7 लोक कल्याण मार्ग PM आवास में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सभी सुरक्षित

नई दिल्ली। 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास में आग लगी। आग की खबर मिलते ही दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। हालांकि आग पर काबू पाया जा चुका है। इस पूरे मामले को देखते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय का ट्वीट भी सामने आ गया है। पीएमओ द्वारा जारी किए बयान में बताया गया कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है फिलहाल आग पर काबू पाया जा चुका है। There was a minor fire at 9, Lok Kalyan Marg caused by a short circuit.…

CAA-NRC जैसे मुद्दों पर विरोधियों और कांग्रेस को जवाब देते हुए PM मोदी ने किया ट्विटर कैंपेन की शुरुवात, आध्यात्मिक गुरु का वीडियो किया पोस्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संशोधित नागरिकताकानून (CAA) के समर्थन में अभियान का प्रसार करने के लिए सोमवार को आध्यात्मिक गुरु सदगुरु जग्गी वासुदेव का एक वीडियो पोस्ट किया। Do hear this lucid explanation of aspects relating to CAA and more by @SadhguruJV. He provides historical context, brilliantly highlights our culture of brotherhood. He also calls out the misinformation by vested interest groups. #IndiaSupportsCAA https://t.co/97CW4EQZ7Z — Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2019 श्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘CAA से जुड़े पहलुओं की स्पष्ट व्याख्या तथा और भी चीजें सदगुरू…

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के सफल आयोज पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों का किया आभार व्यक्त

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में 27 से 29 दिसम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के सफल आयोजन के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने जनता के नाम लिखे आभार पत्र में कहा है- मेरे प्यारे प्रदेशवासियों! छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का महाआयोजन आप सबके सहयोग से सफल रहा। इस आयोजन ने ना केवल मुझे बल्कि पूरे प्रदेशवासियों को गौरवान्वित होने का मौका दिया। मैं यह पत्र आप सभी लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए लिख रहा हूं।…

जाति, समुदाय और लिंग के आधार पर भेदभाव बढ़ना चिंता का कारण है : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

वरकला(केरल)। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि आर्थिक और तकनीकी मोर्चे पर देश ने महत्वपूर्ण कामयाबी अर्जित की है लेकिन जाति, समुदाय और लिंग के आधार पर भेदभाव के बढ़ते मामले बड़ी चिंता का कारण हैं। उन्होंने कहा कि जातिगत भेदभाव खत्म किया जाना समय की जरूरत है। राज्य की राजधानी से 45 किलोमीटर दूर शिवगिरि मठ में 87वें शिवगिरि श्रद्धालु सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि देश से जाति व्यवस्था खत्म होनी चाहिए और भविष्य का भारत जाति विहीन तथा वर्ग विहीन होना चाहिए।…

मुख्यमंत्री 31 दिसम्बर को ओडिशा के दौरे पर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 दिसम्बर को ओडिशा के क्योंझर जिले के घाटगांव जाएंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर के माना विमानतल से सवेरे 9.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे घाटगांव पहूंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

बाबा गुरु घासीदास ने पूरी मानवता को दिया शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश सरकार बाबा गुरू घासीदास के बताये मार्ग और सिद्धांतों पर चल रही है। गुरू घासीदास बाबा ने पूरी मानवता को सत्य, अहिंसा, प्रेम, शांति एवं भाईचारा का रास्ता दिखाया। बाबा ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया। राज्य सरकार ने कार्य भार संभालते ही सबसे पहला काम किसानों से किया गया वायदा कर्ज माफी का पूरा किया। 2500 रूपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की। श्री बघेल आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय…

भारतीय नौसेना जवान अब नहीं कर सकेंगे फेसबुक इस्तेमाल, स्मार्ट फोन पर भी लगा बैन, पढ़ें पूरी खबर…….

दिल्ली। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय नौसेना ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत सभी नौसेना जवानों और अधिकारियों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इसका मतलब अब कोई भी नौसेना कर्मी काम के दौरान फेसबुक का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। साथ ही नेवी शिप और नौसेना के ठिकानों पर स्मार्ट फोन के इस्तेमाल पर भी बैन लगा दिया गया है। ऐसा करने का कारण यह है कि 7 लोगों ने पिछले कुछ दिनों में नेवी की जासूसी की थी और…

प्रदेश के 1,369 शहरी स्लम में मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा निःशुल्क जांच, उपचार एवं दवा वितरण

रायपुर। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पिछले तीन महीनों में 73 हजार से अधिक लोगों का इलाज किया गया है। प्रदेश के सभी 13 नगर निगमों के कुल एक हजार 369 स्लम्स में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल टीम ने पहुंचकर लोगों को निःशुल्क उपचार, चिकित्सा परामर्श एवं दवाईयां उपलब्ध कराई हैं। स्लम क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में मलेरिया, एचआईव्ही, मधुमेह, एनिमिया, टीबी, कुष्ठ, उच्च रक्तचाप, नेत्र विकार व गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ ही बच्चों का टीकाकरण भी किया जा रहा है। सभी लोगों तक स्वास्थ्य…

महाराष्ट्र में उद्धव कैबिनेट का हुआ विस्तार, अजित पवार बने डिप्टी सीएम, आदित्य को भी मिला मंत्री पद

मुंबई। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का आज विस्तार किया गया और राकांपा नेता अजित पवार ने उद्धव ठाकरे नीत सरकार में उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पिछले डेढ़ महीने में दूसरी बार पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले उन्होंने राकांपा से बगावत करते हुए बीजेपी से हाथ मिला लिया था और 23 नवंबर को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली थी। हालांकि 26 नवंबर को उन्हें इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार तीन दिन में ही गिर गई। राज्याचे…

CAA-NRC को लेकर प्रियंका का योगी सरकार पर निशाना, बोलीं- हिन्दू धर्म में रंज, हिंसा और बदले के भावना की कोई जगह नहीं है

नई दिल्ली। नागरिकता कानून और NRC के विरोध में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में सोमवार को प्रियंका गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार, प्रशासन और पुलिस द्वारा कई जगह अराजकता फैली है। मैंने राज्यपाल महोदय को पत्र लिखा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की…