छत्तीसगढ़ प्रदेश की नई औद्योगिक नीति ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ की मूल भावना पर आधारित होगी : भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मासिक रेडियो वार्ता ‘लोकवाणी’ की 5वीं कड़ी की शुरूआत ‘जय जोहार’ के सहज अभिवादन के साथ की। उन्होंने लोकवाणी के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों, वनांचल तथा आदिवासी अंचलों की जनता से सीधे संवाद पर अपनी प्रसन्नता भी जाहिर की। श्री बघेल ने रेडियो वार्ता के दौरान अमर शहीद वीर नारायण सिंह को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान दिवस 10 दिसम्बर को है। इसी प्रकार 18 दिसम्बर को गुरू बाबा घासीदास की जयंती और 25 दिसम्बर को प्रभु यीशु का जन्म…

श्रीमद् भगवत् गीता हमारे जीवन की कठिन परिस्थितियों में सच्चा मार्ग दिखाती है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि श्रीमद् भगवत् गीता हमारे जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी सच्चा मार्ग दिखाती है। इस दिव्य ग्रंथ में अर्थपूर्ण और यशस्वी जीवन के लिए बहुमूल्य जीवन दर्शन है। मुख्यमंत्री आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड स्थित ग्राम महकाखुर्द में आयोजित गीता जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन कोसरिया यादव महासभा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को समाज के सदस्यों ने खुमरी पहनाई, लाठी दी और कहा चिंहौर पतरी ला रखे रहिबे। मुख्यमंत्री ने भी…

दिल्ली झांसी रोड अग्निकांड में 43 मौतों की कब्रगाह बनी इमारत के मालिक रेहान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली की अनाज मंडी में रविवार को लगी आग के मामले में पुलिस ने इमारत के मालिक रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। इस अग्निकांड में 43 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने उसपर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और धारा 285 (आग या ज्वलनशील पदार्थ के संदर्भ में लापरवाही) के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल, पुरानी अनाज मंडी की चार मंजिला इमारत में रविवार सुबह अचानक आग लगने से पांच नाबालिग समेत 43 मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना में…

दिल्ली रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी इलाके में लगी भीषण आग, 43 लोगों की मौत, PM मोदी-अमित शाह ने जताया दुख, दिया हर संभव मदद का आश्वाशन

नई दिल्ली। रविवार अल सुबह दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग में अब तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर दमकल की 30 गाड़ियों को तैनात करना पड़ा। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने 50 से ज्यादा लोगों को बचाया है। आग में झुलसे अन्य लोगों को दिल्ली के एलएनजेपी, सफदरजंग, आरएमएल और हिंदू राव हॉस्पिटल…

एक साल में ही राज्य की फिजा बदली, जनता में सरकार के प्रति विश्वास और भरोसा जगा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। नई दिल्ली में आयोजित लीडरशिप समिट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 11 माह पुरानी है। लेकिन इतने कम समय में राज्य की फिजा इतनी बदल गई है कि दुनिया और देश में इस समय जो चुनौतियां है उनमें छत्तीसगढ़ अटल, अडिग और निरन्तर विकसित अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा रह सका है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि 11 महीनों में छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर में जहां 6 प्रतिशत गिरावट आई है, वही 11 महीनों में ही प्रदेश…

मुख्यमंत्री योगी ने उन्नाव पीड़िता की मौत पर जताया दुख, अपराधियों को कड़ी सज़ा दिलाने की कही बात

लखनऊ। उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मौत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए कहा कि मुक़दमे को त्वरित अदालत में चलाकर अपराधियों को कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी। सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा ‘‘ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव पीड़िता के सन्दर्भ में कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है,उसकी मौत अत्यंत दुखद है। उनके द्वारा परिवार के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त की गयी। सभी अपराधी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले को त्वरित अदालत में ले जाकर कड़ी सज़ा दिलाएंगे।’’ CM श्री @myogiadityanath जी…

उन्नाव बलात्कार पीड़िता मामले में सियासत तेज, धरने पर बैठे अखिलेश, पीड़िता के परिवार से मिलेंगीं प्रियंका, सरकार ने किया फ़ास्ट ट्रैक सुनवाई का ऐलान किया

लखनऊ। आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पीड़िता ने शुक्रवार देर रात यहां सफदरजंग अस्पताल में 10.40 दम तोड़ दिया। इसके बाद उत्तर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसबा के बाहर धरने पर बैठ गये हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार मिलने के लिए उन्नाव रवाना हो चुकी हैं तो पीड़िता के मृत्यु उपरांत राज्य सरकार ने फ़ास्ट ट्रैक सुनवाई का ऐलान किया है। CM श्री @myogiadityanath जी ने कहा कि उन्नाव की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण…

महज एक साल में ही स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को पछाड़ “स्टेच्यू ऑफ यूनिटी” ने बनाई पर्यटकों के बीच लोकप्रियता, पढ़े कितनी है प्रतिदिन पर्यटकों की संख्या

नई दिल्ली। अनावरण के महज एक साल बाद ही स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को रोजाना देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या अमेरिका के 133 साल पुराने स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के पर्यटकों से ज्यादा हो गई है। गुजरात स्थित इस स्मारक को देखने औसतन 15000 से अधिक पर्यटक रोज पहुंच रहे हैं। सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड ने एक बयान में कहा है, ”पहली नवंबर, 2018 से 31 अक्टूबर, 2019 तक पहले साल में रोजाना आने वाले पर्यटकों की संख्या में औसतन 74 फीसदी वृद्धि हुई है और अब दूसरे साल के…

उन्नाव रेप पीड़िता ने दिल्ली सफदरजंग हॉस्पिटल में 10.40 को तोड़ा दम

नई दिल्ली। उन्नाव रेप पीड़िता जिसे बीते 5 दिसंबर को एयरलिफ्ट के जरिए गंभीर हालत में लखनऊ से दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल लाया गया था, ने शुक्रवार (6 दिसंबर) रात को दम तोड़ दिया। उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती को गुरुवार (5 दिसंबर) तड़के जलाये जाने की घटना हुई थी। अस्पताल के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. शलभ कुमार ने बताया, ”हमारे बेहतर प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। शाम में उसकी हालत खराब होने लगी। रात…

POCSO Act में अभियुक्तों को दया से वंचित किया जाना चाहिए : राष्ट्रपति कोविंद

जयपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि पोक्सो कानून के अधीन आने वाली घटनाओं में अभियुक्तों को दया के अधिकार से वंचित किया जाना चाहिए और उन्हें इस तरह का अधिकार दिए जाने की कोई जरूरत नहीं है। राष्ट्रपति माउंट आबू में ब्रह्मकुमारी के मुख्यालय में सामाजिक परिवर्तन के लिए महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कर रहे थे। Women's safety is a very serious issue. The incidents of demonic attacks on girls shake the conscience of the country. It is the responsibility of every parent to…