विमानतल पर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत: बिलासपुर के लिए रवाना, गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होगें

रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के आज दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विमानतल पर राज्यपाल अनुसूईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महापौर एजाज ढेबर,मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक डी.एम अवस्थी, कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, पुलिस ।महानिरीक्षक डॉ आनंद छाबड़ा,कलेक्टर डाॅ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद एच आरिफ शेख सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत राष्ट्रपति हेलीकाप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना हुए। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द जी के आज दो दिवसीय…