चर्चित उन्नाव रेप कांड में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद, 25 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली। चर्चित उन्नाव रेप कांड में भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दोषी करार दिए गए, सजा का ऐलान करते हुए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने सेंगर पर 25 लाख का जुर्माना भी लगाया है। सेंगर को तीस हजारी कोर्ट ने सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि हमें नरमी दिखाने वाली कोई परिस्थिति नहीं दिखी, सेंगर लोक सेवक था, उसने लोगों से विश्वासघात किया। कोर्ट ने बलात्कार पीड़िता को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने का भी निर्देश दिया। सेंगर…

संशय-ऊहापोह की स्थिति से बाहर निकलकर खुलकर निवेश करे उद्योग जगत: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को उद्योग जगत से कहा कि उसे अपनी खुद से बनी संकोच-असमंजस वाली सोच से बाहर निकलना चाहिये और उत्साह के साथ निवेश के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिये। उन्होंने जोर देते हुये कहा कि बजट के बाद उठाये गये अनेक कदमों का जमीनी स्तर पर परिणाम दिखाई देने लगा है। उद्योग मंडल एसोचैम के 100वें सालाना सम्मेलन को संबोधित करते हुये वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने भारत की व्यवस्था को बदलने को लेकर मजबूती दिखाई है। सरकार ने कुछ…

दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, भूकंप की तीव्रता 6.3, अफगानिस्तान के हिंदूकुश में था केंद्र, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके लोगों ने महसूस किए हैं। शुक्रवार शाम पांच बजे एक बार फिर धरती हिली और पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रियक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटकेअफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप#BREAKING #NewsAlert — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) December 20, 2019 अभी तक मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिन्दुकुश रहा हैं। भारत मौसम…

CAA नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में हिंसक हुआ विरोध प्रदर्शन, कार में लगाई गई आग

नई दिल्ली। दिल्ली के दरियागंज इलाके में शुक्रवार को जुमे की नवाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून CAA के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान एक कार को आग के हवाले कर दिया गया। राष्ट्रीय राजधानी में दिनभर हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद आगजनी की यह पहली घटना है। पुलिस ने पुरानी दिल्ली से जंतर मंतर की ओर मार्च का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों के विशाल समूह पर पानी की बौछारें कीं और लाठीचार्ज भी किया। पुलिस ने उन्हें दिल्ली गेट पर ही रोक दिया। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को…

उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून CAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, 6 लोगों की मौत, कई जगह पथराव और आगजनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्से में शुक्रवार की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून CAA और NRC के विरोध में व्यापक प्रदर्शन हुआ है। प्रदेश के नये हिस्सों में हिंसा फैल गयी। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी लखनऊ और अलीगढ़ में कुल मिलाकर शांति रही। गुरुवार को लखनऊ में उपद्रवियों ने जमकर हिंसा की थी। प्रदेश के जिन नये जिलों से हिंसा की खबरें आ रही हैं, उनमें गोरखपुर, फिरोजाबाद, भदोही, बहराइच, फर्रूखाबाद और संभल शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने से रोका गया तो उन्होंने पुलिस…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,समाज सुधारक और प्रसिद्ध रचनाकार स्वर्गीय पंडित सुंदरलाल शर्मा की जयंती 21 दिसम्बर पर छत्तीसगढ़ के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास,छुआ-छूत,रूढिवादिता जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। सामाजिक चेतना की आवाज हर घर तक पहुंचाने का अविस्मरणीय कार्य उन्होेंने किया। वे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई राष्ट्रीय आंदोलनों से जुड़े और छत्तीसगढ़…

नए रिकॉर्ड के साथ खुले शेयर बाजार, Sensex-Nifty में तेजी

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को मजबूती के साथ हुई और सेंसक्स फिर नई ऊंचाई पर पहुंचा। निफ्टी भी लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,800 के ऊपर उछला, जबकि निफ्टी 13,000 के करीब पहुंच गया। इस हफ्ते के कारोबारी सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को भी शेयर बाजार नए रिकॉर्ड के साथ खुला। बीएसई (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 13.89 अंक (0.03%) बढ़कर 41,687.81 पर खुला। वहीं, नेशन स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 6.75 अंकों (0.06%) की तेजी के साथ रिकार्ड 12,266.45 पर…