रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दीपावली पर्व पर प्रदूषण की रोकथाम के लिए की गई अपील का लोगों पर गहरा असर पड़ा। इसके फलस्वरूप इस साल दीपावली के अवसर पर ध्वनि और वायु दोनों के प्रदूषण स्तर में पिछले वर्ष की तुलना में कमी आयी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों से ’खुशियां फैलाएं, धुऑ नहीं, प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाएं’ की अपील की थी। इसमें कहा गया था कि लोग कम धुऑ तथा ध्वनि उत्पन्न करने वाले पटाखे ही फोड़ेें। इसे फोड़ने में निर्धारित समय और स्थल का विशेष ध्यान रखें।…
साल: 2019
इस्तीफे के बाद बोले फडणवीस, सरकार ना बनाना जनादेश का है अपमान, पहले फडणवीस शिवसेना पर बरसे और फिर ठाकरे ने ऐसे किया पलटवार
मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बीच शुक्रवार को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात की और अपना इस्तीफा उन्हें सौंपा। राज्यपाल ने देवेंद्र फडणवीस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस्तीफा देने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना के उस दावे को गलत बताया, जिसमें ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री बनने की बात कही गई थी। फडणवीस ने कहा कि मेरे सामने कभी ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री की कोई बात…
छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल खाड़ी देश सऊदी अरब, कुवैत, कतर में बिखरेगी खुशबू, एक्सपो मार्ट से आई चावल की डिमांड
रायपुर। देश के जैविक खाद्य उत्पादों और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में सात से नौ नवंबर तक किया जा रहा है। इस मेले में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की जबर्दस्त मांग दिख रही है। छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल की खुशबू अब खाड़ी के देशों में भी बिखरेगी। यहाँ छत्तीसगढ़ से आए संस्थाओं से सबसे ज्यादा माँग सुगंधित चावल की मांग दिख रही है। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा खाड़ी के देश सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, यूएई, कतर…
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, एक महीने में 34 हजार लोगों का इलाज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए गांधी जयंती 2 अक्टूबर से शुरू मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत महीने भर में करीब 34 हजार लोगों को निःशुल्क इलाज मुहैया कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल टीम ने इस दौरान प्रदेश के सभी 13 नगर निगमों में 445 स्लम क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की जांच एवं उपचार कर दवाईयां दी हैं। उल्लेखनीय है कि नगर निगम वाले प्रदेश के 13 शहरों की कुल एक हजार 567 स्लम क्षेत्रों…
मुख्यमंत्री 9 नवम्बर को सूरजपुर, कोरिया और सरगुजा जिले के प्रवास पर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 नवम्बर को सूरजपुर, कोरिया और सरगुजा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्याक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह जिला मुख्यालय बलरामपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11 बजे सूरजपुर जिले के केनापारा पहुंचेंगे और वहां केज कल्चर के अवलोकन के बाद सिलफिली में सुपोषण संगोष्ठी एवं आमसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद वे केनापारा (जिला-सूरजपुर) से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2.35 बजे कोरिया जिले के चिरमिरी आएंगे और वहां लोकार्पण-भूमिपूजन के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे।…
नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी अब कोठार कहां हे संगवारी? : सांसद साहू
रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार की कार्यप्रणाली पर ऊंगली उठाते हुए कहा कि धान खरीदी करने में भूपेश सरकार विफल हो रही है और इसका ठीकरा केंद्र सरकार के सिर पर फोड़ने का प्रयास कर रही है। नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी का नारा देकर सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को सब्जबाग तो दिखाई। अब जनता से वादा निभाने की बारी आई है तो घोषणानुरूप 2500 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर धान नहीं खरीदकर इसे राजनीतिक रंग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते कई वर्षों…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवउठनी एकादशी की बधाई और शुभकामनाएं दी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि देवउठनी एकादशी को छत्तीसगढ़ में बहुत उत्साह और उमंग से मनाया जाता है। देवउठनी एकादशी को देव उत्थान एकादशी, तुलसी विवाह, देवप्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देव चार महीने सोने के बाद जागते हैं। इस दिन धूमधाम से भगवान शालीग्राम का तुलसी से विवाह किया जाता है। यह दिन शुभ और मंगलकारी माना गया है। हिन्दुओं…
सुकमा जिले के विकास में कोई कमी नहीं होगी: भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय सुकमा में आयोजित पंच-सरपंच, किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुकमा जिले के विकास के कार्यो में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि छिंदगढ़ में जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी। तोंगपाल में अगले शिक्षा सत्र से शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ होगा। उन्होंने एक हजार किसानों के सिंचाई पंप ऊर्जीकरण के लिए 13 करोड़ रूपए और छिंदगढ़-गंजेनार की पेयजल व्यवस्था के लिए 8 करोड़ रूपए की घोषणा की। श्री बघेल ने…
आज भारत में विकास की गाड़ी नई सोच, नई अप्रोच के साथ 4 Wheel पर चल रही है : PM मोदी
धर्मशाला। आज धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट समारोह में PM नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि ये सुनने ही थोड़ा अटपटा लगता है लेकिन ये कल्पना नहीं है, ये सच्चाई है। इसके लिए आप सभी को बधाई हो। देश और दुनिया को ये हिमाचल प्रदेश का एक स्टेटमेंट है कि हम भी अब कमर कस चुके हैं। श्री मोदी ने कहा कि आज राज्यों में भी निवेश के लिए प्रतियोगिता हो रही है। उद्यमी राज्यों में दी जानी सहायता को ध्यान में रखकर ही निवेश करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा…
देश भर में अटकी आवासीय परियोजनाओं में जान फूंकने के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, 25 हजार करोड़ देने का फैसला
नई दिल्ली। सरकार ने अटकी आवासीय परियोजनाओं में फंसे मकान खरीदारों और रीयल एस्टेट कंपनियों को बुधवार को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 1,600 अटकी पड़ी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिये 25,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी दी है। इससे देशभर में 4.59 लाख आवासीय इकाइयों को पूरा करने में मदद मिलेगी और सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया जा सकेगा। PM नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इससे संबंधित प्रस्ताव को…
