रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बिलासपुर शहर का समुचित विकास किया जाएगा। यहां मूलभूत सुविधाओं के सभी कार्य होंगे, इन कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। वे आज नगर निगम बिलासपुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया एवं विधायक मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बड़े-बड़े पुल-पुलिया, बिल्डिंग बनाने से ही विकास नहीं होता, बल्कि व्यक्ति के लिये…
दिन: 10 जनवरी 2020
मनखे मनखे एक समान की बात, संविधान का भी यही सार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। आज से ढाई सौ बरस पहले बाबा गुरु घासीदास ने मनखे मनखे एक समान का मंत्र दिया था। यह समता मूलक समाज का मंत्र था। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया, उसका भी सार यही है। यह लोकतंत्र है यहां सब बराबर हैं। सबके मत की कीमत समान है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात दुर्ग जिले के पाटन में तहसील स्तरीय सतनाम समाज द्वारा आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने सत्य के पालन का संदेश…
जनसंख्या नियंत्रण कानून पर SC ने केंद्र को भेजा नोटिस
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने वाली याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। ये याचिका भाजपा नेता और वकील अश्वनी कुमार उपाध्याय ने दाखिल की थी। इससे पहले भाजपा नेता अश्वनी उपाध्याय ने PMO में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर प्रजेंटेशन दी थी। इस दौरान उन्होंने कानून बनाने के लिए कई सारे तर्क दिए थे। आज सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट का रूख करने को कहा। ज्ञात हो कि हाई कोर्ट में ऐसी याचिका पहले ही खारिज…
चुनाव में ख़ारिज हो चुके दल अपने निहित स्वार्थों के लिए छात्रों का उपयोग कर रहे हैं : प्रकाश जावड़ेकर
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पांच जनवरी को हुई हिंसा की दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही जांच में स्पष्ट हुआ है कि वामपंथी संगठनों से जुड़े छात्र घटना में शामिल थे। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाकपा, माकपा, आप जैसे दलों को लोकसभा चुनाव में खारिज कर दिया गया और अब वे अपने निहित स्वार्थों के लिए छात्रों का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के आंदोलनरत छात्रों से अपना आंदोलन समाप्त कर शैक्षणिक सत्र…
दीपिका पादुकोण उन लोगों के साथ खड़ी थीं जो लड़कियों के प्राइवेट पार्ट पर लात मारते हैं: केंद्रीय मंत्री ईरानी
नई दिल्ली। JNU में हुई हिंसा के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने हिंसा का विरोध किया। हिंसा के खिलाफ JNU के छात्रों को अपना समर्थन देने के लिए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी वहां पहुंची थी। दीपिका पादुकोण के JNU जाने के बाद काफी बवाल मचा। काफी लोगों को दीपिका पादुकोण का वहां जाना बिलकुल पसंद नहीं आया इस लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका विरोध किया। दीपिका पादुकोण के इस कदम पर सियासत भी तेज हो गई। जहां कांग्रेस के नेताओं ने दीपिका पादुकोण के JNU जाने के इस…
JNU हिंसा मामले में फंसी छात्रसंघ अध्यक्षा आइशी घोष, दिल्ली पुलिस ने 9 संदिग्ध हमलावरों के दिखाए फोटो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने नौ संदिग्धों की तस्वीर जारी करके दावा किया कि JNU छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष उनमें से एक थीं। पुलिस ने कहा कि नौ में से सात वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े हैं, जबकि दो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े हैं। हमलावरों के रूप में नाम लिए जाने के बाद जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा कि मेरे पास भी सबूत हैं कि किस प्रकार मुझ पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली…
जो देश अल्पसंख्यकों का ध्यान नहीं रख सकते उन्हें दूसरों को उपदेश नहीं देना चाहिए : विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली। लाहौर के नजदीक गुरद्वारा ननकाना साहिब की बेअदबी और पेशावर में एक सिख व्यक्ति की हत्या को लेकर भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि जो देश अपने अल्पसंख्यकों का ध्यान नहीं रख सकते, उन्हें दूसरों को इस बारे में उपदेश नहीं देना चाहिए। पाकिस्तान में एक भीड़ ने शुक्रवार को एक गुरुद्वारे पर कथित रूप से हमला कर दिया था, जहां सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। वहीं पिछले हफ्ते उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के शहर पेशावर में 25…
बनारस : काशी के संस्कृत विवि के छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर NSUI की जीत, प्रियंका गाँधी ने दी बधाई
काशी। बनारस के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में ABVP को तगड़ा झटका लगा है। छात्रसंघ चुनाव के नतीजों में ABVP के खाते में एक भी पद नहीं आया है। पिछले दो सालों से जीत हासिल करने वाली ABVP को इस बार बड़ा नुकसान हुआ है। सभी पदों पर NSUI ने जीत हासिल की है। NSUI को मिली इस जीत के तुरंत बाद ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि संपूर्णानंद संस्कृत विवि के छात्रसंघ चुनावों में NSUI की चारों पदों पर विजय से मैं…
इंटरनेट का इस्तेमाल मौलिक अधिकार, जम्मू कश्मीर प्रशासन प्रतिबंध लगाने के सभी आदेशों की एक हफ्ते में समीक्षा करे : उच्च्तम न्यायालय
नई दिल्ली। उच्च्तम न्यायालय (SC) ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन को केंद्र शासित प्रदेश में प्रतिबंध लगाने के सभी आदेशों की एक हफ्ते में समीक्षा करने का आदेश दिया और इंटरनेट के इस्तेमाल को संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत मौलिक अधिकारों का हिस्सा बताया। न्यायमूर्ति एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाली सभी संस्थाओं में इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने के लिए कहा। संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत इंटरनेट के इस्तेमाल को मौलिक…
असम के गुवाहटी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 का रंगारंग आगाज, खेल मंत्री ने किया उद्घाटन
नई दिल्ली। असम के गुवाहटी में आज से खेलो इंडिया के तीसरे संस्करण का समारोह शुरू हो गया है। 13 दिनों तक चलने वाला खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों के बीच 20 खेलों में प्रतिस्पर्धा होगी। गुवाहटी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेलो इंडिया के तीसरे संस्करण समारोह उद्घाटन आयोजन किया गया। Glimpses of the gymnastics events in #KheloIndia. 📸: @kheloindia pic.twitter.com/OlnlEaVaGk — All India Radio News (@airnewsalerts) January 10, 2020 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 का उद्घाटन खेल मंत्री किरेन रिजिजू…