रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। साथ ही रंगों में रंग मिलाने का अर्थात हर इंसान के बीच समन्वय, सद्भाव और सौहार्द्र का त्यौहार है। श्री बघेल ने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार हैं। होली का त्यौहार हमारे जीवन को खुशी के रंगों से सराबोर कर जाता है। यह हमें आपसी…
दिन: 8 मार्च 2020
मुख्यमंत्री 8 मार्च की शाम बिलासपुर जाएंगे, 9 मार्च को अमरकंटक और रतनपुर के दौरे पर जाएंगे
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 मार्च को रायपुर से शाम 4.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5 बजे बिलासपुर के सरकण्डा स्थित एसईसीएल हेलीपेड पहुंचेंगे। श्री बघेल वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ भवन में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री अगले दिन 9 मार्च को सवेरे 10 बजे बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.40 बजे मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। श्री बघेल अमरकंटक में मंदिर दर्शन करने के बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे रतनपुर…
महिला दिवस पर सात महिलाओं ने PM मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स से सुनाई अपनी दास्तां, साझा किया जज्बा, जिंदगी के खास पल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा किजिंदगी में खास मुकाम हासिल करने वाली सात महिलाएं रविवार को महिला दिवस के मौके पर उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से अपने जीवन के सफर को साझा करेंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा, “जैसा मैंने कुछ दिन पहले कहा था, मैं विदा ले रहा हूं।” उन्होंने कहा, “जिंदगी में खास मुकाम हासिल करने वाली सात महिलाएं अपनी जीवन यात्रा को मेरे सोशल मीडिया अकांउट्स के जरिए,दिन में साझा करेंगी और शायद आपसे बातचीत भी करें।” सिलसिलेवार कई ट्वीट…
छत्तीसगढ़ में महिलाओं को अधिकार देकर स्वावलंबनऔर रोजगार से जोड़ने की रणनीति: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी मासिक रेडियोवार्ता ‘लोकवाणी’ की 8वीं कड़ी में ’महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों के साथ विचार साझा किए। जिसे लोगों ने बड़ी उत्सुकता के साथ सुना। मुख्यमंत्री ने रेडियोवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ में स्त्री-पुरूष अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर है और इसमें लगातार सुधार हो रहा है। आदिवासी अंचलों में तो महिलाओं की संख्या पुरूषों से भी अधिक है। जो देश और दुनिया के लिए एक उदाहरण है। छत्तीसगढ़ में महिला सम्मान को उनके अधिकारों और…