BUDGET 2020: बजट से निराश औंधे मुंह गिरा बाजार, निवेशकों के डूबे 3.6 लाख करोड़ रुपये

मुंबई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश किया मोदी सरकार के बजट से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। निवेशकों के लाखों करोड़ रुपए डूब गए हैं। बजट पेश होने के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। आम बजट2020 पर घरेलू शेयर बाजार की बड़ी निराशाजनक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। बजट के बाद सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा लुढ़का और निफ्टी में भी 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई। दोपहर बाद 3.16 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 1,020.81 अंकों की भारी गिरावट के…

Railway Budget 2020: रेलवे PPP मॉडल से 150 प्राइवेट तेजस जैसी हाई स्पीड ट्रेन चलाएगा : वित्तमंत्री

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में रेल बजट का विलय आम बजट में ही कर दिया था। इसलिए अब पहले की तरह एक दिन पहले रेल बजट नहीं आता, लेकिन आम बजट में रेलवे से जुड़ी घोषणाओं पर जरूर हर किसी की नजर रहती है। आम लोगों का परिवहन कहे जाने वाले रेलवे को लेकर भी तमाम उम्मीदें लोगों को थी। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट पेश किया। सरकार ने रेलवे के लिए कुछ बड़े एलान किए हैं। सरकार…

2020-21 में GDP ग्रोथ रेट 10 फीसदी रहने का अनुमान: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि 2020-21 के दौरान वर्तमान मूल्य पर GDP वृद्धि दर 10 प्रतिशत रहने का अनुमान है। सीतारमण ने 2020-21 का बजट पेश करने हुए कि कहा कि नए वित्त वर्ष में कुल प्राप्तियां 22.46 लाख करोड़ रुपये तथा कुल व्यय 30.42 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए संशोधित अनुमानित व्यय 26.99 लाख करोड़ है, और प्राप्तियां 19.32 लाख करोड़ रुपये आंकी गयी हैं। वित्त वर्ष 2019-20 में सरकार की शुद्ध…

नितिन गडकरी ने बजट को बताया, अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन के सपने को आधार देने वाला, चौबे ने कहा…

नई दिल्ली। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आम बजट को प्रधानमंत्री के 5 ट्रिलियन (5 खरब) के सपने को आधार देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आधारभूत संरचना को मजबूत करेगा। इस बजट से अब देश में एक्सप्रेस हाईवे नेटवर्क शुरू हो जाएगा। मंत्री ने कहा कि विकास का एक नया युग यहां से शुरू होता है। बजट 91 हजार करोड़ का है, जिससे साफ होता है कि 10.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस बजट में एमएसएमई लोन की रीस्ट्रक्चरिंग की अवधि बढ़ा दी…

बीजेपी केन्द्रीय मंत्रियों ने की बजट की सराहना, स्मृति ईरानी बोली – सभी आर्थिक चुनौतियों का समाधान देने वाला है यह बजट

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये बजट को मौजूदा दौर में अर्थव्यवस्था की सभी चुनौतियों का समाधान देने वाला बताया है। वस्त्र और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद भवन परिसर में बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘इस बजट में अर्थव्यवस्था की सभी प्रकार की चुनौतियों का समाधान देने का प्रयास किया गया है।’’ उन्होंने वस्त्र उद्योग क्षेत्र एवं महिला और बाल कल्याण के लिये बजट में विशेष प्रावधान किये जाने के लिये प्रधानमंत्री…

अब गौठानों में गोबर से बन रहे गमले : समूह की महिलाओं के लिए खुले आय के नये रास्ते, बना रहीं गोबर के गमले

रायपुर(बीएनएस)। गौठान के गोबर से बने कम्पोस्ट, दिये और अन्य उपयोगी सामानों को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब दुर्ग जिले में समूह की महिलाएं गोबर से गमले तैयार कर रही हैं। इन गमलों को नर्सरी में विक्रय किया जाएगा। नर्सरी के लिए यह गमले काफी उपयोगी होंगे क्योंकि गोबर में जैविक खाद के काफी गुण होते हैं,इसके अलावा इसमें काली, पीली मिट्टी और भूसे का भी उपयोग किया जा रहा है। इन सबके मिश्रण से पौधे के लिए खाद का अच्छा स्रोत तैयार होता है। अतः पौधे…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी 2.0 सरकार का बजट 2020 किया पेश, करदाताओं को बड़ी राहत, 5 लाख तक कोई टैक्स नहीं, जानें बड़ी बातें

नई दिल्ली(बीएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपने बजट भाषण में कहा है कि GST को बनाने वाले आज हमारे साथ नहीं हैं, मैं अरुण जेटली जी को श्रद्धांजलि देती हूं। देश के लोगों की सेवा के लिए हमारी सरकार ने एक देश एक टैक्स कानून लागू करने का फैसला लिया। GST का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है और हाल ही में इसने 1 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया है। GST काउंसिल की ओर से लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है। इससे पहले लोकसभा…