JNU Violence: ABVP ने कहा, यह JNU पर नक्सली हमला था, इसकी स्क्रिप्ट 28 अक्टूबर को ही लिखी गई थी

नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) ने JNU हिंसा पर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि JNU के टीचर्स हमें धमकाते हैं। उन्होंने कहा कि जो व्हाट्सएप ग्रुप और चैट वायरल किया रहा है उसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उस ग्रुप के सभी नंबरों की जांच हो ताकि उसकी सच्चाई का पता लगाया जा सके। ABVP छात्रसंघ की महासचिव निधि त्रिपाठी ने निधि त्रिपाठी ने कहा कि जेएनयू हिंसा पर चर्चा हो रही है लेकिन उसे सिर्फ 5 जनवरी तक ही सीमित कर दिया गया।…

यूपी मंत्री के बिगड़े बोल कहा- मोदी-योगी के खिलाफ नारे लगाते हैं, तो मैं आपको जिंदा दफन कर दूंगा।”

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि PM नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के खिलाफ नारेबाजी करने वालों को ‘जिंदा दफन’ कर दिया जाएगा। मंत्री ने यह बात रविवार को अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) 2019 के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करने के दौरान कही। उन्होंने धमकाते हुए कहा, “अगर आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाते हैं, तो मैं आपको जिंदा दफन कर दूंगा।” वह जाहिर…

छात्रों को सुनने एवं उनकी बातों का जवाब देने का साहस करें PM मोदी : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) और कई विश्वविद्यालयों में छात्रों पर हमले की पृष्ठभूमि में सोमवार को कहा कि युवाओं की ओर से आवाज उठाना जायज है और PM नरेंद्र मोदी को नौजवानों एवं छात्रों को सुनने एवं उनकी बातों का जवाब देने का साहस करना चाहिए। प्रमुख विपक्षी दलों की बैठक के बाद गांधी ने यह दावा भी किया कि अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर नाकाम होने के कारण मोदी देश का ध्यान का भटका रहे हैं और लोगों को बांट रहे…

वोट बैंक की राजनीति के चलते नदियों को जोड़ने ‘‘नदी-जोड़ो परियोजना’’ पर सहयोग नहीं कर रहे राज्य सरकारें : श्री कटारिया

औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री रतन सिंह कटारिया ने सोमवार को कहा कि केंद्र नदी-जोड़ो परियोजना के लिए तैयार है लेकिन राज्य ‘वोट बैंक की राजनीति’ के चलते परियोजना पर सहयोग नहीं कर रहे हैं। श्री कटारिया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस वक्त केंद्र सरकार राज्यों के लिए परियोजना को लागू करना अनिवार्य नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार नदी-जोड़ो परियोजना पर काम कर रही है। ऐसी कई नदियां हैं जो जोड़ी जा सकती हैं। चार की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) भी तैयार है। लेकिन…

विपक्षी दलों ने की अपील, NRC लागू नहीं करने की घोषणा करने वाले CM NPR प्रक्रिया करें निलंबित

नई दिल्ली। कांग्रेस समेत देश के 20 विपक्षी दलों ने सोमवार को संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को वापस लेने एवं राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि वो सभी मुख्यमंत्री राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) की प्रक्रिया को निलंबित करें जिन्होंने अपने राज्यों में NRC लागू नहीं करने की घोषणा की थी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें अर्थव्यवस्था, रोजगार एवं किसानों की स्थिति तथा CAA विरोधी प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की…

विपक्ष की बैठक में सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने किया लोगों को गुमराह

नई दिल्ली। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने सोमवार को बैठक की जिसमें संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में हुए प्रदर्शनों और कई विश्वविद्यालय परिसरों में हिंसा के बाद पैदा हुए हालात, आर्थिक मंदी तथा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने नफरत फैलाई और लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की कोशिश की है। बैठक में सोनिया गांधी ने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने लोगों को गुमराह किया। उन्होंने…

पठानकोट में सांसद एवं अभिनेता सन्नी देओल के लिए ‘गुमशुदा की तलाश’ वाले लगे पोस्टर

चंडीगढ़। गुरदासपुर के सांसद एवं अभिनेता सन्नी देओल को लापता घोषित करने वाला पोस्टर पंजाब के पठानकोट जिले में देखे गए। यह जिला गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। रेलवे स्टेशन के आसपास सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों में लिखा है ‘गुमशुदा की तलाश सांसद सन्नी देओल।’ यह पता नहीं चल पाया है कि किसने इस तरह के पोस्टर लगाए हैं। सांसद सन्नी देओल ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो संदेश में कहा कि इस तरह की हरकतों के पीछे उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी…

परिसर में हम सुरक्षित नहीं हैं, पढ़ाने के लिए माहौल नहीं है : JNU शिक्षक संघ

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने सोमवार को मानव संसाधन विकास (HRD) मंत्रालय से कहा कि शिक्षक, परिसर में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और वहां का माहौल अकादमिक गतिविधियों के लिए अनुकूल नहीं है। HRD मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान शिक्षक संघ के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति एम जगदीश कुमार को हटाने की अपनी मांग दोहरायी। जेएनयूटीए के अध्यक्ष डी के लोबियाल ने मंत्रालय के अधिकारियों से कहा, ‘‘हम परिसर में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं, वहां का माहौल अकादमिक गतिविधियों…

तथाकथित महिला पत्रकार ने किया हिन्दू धर्म के पवित्र ”शंख” का अपमान, ट्वीट कर कहा- इस गंदी आकृति को हटाओ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन पर आपने देखा होगा की उसका इंटीरियर पुरानी इमारत के आधार पर, या संस्कृति की कुछ झलक को दीवार पर पेंट कर दिया जाता है। जामा मस्जिद मेट्रो की दीवारों पर जामा मस्जिद को बनाया गया है वहां का बाजार पेंट किया गया है और यह देखने में काफी अच्छा लगता है क्योंकि खूबसूरत चीज तो आंखों को अच्छी ही लगती हैं। इस समय लेकिन देश के कुछ ऐसे हालात है कि कला, डिजाइन, क्रिएटिविटी, खूबसूरती हर चीज को धर्म के…

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बिखरी पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की खुशबू , फरा, चीला, चौसेला, अईरसा, हिरवां पूरी, दूधफरा और धुसका रहे खास

रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में साइंस कॉलेज परिसर आज पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की खुशबू से महक उठा। यहां अयोजित फूड फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की विविधता और उसके स्वाद का खजाना दिखाई दिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने स्थानीय पारंपरिक व्यंजन बनाए। इनमें फरा, चीला, चौसेला, अईरसा, हिरवां पूरी, दूध फरा, दहरोरी, धुसका, जीमीकंद की सब्जी, ठेठरी, खुरमी व्यंजनों खास रहे। इसके साथ बस्तर की चापड़ा चटनी, अमारी फूल की चटनी-शर्बत और ईमली से बना लाटा से लोगों के मुंह में पानी आ गया। प्रतियोगिता में…