लखनऊ/संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुरानी लखनऊ इलाके में जमकर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी और थाने में भी तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी में भी आग लगाने की कोशिश की है। पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने फ़ायरिंग और आंसू गैस के गोले छोड़े। परिवर्तन चौक की ओर बढ़ रही सैकड़ों लोगों को पुलिस ने रोका, छोटे इमामबाड़े पर ज़बरदस्त प्रदर्शन के बीच लाठीचार्ज और पथराव किया।…
साल: 2019
CAA विरोध प्रदर्शन पर CM योगी का बड़ा बयान, पब्लिक प्रॉपर्टी को क्षति पहुंचाने वालों की संपत्ति जब्त कर उससे करेंगे भरपाई : CM योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन काननू (CAA) को लेकर गुरुवार को राजधानी लखनऊ में हुए उग्र विरोध प्रदर्शन और आगजनी को लेकर हाइ लेवल मीटिंग बुलाई है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार शाम मीडिया को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘विरोध प्रदर्शन के नाम पर कोई हिंसा और आगजनी नहीं कर सकता। हम ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में संलिप्त लोगों की प्रॉपर्टी सीज कर उसकी भरपाई करेंगे।’ देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति…
मुख्यमंत्री 20 दिसम्बर को राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 दिसम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम छह बजे इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित सर्व मंगल आध्यात्मिक महाकुंभ में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम सात बजे जिला न्यायालय परिसर में आयोजित अधिवक्ता संघ के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिकारियों को फिर दिए मितव्ययता बरतने के निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को एक बार फिर मितव्ययता बरतने के निर्देश दिए है। श्री बघेल ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास के दौरान उन्होंने महसूस किया है कि कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा में बड़ी राशि का व्यय होता है। उन्होंने कहा है कि भविष्य में उनके प्रवास के दौरान मण्डप, शामियाना और साज-सज्जा में अनावश्यक व्यय न किया जाए और मितव्ययता के साथ न्यूनतम आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रदेश के मुख्य सचिव को संबंधितों को निर्देशित करने को कहा है।
दिल्ली में इंटरनेट सेवायें बाधित होने पर सुनील मित्तल का जवाब, सरकार के निर्देश पर ऐसा किया
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राजधानी में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच आज राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के बारे में भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा कि कंपनी द्वारा सरकार के निर्देश का अनुपालन करते हुये ऐसा हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बजट पूर्व बैठक में भाग लेने के बाद मित्तल ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस बारे में सरकार की ओर से आदेश दिया गया था और हम सिर्फ उसका अनुपालन कर रहे थे।’’ नागरिकता संशोधन…
संशोधित नागरिकता ACT (CAA) के विरोध में देश के कई शहरों में व्यापक विरोध प्रदर्शन, हिरासत में सैकड़ों , यूपी-बिहार में भड़की हिंसा
नई दिल्ली। आज देश के विभिन्न हिस्सों में संशोधित नागरिकता कानून CAA के विरोध में व्यापक प्रदर्शन हुए, जबकि इस दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार में हिंसा तथा आगजनी देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन पर लगी रोक के बावजूद गुरुवार को सड़कों पर उतरने के चलते सैकड़ों छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया, जबकि कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। कई मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया, जिससे शहर में यातायात…
छत्तीसगढ़ी भाषा को सबसे ज्यादा सम्मान गुरू बाबा घासीदास ने दिया – मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा को सबसे ज्यादा सम्मान बाबा गुरू घासीदास ने दिया है। उन्होंने अपने संदेश जन सामान्य की भाषा में इसलिए दिया कि सभी लोग आसानी से समझ सके। उनके मनखे-मनखे एक समान का संदेश पूरी मानवता के लिए है। उनके संदेश से समाज में समानता, समरसता और भाईचारा का वातावरण बना। उनका संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री आज यहां गुरू घासीदास जयंती समारोह और राष्ट्रीय संगोष्ठि को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा…
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, टुटा 22 वर्षों का रिकार्ड, जानें……दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों का हाल
नई दिल्ली। बर्फीली ठंडी हवाओं के चलते उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में अभी ठण्ड से कोई राहत नहीं मिली और पारा नीचे गिरने से मंगलवार को ठंड और बढ़ गई। दिल्ली में 22 वर्षों में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से आने वाली तेज और ठंडी हवाओं के साथ-साथ बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आयी है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कंपकंपी जारी रही क्योंकि अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 10 डिग्री नीचे 12.2 डिग्री…
टला निर्भया के गुनहगारों का डेथ वारंट, अब होगी 7 जन. को सुनवाई, दोषियों को समय मिलते ही रो पड़ी निर्भया की मां, कहा- हमारे अधिकारों का क्या ?
नई दिल्ली। भारत की सुप्रीम कोर्ट में आज निर्भया गैंगरेप केस में चारों दोषियों को 7 जनवरी तक की मोहलत मिल गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान कहा कि मैं आप लोगों (दोषियों) को पूरा वक्त दे रहा हूं, इसीलिए 7 जनवरी तक समय दिया जा रहा है। अदालत द्वारा सात जनवरी के लिए स्थगित किये जाने के बाद निर्भया की मां बुधवार को पटियाला हाउस अदालत के बाहर अत्यंत भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वह अदालत के फैसले से “निराश” हैं। उन्होंने कहा,…
संशोधित नागरिकता ACT पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगाने से किया इनकार, जारी किया केंद्र को नोटिस
नई दिल्ली। हाल ही संसद से पारित संशोधित नागरिकता कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने क्रियान्वयन पर रोक लगाने से इनकार करते हुए केंद्र को नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में दायर आईयूएमएल, कांग्रेस नेता जयराम रमेश और अन्य की याचिका पर सुनवाई की तारीख 22 जनवरी तय की है। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को संशोधित नागरिकता कानून की संवैधानिक वैधता की जांच करने का फैसला किया है। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा था कि नागरिकता…
