केवडिया। PM मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सरदार सरोवर बांध पहुंचकर नर्मदा नदी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपना जन्मदिन प्रकृति के बीच में रहकर मनाया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांध के पास ‘जंगल सफारी’ का जायजा लिया। PM मोदी ने सरदार सरोवर बांध पर नर्मदा नदी की आरती की। नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के उच्चतम स्तर 138.68 मीटर तक पानी भर जाने के अवसर पर गुजरात सरकार ‘नमामी देवी नर्मदा महोत्सव’ का आयोजन कर रही है। इसी में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री…
साल: 2019
बॉलीवुड सेलेब्रेटी, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय के लोगों ने भी कुछ इस अंदाज में दी PM मोदी को बर्थडे पर बधाई
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी आज यानि 17 सितंबर को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। PM मोदी के इस खास दिन पर सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी PM को बर्थडे की शुभकामनाएं दी। अनुपम खेर-अनिल कपूर-परेश रावल से लेकर कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्- परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे। Happy Birthday @narendramodi — Paresh Rawal (@SirPareshRawal) September 16, 2019 Happy Birthday Hon. Prime Minister @narendramodi ji. May God…
देश-विदेश में मनाया जा रहा है प्रधानमंत्री मोदी का 70वां जन्मदिन, बीजेपी, कांग्रेस व अन्य राजनैतिक पार्टी के नेताओं भी दी बधाई – शुभकामनाएं
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने आज 69 साल का सफर पूरा कर लिया। देश भर में उनका 70वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है, जबकि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हुए महज कुछ दिन बीते हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके लम्बी दीधार्य हाेने की कामना की है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
परीक्षण के दौरान कर्नाटक में दुर्घटनाग्रस्त हुआ DRDO का ड्रोन, कोई हताहत नहीं
बेंगलुरु। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन का एक ड्रोन मंगलवार को चित्रदुर्ग जिले में एक खेत में परीक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है। ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने से तेज आवाज हुई जिससे जोडी चिल्लेनहैली गांव में काफी डर फैल गया। जल्द ही, बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इस घटना की पुष्टि करते हुए चित्रदुर्ग के पुलिस अधीक्षक अरुण के ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यूएवी आज सुबह एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त…
मुझे याद है 2013 का दृश्य जब आंतरिक सुरक्षा चरमाराई थी, महिलाओं की सुरक्षा ताक पर थी, प्रधानमंत्री को कोई प्रधानमंत्री नहीं मानता था : अमित शाह
नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि आज इत्तेफाक है कि जिस दिन मैं AIMA के 46वें Convention कार्यक्रम में आया हूं उसी दिन PM नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन भी है। सभी देशवासियों के लिए मोदी जी का जन्मदिन खास और शुभ इसलिए भी है कि उन्होंने जनता के मन में विश्वास जगाया है कि 21वीं सदी भारत की हो सकती है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि New Indian की कल्पना में ही महान भारत की कल्पना समाहित है। ये कल्पना मोदी जी ने 130 करोड़…
69 साल के हुए PM मोदी, जन्मदिन के मौके पर देश-विदेश से दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं, बधाई
गांधीनगर। PM नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को 69 वर्ष के हो गए और इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। नायडू ने अपने संदेश में कहा कि मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। अमित शाह ने मोदी को बधाई देते हुए ट्वीट किया कि आपके नेतृत्व में उभरते नये भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान…
अब देरी बर्दाश्त नहीं, विशेष कानून लाकर राम मंदिर का निर्माण कराए सरकार: उद्धव ठाकरे
मुंबई। सुप्रीम कोर्ट (SC) में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में रोजाना सुनवाई हो रही है। वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर सियासत और बयानबाजी का दौर भी लगातार जारी है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि केंद्र सरकार को विशेष कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण करना चाहिए। ठाकरे ने कहा कि मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनावई जारी है, फैसला कभी भी आ सकता है इसलिए शिवसैनिक राम मंदिर की पहली ईंट रखने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि…
राजस्थान में BSP के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल, मायावती को लगा बड़ा झटका
जयपुर। राजस्थान में BSP सुप्रीमो मायावती को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सभी 6 विधायक सोमवार की देर रात कांग्रेस में शामिल हो गए। BSP के सभी 6 विधायकों का कांग्रेस में शामिल होना से एक ओर जहां मायावती के लिए बड़ा झटका है, वहीं अशोक गहलोत के लिए राहत की बात है। क्योंकि कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस के कामयाब होने के बाद BJP की नजर मध्य प्रदेश और राजस्थान पर ही टिकी है। ज्ञात हो कि जिन सभी BSP विधायकों ने कांग्रेस का…
देशभक्त मुसलमान भाजपा को वोट देंगे, पाकिस्तान समर्थक राष्ट्रद्रोही करेंगे संकोच : कर्नाटक के मंत्री S. ईश्वरप्पा
बेंगलुरु। कर्नाटक के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के S. ईश्वरप्पा ने रविवार को कहा कि देशभक्त मुसलमान BJP को वोट देंगे जबकि पाकिस्तान समर्थक ऐसा करने से हिचकिचाएंगे। ईश्वरप्पा ने लोकसभा चुनाव से पहले कहा था कि BJP की तरफ से मुसलमानों को टिकट नहीं दिया जाएगा। BJP के वरिष्ठ नेता ने घोषणा की कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में गौकशी पर प्रतिबंध लगाएगी। ईश्वरप्पा ने कहा, अखंड भारत हर किसी की तमन्ना है। ऐसा इसलिये नहीं हो पा रहा है क्योंकि उन्हें (राजनीतिक नेताओं…
पाकिस्तान अपने ही ‘आतंकवाद के दानव’ से बर्बाद हो जाएगा: मुख्तार अब्बास नकवी
रामपुर। केंद्रीय मंत्री और BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान अपने ही ‘आतंकवाद के दानव’ से बर्बाद हो जाएगा जिसे उसने अपनी धरती पर बढ़ावा दिया है। BJP के राष्ट्रीय एकता अभियान के दौरान रामपुर में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि हताश पाकिस्तान, उसके आतंकवादी दोस्त और खुफिया एजेंसी ISI अब भारतीय मुसलमानों की देशभक्ति पर सवाल उठाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा, लेकिन आतंक के इन आकाओं को समझ लेना चाहिए कि भारत में…
