नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सर्वसम्मति के फैसले में अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया और केन्द्र को निर्देश दिया कि नयी मस्जिद के निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ का भूखंड आबंटित किया जाए। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद PM नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। My address to the nation. https://t.co/xeMEuOyun0 — Narendra Modi (@narendramodi) November 9, 2019 राष्ट्र को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा आज सुप्रीम कोर्ट ने…
साल: 2019
अयोध्या फैसले पर बोले मुख्यमंत्री कमलनाथ, फैसले का करे सम्मान, उत्साह, जश्न या विरोध का ना बनें हिस्सा
भोपाल। अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सभी को मिलकर फैसले का सम्मान करना चाहिए और किसी प्रकार के उत्साह, जश्न या विरोध का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फैसला आने के बाद ट्वीट किया, ‘‘अयोध्या मामले पर फैसला आ चुका है। एक बार फिर आपसे अपील करता हूं कि उच्चतम न्यायालय के इस फैसले का हम सभी मिलजुलकर सम्मान एवं आदर करें। किसी प्रकार के उत्साह, जश्न और विरोध का हिस्सा ना बनें। अफवाहों से सावधान…
अयोध्या फैसले पर मुस्लिम पक्ष ने जताई असहमति, कहा- करेंगे पुनर्विचार की मांग
नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा विवाद आज खत्म हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने सुबह 10.30 बजे अयोध्या केस पर अपना फैसला सुनाया, जिसमें विवादित जमीन रामलला पक्ष को दे दी गई है। साथ ही मुस्लिम पक्ष को पांच एकड़ की जमीन अलग से देने की बात कही गई है। अयोध्या फैसले के बाद सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से पहला बयान आा है। सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील जफरयाब जिलानी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि अयोध्या विवाद पर हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं…
शाह ने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, बोले- इस कानूनी विवाद को आज इस निर्णय से अंतिम रूप मिला है
नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि मैं सभी समुदायों और धर्म के लोगों से अपील करता हूं कि हम इस निर्णय को सहजता से स्वीकारते हुए शांति और सौहार्द से परिपूर्ण ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अपने संकल्प के प्रति कटिबद्ध रहें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय अपने आप में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह निर्णय भारत की एकता, अखंडता और महान संस्कृति को…
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद PM मोदी ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा- ये समय सभी के लिए भारतभक्ति की भावना का है
नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या पर अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। रामभक्ति हो या रहीमभक्ति, ये समय हम सभी के लिए भारतभक्ति की भावना को सशक्त करने का है। देशवासियों से मेरी अपील है कि शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखें। The halls of justice have amicably concluded a matter going on for decades. Every side, every point…
गुरु नानक देव जी, सिर्फ सिख पंथ के नहीं बल्की बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा पुंज है : PM मोदी
अमृतसर। PM नरेंद्र मोदी ने डेरा बाबा नानक के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस पवित्र धरती पर आकर मैं धन्यता का अनुभव कर रहा हूं। मेरा सौभाग्य है कि मैं आज देश को करतारपुर साहब कॉरिडोर समर्पित कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को, देश और दुनिया में बसे सभी सिख भाई-बहनों को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं। ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਬੇਰ ਸਾਹਿਬ, ਸੁਲਤਾਨਪੁਰ ਲੋਧੀ ਵਿਖੇ ਆ ਕੇ ਮਨ ਨੂੰ ਸੁਕੂਨ ਮਿਲਿਆ। ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਸਭ ਦਾ ਭਲਾ ਕਰੇ। 🙏🏼…
अयोध्या Live: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला विवादित जमींन मंदिर को दी जाएगी, मस्जिद के लिए अन्यत्र 5 एकड़ वैकल्पिक भूमि
नई दिल्ली। अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में आज सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच अपना फैसला सुना रही है। अयोध्या मामले में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले अयोध्या समेत देश भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। फैसले के बाद शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। PM…
भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी के जन्मदिन पर PM मोदी समेत भाजपा के नेताओं ने दी कुछ इस अंदाज में बधाई
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के 92वें जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उनके योगदान को याद किया और कहा कि उन्होंने पार्टी को भारतीय राजनीति का एक प्रभावशाली स्तंभ बनाया। प्रधानमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता से मुलाकात करने उनके घर गए और कहा कि आडवाणी ने बुनियादी विचारधारा से कभी कोई समझौता नहीं किया। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘विद्वान, कुशल राजनेता और सर्वाधिक सम्मानित नेताओं में से एक…, नागरिकों को सशक्त बनाने में लाल कृष्ण आडवाणी जी के विशिष्ट योगदान…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जमीन में बैठकर ‘धुसका-पताल चटनी’ का आनंद लिया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने बलरामपुर जिले के प्रवास के दौरान सामरी विधायक चिन्तामणि महाराज के घर में जमीन में बैठकर सादगी के साथ सरई के पत्तल में छत्तीसगढ़ी व्यंजन धुसका और पताल की चटनी का आनंद लिया। मुख्यमंत्री को जमीन पर बैठकर भोजन करते देख सभी लोगों ने उनकी छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रति लगाव और सरलता की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री आज बलरामपुर जिले के प्रवास के दौरान सामरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीकोट पहुंचे थे। वहां आयोजित कार्यक्रम के बाद सामरी के विधायक चिन्तामणि महाराज के घर आये।…
समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह पर मायावती हुई मुलायम, गेस्ट हाउस केस लिया वापस
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दशक से सियासत की सबसे चर्चित घटना जिसके आधार पर कई गठबंधन और समीकरण बने और बिगड़े। करीब 24 साल पहले स्टेट गेस्ट हाउस कांड जिसने न सिर्फ मायावती और मुलायम सिंह के बीच की अदावत को जन्म दिया बल्कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की राजनीतिक दुश्मनी को व्यक्तिगत दुश्मनी में तब्दिल कर दिया। लेकिन वक्त के साथ हर जख्म भर जाता है और दुश्मनी का रंग भी हल्का पड़ने लगता है। दरअसल, मायावती गेस्ट हाउस कांड में सिर्फ मुलायम सिंह यादव…
