, कोरोना से लड़ने को इटली से दान में मिला PPE सामान उसी को बेचा

बीजिंग। दुनिया की आधी आबादी को लॉकडाउन ने घर दिया और 183 देशों में 12 लाख से ज्यादा मरीज और 70 हजार से ज्यादा मौत की सूत्रधार कोरोना वायरस बीमारी की शुरुआत जिस चीन से हुई, उसकी इटली से अहसानफरामोशी से ग्लोबल लीडर्स हैरान हैं। चीन में कोविड 19 बीमारी के मामले दिसंबर में शुरू हुए थे और जब इसका असर इटली समेत यूरोप के किसी देश पर नहीं था तब इटली ने उदारता दिखाते हुए कोरोना से मुकाबले के लिए चीन को पीपीई यानी पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट्स की बड़ी…

PM समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों की सैलरी में एक साल तक 30% की कटौती, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति भी कम लेंगे वेतन

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद ने सोमवार को फैसला किया कि सांसदों के वेतन में एक साल के लिए 30 फीसदी की कटौती होगी। सरकार के मुताबिक इसकी पेशकश खुद सांसदों ने कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने बताया कि सांसदों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती के संदर्भ में अध्यादेश लाने का निर्णय हुआ। कैबिनेट ने देश भर में #COVID19 के प्रभाव को कम करने…

कोरोना वायरस के खिलाफ संघर्ष में देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने भी जलाए दीये

नई दिल्ली। पीएम मोदी की अपील पर जहां एक तरफ पूरा देश रविवार की रात 9 बजे दीये जलाकर इस बात का इजहार किया पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा है और कुछ जगहों पर आतिशबाजी भी हुई तो यह नजारा दिवाली से कम नहीं लग रहा था। देश में लॉकडाउन का रविवार को 12वां दिन था, लेकिन लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था। इस बीच, खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस मौके पर दीये जला देश के लोगों के साथ इस दीप प्रज्वलन…

कोरोना के खिलाफ जंग को प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन ने भी दी मजबूती, घर के बाहर जलाया दीया

अहमदाबाद। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एकजुटता दिखाने की PM मोदी की अपील पर रविवार रात 9 बजे देश में दिवाली सा नजारा दिखा। राष्ट्रपति से लेकर आम आदमी तक सभी ने दीया, मोमबत्ती जलाकर बताया कि कोरोना के खिलाफ जंग में कोई अकेला नहीं है। PM नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने भी दीया जलाया। इस दौरान उनके घर की लाइटें बंद रहीं। हीराबेन एक थाली में मिट्टी का दीया लेकर दरवाजे के बाहर कुर्सी पर बैठी नजर आईं। वह अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गुजरात…

सब के सहयोग से कोरोना का हराना है : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोराना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आज अपने निवास कार्यालय से दूरभाष के जरिए बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने न केवल शहरी बल्कि सुदुर वनांचल की महिलाओं से चर्चा की । उन्होंने लाकडाउन की स्थिति में शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ गांव-गांव में स्व स्फूर्त होकर लोगों द्वारा लाकडाउन…