जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 समाप्त करने के बाद खून की नदियां तो छोड़िए नहीं चलानी पड़ी एक भी गोली: अमित शाह

सांगली। महाराष्ट्र के सांगली में केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और NCP पर एक के बाद एक कई हमले बोले। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में चुनावी शंखनाद हो चुका है। एक तरह भाजपा और शिवसेना देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं और दूसरी ओर कांग्रेस और NCP जैसी परिवारवादी पार्टियां चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस-एनसीपी के समय 5 साल में 3-3 मुख्यमंत्री बदलते थे, ये शहीदों की विधवाओं को बने फ्लैट भी खा गए। इन्होंने सिंचाई योजना…