मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुंबई के शिवाजी पार्क में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना है। उद्धव राज्य में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ‘महाराष्ट्र विकास अघाड़ी’ की सरकार का नेतृत्व करने जा रहे हैं। Prime Minister Narendra Modi congratulates Uddhav Thackeray on taking oath as the CM of Maharashtra. https://t.co/z9f4f4Xhj6 — All India Radio News (@airnewsalerts) November 28, 2019 शिवसेना…
साल: 2019
संसद में गोडसे को देशभक्त बताने पर प्रज्ञा पर बीजेपी का एक्शन, रक्षा मंत्रालय की संसदीय कमेटी से किया बाहर
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर बड़ा फैसला लिया गया है। उन्हें रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति से हटा दिया गया है। यह जानकारी बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति से हटा दिया जाएगा और इसके अलावा इस सत्र में उन्हें संसदीय दल की बैठकों में भाग लेने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी। श्री नड्डा ने प्रज्ञा ठाकुर द्वारा बुधवार को संसद में नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त करार…
SPG सिर्फ प्रधानमंत्री की करेगी हिफाजत, लोकसभा ने संशोधन विधेयक को दी मंजूरी
नई दिल्ली। लोकसभा ने कांग्रेस के वाकआउट के बीच विशेष सुरक्षा समूह “SPG” अधिनियम संशोधन विधेयक को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी जिसमें प्रधानमंत्री और उनके साथ निवास करने वाले उनके निकट परिवार के सदस्यों को ही एसपीजी सुरक्षा का प्रावधान किया गया है। निचले सदन में विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सहित विपक्ष सदस्यों की उन चिंताओं को बेबुनियाद बताया जिसमें कहा गया था कि गांधी परिवार की सुरक्षा के संबंध में राजनीति के तहत काम किया गया है। शाह…
SPG संशोधन बिल लोकसभा में हुआ पास, गांधी-वाड्रा कांग्रेस पर अमित शाह के बयान के बाद कांग्रेस का सदन से वॉक आउट
नई दिल्ली। आज लोकसभा में SPG संशोधन बिल ध्वनिमत से पास हुआ, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘चंद्रशेखर जी की सुरक्षा ले ली गई लेकिन कोई कांग्रेस कार्यकर्ता कुछ नहीं बोला, नरसिम्हरा राव की सुरक्षा चली गई, किसी ने चिंता नहीं दिखाई। आईके गुजराल की सुरक्षा हत्या के धमकी के बाद ली गई। चिंता किसकी थी, देश के नेतृत्व की या एक परिवार की?’ Can you guess the SPG protectee (now former) here? pic.twitter.com/Us5AcUeS8b — BJP (@BJP4India) November 27, 2019 इस दौरान कांग्रेस ने सदन से वॉक आउट कर…
कार्टोसैट-3 सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, आसमान से देख लेंगे दुश्मनों और पाकिस्तान की नापाक हरकत, चप्पे-चप्पे पर होगी हिन्दुस्तान की नजर
चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने आज सुबह देश की सुरक्षा के लिए इतिहास रच दिया है। देश का ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी47) बुधवार सुबह 9.28 बजे काटरेसैट-3 (Cartosat-3) और अमेरिका के 13 वाणिज्यिक छोटे उपग्रहों को लेकर प्रक्षेपित हो गया। इसे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र शार से प्रक्षेपित किया गया। इसकी जानकारी खुद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने दी है। यह कार्टोसैट श्रृंखला का नौवां उपग्रह है जिसे यहां से 120 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के द्वितीय लांच पैड से प्रक्षेपित…
मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 26 नवम्बर संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद विविधता भरे भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को संविधान में समाहित कर सशक्त राष्ट्र निर्माण के…
कॉमन धान 1815 रू और ग्रेड-ए धान 1835 रू प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार, अपने वायदे के अनुसार किसानों को 2500 रू प्रति क्विंटल का भुगतान सुनिश्चित करेगी सरकार : भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी के मामले में विधानसभा में प्रस्तुत स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि किसानों के साथ किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि धान का प्रति क्विंटल 2500 रूपए किसानों के जेब में जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के बार-बार अनुरोध के बावजूद भारत सरकार इस निर्णय पर अड़िग है कि वह छत्तीसगढ़ के किसानों के धान को 2500 रूपए प्रति क्विंटल राशि दिए जाने पर राज्य सरकार को सहयोग नहीं…
विधानसभा में आज पहली बार गूंजा राजगीत अरपा पइरी के धार………
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज विधानसभा सत्र की शुरूआत राष्ट्र गीत वंदे मातरम …. से हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ का राजगीत अरपा पइरी के धार…..आज पहली बार सदन में गूंजा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ महतारी की महिमा का बखान करता डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा के लिखे अरपा पइरी के धार …..गीत को राजगीत घोषित किया गया है। विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति के निर्णय के अनुसार आज राजगीत का गायन सदन में किया गया।
साल में एक दिन खुलती है ये दुकान, मिलता है कुछ ऐसा कि कई कि.मी. तक रहती है लम्बी लाइन
न्यूज डेक्स। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक ऐसी ही दुकान है, जिसका ताला साल भर में सिर्फ एक ही दिन खोला जाता है और जब ये दुकान खुलती है तो इसके बाहर ग्राहकों की लंबी कतारे लग जाती हैं। प्रतापगढ़ के लोगों को हर साल उस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है, जब यह दुकान खुलनी होती है। इस दुकान पर मिलने वाले मालपुए इतने मशहूर हैं कि पिछले साठ साल से यह दुकान बाजार में अपनी खास पैठ बनाए हुए है। हर साल सिर्फ हरियाली अमावस्या के…
भारतीय खाने की तौहीन करना अमेरिकी प्रोफेसर को पड़ा महंगा, हुआ ये अंजाम
वर्ल्ड न्यूज। कभी भी किसी देश के खाने या उस देश की सभ्यता से जुड़ी किसी भी बात मजाक बनाना या उसकी निंदा करना बेहद गलत साबित होता हैं। ऐसा करने वाले को शायद ये नहीं पता होता कि अगर वो मज़ाक भी कर रहा होगा तो उसका अंजाम उसे कैसे भुगतना पड़ सकता हैं। बता दें कि ट्विटर एक ऐसी जगह है जहां पर इंटरनेट यूजर्स रोज ही अपने विचारों खुले दिल से रख रहे होते हैं। कुछ लोग यहां कोई खुशी की बात शेयर कर रहे होते हैं…
