नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि वह उन वायरल वीडियो की जांच कर रही है जिनमें दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस इलाके के पास कार की छत पर चढ़ कर कुछ लोग नाचते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में कुछ लोग कार की छत पर बैठे हुए और नाचते हुए दिख रहे हैं जिससे इलाके में ट्रैफिक प्रभावित हुआ। ये वीडियो क्लिप दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनावों के…
महीना: सितम्बर 2019
मुख्यमंत्री ने इंजीनियर दिवस पर दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल 15 सितम्बर को अभियंता दिवस पर इंजीनियरों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म दिन अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। वे भारत के महान अभियंता थे। सर विश्वेश्वरैया ने मैसूर में कृष्णा राज सागर बांध सहित अनेक बांधों के निर्माण और कई उद्योगों की स्थापना में उल्लेखनीय योगदान दिया। अपने कार्य के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राष्ट्र…
सर्वाधिक बोली जाने वाली हिंदी देश को एकता की डोर में बांधने एवं विश्व में भारत में पहचान बनाने में सक्षम है : अमित शाह
नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही शाह ने कहा कि सर्वाधिक बोली जाने वाली हिंदी देश को एकता की डोर में बांधने एवं विश्व में भारत की पहचान बनाने का काम कर सकती है। अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘आज हिंदी दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि हम अपनी- अपनी मातृभाषा के प्रयोग को बढाएं और साथ में हिंदी भाषा का भी प्रयोग कर देश…
सत्ता में आते ही आजम के खिलाफ दर्ज सभी मामले लिए जाएंगे वापस : अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस ले लिये जाएंगे।अखिलेश ने रामपुर में संवाददाताओं से कहा, समाजवादी सरकार के सत्ता में आने पर सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ दर्ज सभी केस वापस ले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा, इस सम्बंध में प्रदेश की राज्यपाल से और जरूरत होने पर लोकतंत्र के जिम्मेदार से भी मुलाकात करूंगा। उन्हें प्रशासन द्वारा किए जा रहे अत्याचार की जानकारी…
राजस्थान के कद्दावर जाट नेता सतीश पूनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए राजस्थान BJP के प्रदेश अध्यक्ष
जयपुर। जाट नेता व विधायक सतीश पूनिया को राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूनिया की नियुक्ति लगभग ढाई महीने से खाली पड़े इस पद पर ऐसे समय की गयी है जब राज्य में निकाय चुनावों की तैयारी चल रही है। दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होना है। भाजपा के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पूनिया को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने उनकी नियुक्ति का पत्र शनिवार को नई…
लद्दाख का अग्रणी बैंक बनना चाहता है भारतीय स्टेट बैंक(SBI)
दिस्कित। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) हाल में बने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का अग्रणी बैंक बनना चाहता है। बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने शनिवार को यहां नुब्रा घाटी के दिस्कित क्षेत्र में बैंक की लद्दाख क्षेत्र में 14वीं शाखा का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। गौरतलब है कि लद्दाख को हाल ही में जम्मू-कश्मीर राज्य से जुड़े अनुच्छेद 370 के प्रावधान खत्म करने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया है। सरकार ने पांच अगस्त को घोषणा की थी कि अब पूरा क्षेत्र…
गायों न तो काटी जाएगी न ही होगा फसलों को भी कोई नुकसान: योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने तय किया है कि गायों को कटने भी नहीं देंगे और उनसे किसानों की फसलों को नुकसान भी नहीं होने देंगे। योगी ने यहां 1135 करोड़ रुपये की 352 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा, ‘‘प्रदेश में हमारी सरकार बनते ही हमने अलीगढ़ के अवैध बूचड़खानों को बंद कराया। पहले सरकारें उनके साथ होती थीं, लोगों को कानून का भय नहीं था।’’ उन्होंने कहा, हमने निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए अपनी एक…
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों में 82 प्रतिशत आरक्षण पर HC ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब
रायपुर। छ.ग. उच्च न्यायालय ने राज्य की सरकारी नौकरियों में आरक्षण के लिए 50 प्रतिशत की सीमा तोड़कर उसे बढ़ाकर 82 प्रतिशत तक करने वाले अध्यादेश की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। वेदप्रकाश सिंह ठाकुर और आदित्य तिवारी द्वारा अलग-अलग दायर याचिकाओं को स्वीकार करते हुए मुख्य न्यायाधीश पी आर रामचंद्र मेनन और न्यायाधीश पी पी साहू ने शुक्रवार को सरकार को नोटिस जारी किया और कहा कि 10 दिन बाद मामले की सुनवाई होगी। याचिका में राज्य सरकार द्वारा…
ऑड-इवन (सम-विषम) योजना का मनोज तिवारी ने किया विरोध, लिखा केजरीवाल को पत्र
नई दिल्ली। बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शनिवार को पत्र लिख कर सम-विषम योजना को फिर से लागू करने के कदम पर पुनर्विचार करने को कहा है। उनका कहना है कि यह योजना लोगों के लिए समस्या पैदा करेगी। तिवारी ने केजरीवाल को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि यह दिल्लीवासियों का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकाने की चालबाजी है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार काम के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है और अपने प्रचार के…
UP में योगी सरकार ने खत्म किया 40 साल पुराना कानून, सभी मंत्री खुद चुकाएंगे अपना टैक्स
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रियों से कहा कि आप अपना टैक्स खुद चुकाएं। जिसके साथ ही लगभग 40 वर्षों से चले आ रहे पुराने चलन का अंत हो गया। जिसके अंतर्गत मंत्रियों का टैक्स सरकारी खजाने से भरा जाता था। UP के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश मिनिस्टर्स सैलरीज एलाउन्सेस एंड मिसलेनियस एक्ट-1981 के अन्तर्गत सभी मंत्रियों के इनकम टैक्स बिल का भुगतान अभी तक राज्य सरकार की ट्रेजरी द्वारा किया जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथके निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है…
