लखनऊ (कन्नौज)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज मे शुक्रवार को गुरसहायगंज से जयपुर जा रही स्लीपर बस में ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे ट्रक और बस में तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। बस में 43 से अधिक यात्री सवार थे। इस हादशे में 18 से 20 लोगों के मरने की आशंका है। रात 2.40 तक फोरेंसिक टीम बस से जले हुए अवशेष निकाल लिए हैं। बस को सील कर दी गई है। सुबह होने पर फिर फोरेंसिक टीम फिर जांच करेगी। अभी इस बात की…
महीना: जनवरी 2020
CAA पर गुजरात विधानसभा ने मोदी और शाह को धन्यवाद देते हुए किया प्रस्ताव पारित
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा ने शुक्रवार को नागरिकता कानून में संशोधन के लिये शुक्रवार को PM नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में दावा किया गया है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को अतीत में तुष्टीकरण की नीति के कारण नागरिकता नहीं दी गई। हालांकि कांग्रेस ने इसका विरोध किया। शुक्रवार को गुजरात विधानसभा में तीखी बहस के दौरान कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला ने CAA और NRC के खिलाफ अपने खून से लिखे पोस्टर दिखाए। गतिरोध के बाद…
देश में आज से प्रभावी हुआ नागरिकता संशोधन कानून (CAA), चार राज्यों को मिली छूट, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के लिए देर रात अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ संशोधित नागरिकता कानून आज से पूरे देश में प्रभावी हो गया है। ज्ञात हो कि इस कानून के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी। कानून के मुताबिक इन…
ED ने पूर्व CEO चंदा कोचर व उनके परिवार की कुल 78 करोड़ की संपत्ति की जब्त
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी व सीईओ चंदा कोचर और उनके परिवार की संपत्ति को जब्त कर लिया। जो चल अचल संपत्ति जब्त हुई है, उसकी कीमत 78 करोड़ रुपए है। इसमें मुंबई स्थित एक फ्लैट और कोचर के पति दीपक कोचर की कंपनी की प्रोपर्टी शामिल है। ED ने पिछले साल कोचर, उनके परिवार और वीडियोकोन ग्रुप के वेणुगोपाल धूत के मुंबई व औरंगाबाद स्थित ठिकानों पर रेड मारी थी। इस साल के शुरू में ED ने कोचर, उनके पति, धूत…
जब मुख्यमंत्री मंच छोड़ सीधे पहुंचे छेरछेरा पर्व के उत्साह-उमंग में लीन खेलते बच्चों के पास, खेला पिठ्ठुल-कंचा, बाटी खेल रही बालिकाओं का भी किया उत्साहवर्धन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बिलासपुर शहर का समुचित विकास किया जाएगा। यहां मूलभूत सुविधाओं के सभी कार्य होंगे, इन कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। वे आज नगर निगम बिलासपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया एवं विधायक मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बड़े-बड़े पुल-पुलिया, बिल्डिंग बनाने से ही विकास नहीं होता, बल्कि व्यक्ति के लिये…
मनखे मनखे एक समान की बात, संविधान का भी यही सार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। आज से ढाई सौ बरस पहले बाबा गुरु घासीदास ने मनखे मनखे एक समान का मंत्र दिया था। यह समता मूलक समाज का मंत्र था। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया, उसका भी सार यही है। यह लोकतंत्र है यहां सब बराबर हैं। सबके मत की कीमत समान है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात दुर्ग जिले के पाटन में तहसील स्तरीय सतनाम समाज द्वारा आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने सत्य के पालन का संदेश…
जनसंख्या नियंत्रण कानून पर SC ने केंद्र को भेजा नोटिस
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने वाली याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। ये याचिका भाजपा नेता और वकील अश्वनी कुमार उपाध्याय ने दाखिल की थी। इससे पहले भाजपा नेता अश्वनी उपाध्याय ने PMO में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर प्रजेंटेशन दी थी। इस दौरान उन्होंने कानून बनाने के लिए कई सारे तर्क दिए थे। आज सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट का रूख करने को कहा। ज्ञात हो कि हाई कोर्ट में ऐसी याचिका पहले ही खारिज…
चुनाव में ख़ारिज हो चुके दल अपने निहित स्वार्थों के लिए छात्रों का उपयोग कर रहे हैं : प्रकाश जावड़ेकर
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पांच जनवरी को हुई हिंसा की दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही जांच में स्पष्ट हुआ है कि वामपंथी संगठनों से जुड़े छात्र घटना में शामिल थे। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाकपा, माकपा, आप जैसे दलों को लोकसभा चुनाव में खारिज कर दिया गया और अब वे अपने निहित स्वार्थों के लिए छात्रों का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के आंदोलनरत छात्रों से अपना आंदोलन समाप्त कर शैक्षणिक सत्र…
दीपिका पादुकोण उन लोगों के साथ खड़ी थीं जो लड़कियों के प्राइवेट पार्ट पर लात मारते हैं: केंद्रीय मंत्री ईरानी
नई दिल्ली। JNU में हुई हिंसा के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने हिंसा का विरोध किया। हिंसा के खिलाफ JNU के छात्रों को अपना समर्थन देने के लिए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी वहां पहुंची थी। दीपिका पादुकोण के JNU जाने के बाद काफी बवाल मचा। काफी लोगों को दीपिका पादुकोण का वहां जाना बिलकुल पसंद नहीं आया इस लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका विरोध किया। दीपिका पादुकोण के इस कदम पर सियासत भी तेज हो गई। जहां कांग्रेस के नेताओं ने दीपिका पादुकोण के JNU जाने के इस…
JNU हिंसा मामले में फंसी छात्रसंघ अध्यक्षा आइशी घोष, दिल्ली पुलिस ने 9 संदिग्ध हमलावरों के दिखाए फोटो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने नौ संदिग्धों की तस्वीर जारी करके दावा किया कि JNU छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष उनमें से एक थीं। पुलिस ने कहा कि नौ में से सात वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े हैं, जबकि दो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े हैं। हमलावरों के रूप में नाम लिए जाने के बाद जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा कि मेरे पास भी सबूत हैं कि किस प्रकार मुझ पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली…
