नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और दवाओं की खरीद तथा निगरानी गतिविधियों को मजबूत करने में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की मदद के लिए ‘कोविड-19’ आपात प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी के तहत 15,000 करोड़ रुपए के पैकेज को मंजूरी दी है। शुरुआत में 7774 करोड़ रुपए का इस्तेमाल होगा, जबकि शेष रकम 7226 करोड़ रुपए का उपयोग साल 2024 तक समय-समय पर किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और आयुक्तों (स्वास्थ्य) को लिखे पत्र में…