रायपुर। वैविध्य और समरसता भारत की सांस्कृतिक विशेषता है। वैदिक काल से ही देश समभाव को लेकर चला है। स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर सहित सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने इसे अक्षुण्ण रखने कठिन संघर्ष किया। इस विरासत को सहेजे रखने की जरूरत है। यह संक्रमण काल है। हमें खुशी है कि छत्तीसगढ़ में सुंदर सामाजिक सद्भाव के माध्यम से हम अपने पुरखों की इस विरासत को आगे ले जाने में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की 25 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भिलाई 3 में…
महीना: फ़रवरी 2020
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने सिर पर मारी गोलियां
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बच्चन मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तभी हजरतगंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। रणजीत बच्चन की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने रणजीत बच्चन के सिर में कई गोलियां मारी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…
अमित शाह ने बताया जन-जन वाला बजट, बोले- होगी किसानों की आय दोगुनी, करदाताओं को मिलेगी अभूतपूर्व राहत
नई दिल्ली(बीएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2020- 21 में किसानों की आय दोगुनी करने के मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करेगा और करदाताओं को अभूतपूर्व राहत देगा। शाह ने सिलसिलेवार कई ट्वीट कर कहा कि 100 लाख करोड़ रूपये के बजट आवंटन से देश में विश्वस्तरीय राजमार्ग, रेलवे, बंदरगाह, हवाई अड्डे, मेट्रो का निर्माण होगा। इससे न केवल आम आदमी के जीवन में सुधार आएगा बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। मोदी सरकार द्वारा देश में मूलभूत ढांचे के लिए…
एक व्यक्ति ने शाहीन बाग में बन्दुक लहरा कर चलाई गोली, कोई हताहत नहीं, गोली चलाने वाला हिरासत में
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शनिवार को हवा में दो गोलियां चलाई जिसके बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। शाम लगभग चार बजकर 53 मिनट पर हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति ने उस स्थान पर, जहां लगभग एक महीने से सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है, मंच के पीछे से गोलीबारी की। व्यक्ति…
नए दशक 2020 के पहले आम बजट पर जानें कैसी रही राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं, पढ़ें किसने क्या कहा……..
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना दूसरा बजट पेश किया। इस बजट पर सोशल मीडिया से लेकर कई राजनेताओं ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देश को उत्कृष्ट बजट देने के लिए PM मोदी और FM निर्मला सीतारमण को बधाई दी। I must congratulate the Prime Minister Shri Narendra Modi and the Finance Minister Smt. @nsitharaman for giving the country an excellent Budget by addressing the aspirations of the people and at the same time clearly underling our national goals and priorities. — Rajnath…
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान: मुख्य सचिव ने हितग्राहियों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश
रायपुर। प्रदेश में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत चिन्हांकित महिलाओं और बच्चों को गर्म पोष्टिक भोजन प्रदान किया जा रहा है। मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल ने मुख्यमंत्री की मंशानुरूप इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को जारी किए है। उन्होंने बच्चों एवं महिलाओं को कुपोषण एवं एनीमिया से मुक्त कराने के इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए जिला कलेक्टरों को विशेष योगदान देने को कहा है। मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टरों को पत्र जारी करते हुए प्रदेश में बच्चों और…
आम बजट शुतुरमुर्ग प्रवृत्ति का है जो मूल समस्या से मुंह छिपाकर खुश होना चाहता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा आज संसद में पेश किए गए वर्ष 2020-21 के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट शुतुरमुर्ग प्रवृत्ति का है जो मूलभूत समस्याओं से मुंह छिपाकर खुश होना चाहता है। इस समय देश में मांग की कमी है, जिसकी वजह से देश मंदी की ओर जा रहा है और इसके मूल में जनता की जेब में पैसों की कमी है। लेकिन वित्त मंत्री ने जनता तक पैसा पहुंचाने का कोई इंतजाम नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने कहा…
प्रधानमंत्री मोदी ने देश को बताया कैसे आएंगे अच्छे दिन, दिया एक्शन प्लान, बताया आगे का विजन
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में अपना दूसरा बजट पेश किया। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों के लिए कई योजनाओं का एलान किया गया। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट 2020 से कैसे आएंगे लोगों के अच्छे दिन इसके बारे में बताया। मैं इस दशक के पहले बजट के लिए, जिसमें विजन भी है, एक्शन भी है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं : प्रधानमंत्री श्री @narendramodi #JanJanKaBudget pic.twitter.com/tAxltbSD2K — BJP (@BJP4India) February 1, 2020 PM…
भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना : निर्मला सीतारमण
नई दिल्ली। भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और केंद्र सरकार का कर्ज घटकर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 48.7 प्रतिशत पर आ गया है। यह मार्च, 2014 में 52.2 प्रतिशत था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए कहा कि 2014-19 के दौरान औसत वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत से अधिक रही। Digital India for new economy. #JanJanKaBudget pic.twitter.com/utGLM9jxza — BJP (@BJP4India) February 1, 2020 इस दौरान औसत मुद्रास्फीति 4.5 प्रतिशत रही। सीतारमण ने अपने बजट भाषण…
बजट 2020 में मोदी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, बनाए गए 16 एक्शन प्लान
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया, वित्त मंत्री ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। 1. पानी की कमी की समस्या, 100 ऐसे जिलों के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगे। 2. उन राज्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा जो केंद्र के मॉडल लॉ को मानेंगे। 3. अन्नदाता ऊर्जादाता भी है। पीएम ‘कुसुम स्कीम’ से फायदा हुआ है। अब हम 20 लाख किसानों को सोलर पंप देंगे। 4. 15 लाख किसानों को ग्रिड कनेक्टेड पंपसेट से जोड़ा जाएगा। 5. 162…
