मोदी सरकार के 100 पुरे, प्रस्तुत किय रिपोर्ट कार्ड, जावड़ेकर ने गिनाई उपलब्धियां, जारी किया ‘‘जन कनेक्ट’’बुकलेट

नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को कहा कि मोदी सरकार के पहले 100 दिनों के प्रमुख निर्णयों में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करना, तीन तलाक को अपराध बनाना और किसी व्यक्ति को ‘आतंकवादी’ घोषित करने के लिए एक कानून में संशोधन करना शामिल था। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में शुरुआती 100 दिनों के कामकाज का लेखाजोखा देते हुए जावड़ेकर ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है और देश में हायतौबा वाली स्थिति नहीं है। आर्थिक विकास की गति में गिरावट…

सब मिलकर गढ़वो नवा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा है कि नवा छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण में सभी समाजों की सक्रिय भागीदारी और भूमिका आवश्यक है। हम सब मिलकर राज्य को समृद्ध और खुशहाल बनाएंगे। मुख्यमंत्री आज रायपुर के टीकरापारा स्थित साहू सदन में आयोजित साहू समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने समारोह में सुराजी गांव योजना में गांवों में गौठानों के विकास, कुपोषण के खिलाफ लड़ाई और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सभी लोगों से सक्रिय योगदान का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि साहू समाज का…

NRC में अवैध घुसपैठिये को न मिले कोई जगह, इसके लिए किए जाएंगे कठोर उपाय: अमित शाह

गुवाहाटी। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी की असम इकाई को रविवार को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) में किसी भी अवैध घुसपैठिये को जगह न मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। पूर्वोत्तर परिषद (NEC) के 68वें पूर्ण सत्र के आयोजन स्थल पर शाह को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदेश भाजपा प्रमुख रंजीत कुमार दास ने संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश इकाई ने विवादित एनआरसी की खामियों पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ चर्चा की। दास ने कहा कि शाह ने हमें आश्वासन…

राज्य के निवासियों को स्थानीय उद्योगों में मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के निवासियों को स्थानीय उद्योगों में रोजगार दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। नई औद्योगिक नीति में इस संबंध में और भी कड़े प्रावधान किए जायेंगे ताकि हमारे स्थानीय युवाओं को छत्तीसगढ़ में स्थापित होने वाले उद्योगों में बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें साथ ही ऐसे नए उद्योगों के लिए कुशल मानव संसाधन राज्य में ही तैयार हों इसके लिए कौशन उन्नयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज अपनी मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की दूसरी कड़ी में प्रदेशवासियों…

देश के समर्थन और प्रधानमंत्री के संबोधन ने हमारा हौसला बढ़ाया: ISRO प्रमुख सिवन

बेंगलुरू। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के. सिवन ने रविवार को कहा कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का अभियान अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन और देश के समर्थन ने अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाया। इसरो द्वारा चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का अभियान शनिवार को अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं हो पाया था और चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किलोमीटर…

सरकार के 100 दिन तीन शब्दों में बयां हो सकते हैं – निरंकुशता, अव्यवस्था, अराजकता : कांग्रेस राहुल गाँधी

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शासन में 100 दिन पूरे करने वाली मोदी सरकार पर रविवार को यह कहते हुए निशाना साधा कि इस कार्यकाल को तीन शब्दों – “निरंकुशता, अव्यवस्था और अराजकता” में बयां किया जा सकता है। मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर विपक्षी पार्टी ने इस अवधि को अर्थव्यवस्था के लिए बुरा वक्त बताने के लिए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कई आंकड़े पोस्ट किए। कांग्रेस ने कहा कि ‘‘तीन शब्द जो भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के शुरुआती 100 दिनों की व्याख्या करते हैं, वे…

नहीं होगी आर्टिकल 371 से कोई छेड़छाड़, किसी भी अवैध प्रवासी को भारत में नहीं रहने दिया जायेगा : अमित शाह

गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को साफ कर दिया कि आर्टिकल 371 से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। आपको बता दें कि यह अनुच्छेद असम के साथ पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को विशेष दर्जा प्रदान करता है। उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) की 68वीं पूर्णकालिक बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से पिछले माह आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद स्थानीय लोगों को डर था कि अनुच्छेद 371 भी हटाया जाएगा। Addressed the 68th plenary session of North Eastern Council in Guwahati, Assam. Modi…

ISRO को विक्रम लैंडर का पता चला, ऑर्बिटर ने भेजी तस्वीर, संपर्क करने की कोशिश जारी

बंगलुरु। 7 सिंतंबर को भारत तब बड़ी सफलता चूका गया जब चंद्रयान-2 मिशन पूर्ण रूप से सफल होने से लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया। चंद्रयान 2 से संपर्क टूटने के बाद 130 करोड़ लोगों की उम्मीद भी टूट गई थी। प्रधानमंत्री सहित पूरे देश ISRO के साथ खड़ा रहा। हर किसी ने इसरो के प्रयासों की तरीफ की। लेकिन एक दिन बीतने के बाद भी विज्ञानिकों ने अपनी उम्मीद नहीं छोड़ी और फिर एक बार चंद्रयान 2 को लेकर नई उम्मीद जगा दी हैं। जी हां ताजा जानकारी के…

प्रख्यात वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के प्रख्यात वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का आज निधन हो गया हैं। वे 95 साल के थे। वे काफी चर्चित वकील रहे हैं। उन्होंने अंतिम सांसें अपने निवास पर ली । वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वे राष्ट्रीय जनता दल से राज्यसभा के सांसद हैं। महाराष्ट्र से भाजपा के दो बार सांसद रह चुके हैं। वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रहें। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ भी चुनाव लडा था। राम जेठमलानी ने कई मशहूर केस भी लड़े…

अब NASA और UAESpaceAgency ने भी माना ISRO का लोहा, कहा- चंद्रयान 2 मिशन ने हमें प्रेरित किया है

नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने इसरो के अतंरिक्ष मिशन चंद्रयान 2 की सराहना की है। NASA की जारी बयान में कहा कि अंतरिक्ष मिशन कठिन होते है। हम ISRO के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उनके चंद्रयान 2 मिशन को उतारने के प्रयास की सराहना करते हैं। आपने हमें अपनी यात्रा से प्रेरित किया है और हम आपके साथ अपने सौर मंडल के बारे जानने के लिए भविष्य के अवसरों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। Space is hard. We commend @ISRO’s attempt to land their #Chandrayaan2 mission on…