दिल्ली चुनाव 2020 : आम आदमी पार्टी (AAP) को मिले 53.6 प्रतिशत वोट, बीजेपी का मत प्रतिशत बढ़ा, कांग्रेस का गिरा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (APP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब 54 प्रतिशत मत हासिल किए हैं, जबकि भाजपा को 38.5 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस ने चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन किया है और उसका मत प्रतिशत गिरकर चार फीसदी पर आ गया। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आप को दिल्ली विधानसभा चुनाव में 53.6 प्रतिशत वोट मिले हैं। पार्टी को 2015 के विधानसभा चुनाव में 54.34 फीसदी मत मिले थे। अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी अबतक 55 सीटें जीत चुकी है और सात पर आगे चल…

AAP विधायक नरेश यादव के काफिले पर फायरिंग,1 गिरफ्तार, पुलिस बोली- निजी दुश्मनी, राजनीति से लेना-देना नहीं

नई दिल्ली। बीती रात आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव के काफिले पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि इस घटना में ‘आप’ के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। पुलिस ने जानकारी दी है कि ये मामला पूरी तरह मृत से निजी दुश्मनी का है, इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक का पुराना व्यक्तिगत विवाद था। 2019 में आरोपी के भतीजे को गोली लगी थी। आरोपी को 2019…

भारत दौरे को लेकर काफी उत्सुक हैं डोनाल्ड ट्रंप, प्रधानमंत्री मोदी को बताया अच्छा दोस्त और बेहतर इंसान

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस माह अपनी भारत यात्रा को लेकर उत्सुक हैं और उन्होंने संकेत दिए कि उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर 24 और 25 फरवरी को भारत आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति गुजरात के अहमदाबाद भी जाएंगे और वहां एक स्ट्रेडियम में मोदी के साथ एक जनसभा को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस द्वारा ट्रंप की भारत यात्रा की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद…

मनोज तिवारी ने केजरीवाल को दी बधाई, बोले- हम हार की समीक्षा करेंगे

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अभी जो मैं देखता हुआ निकला हूं उसमें 7 सीटों की बढ़त या जीत दिख रही है। कभी-कभी ऐसा होता है कि आपके हिसाब से जीत न हो तो मन निराश होता है। लेकिन यहीं धैर्य का समय होता है। इसी के साथ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को धैर्य रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जो कुछ सोच कर ही जनादेश दिया होगा, इसको हम स्वीकारते हैं। इसी के साथ…

फ्री- पॉलिटिक्स : दिल्ली में AAP का ”मुफ़्त वाला वादा”, ने भारतीय राजनीति में अन्य राज्यों के लिए खोले नई संभावनाओं के द्वार

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे हैरान करने वाले आए हैं। दिल्ली में झाड़ू का प्रभाव जमकर चला और ऐसा चला है कि सब कुछ साफ हो गया और लगभग सभी सीटों पर सिर्फ और सिर्फ APP ही दिखा। कांग्रेस का तो नामोनिशां इस बार भी नहीं दिख रहा, BJP ने भी अपनी उम्मीदों के मुताबिक बिल्कुल भी प्रदर्शन नहीं किया। अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर अरविंद केजरीवाल ने इस बार भी इतनी बड़ी जीत कैसे पा ली? आम आदमी पार्टी को जीत केवल अरविंद केजरीवाल…

प्रधानमंत्री मोदी ने केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत पर बधाई दी

नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (APP) की जीत पर मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने दिल्ली की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए केजरीवाल को शुभकामनाएं दी। Congratulations to AAP and Shri @ArvindKejriwal Ji for the victory in the Delhi Assembly Elections. Wishing them the very best in fulfilling the aspirations of the people of Delhi. — Narendra Modi (@narendramodi) February 11, 2020 प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी…

केजरीवाल के नेतृत्व वाली APP ने प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली में लगाई जीत की हैट्रिक

नई दिल्ली। आम आदमी से जुड़े मुद्दों और विकास के एजेंडे के साथ राजनीति में आये अरविंद केजरीवाल लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता में लौटे हैं तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा। दिल्ली विधानसभा के पिछले चुनाव (2015) में आम आदमी पार्टी (आप) को कुल 70 में 67 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।केजरीवाल वर्ष 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे और उस चुनाव में आप ने सिर्फ 28 सीटों पर जीत हासिल की थी और उन्होंने कांग्रेस…

प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड के लिए विशेष अभियान : बस्तर जिले के 52 हजार से अधिक किसानों का कार्ड बनाने का लक्ष्य

रायपुर(बीएनएस)। बस्तर जिले में स्थित सभी वाणिज्यिक बैंकों द्वारा जिले के किसानों को प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा देने के लिए पन्द्रह दिनों का विशेष अभियान चलाया जाएगा। बस्तर जिले में एक लाख 4 हजार किसान हैं। इनमें 51 हजार 461 किसानों के पास पहले से किसान क्रेडिट कार्ड है। शेष 52 हजार 539 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड अभियान के दौरान दिया जाएगा। इसके लिए किसान pmkisan.gov.in से एक पेज का आवेदन फार्म डाऊनलोड कर संबंधित बैंक में जमा कर कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। सभी पात्र किसानों…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेकिन बाई नायक के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री अनिला भेंड़िया की माता नेकिन बाई नायक के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी की माता श्रीमती नेकिन बाई नायक जी के निधन का समाचार दुःखद है। इस दुःख की घड़ी में मैं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 11, 2020 श्री बघेल ने…

तीन तलाक, धारा 370 और राम मंदिर के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड की बारी? जानें क्या है ये कानून

नई दिल्ली। आज दिल्ली की जनता किसे तख्त पर बिठाएगी इसको लेकर मतगणना जारी है। लेकिन संसद के बजट सत्र ने भी हलचल तेज कर दी है। देर शाम को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। व्हिप जारी होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अटकलबाजी चलने लगी है और यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से ही लोगों के जेहन में यह सवाल…