रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के पुत्र अमित जोगी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक जोगी को उनके बिलासपुर स्थित निवास से गिरफ्तार किया गया है। मरवाही के पूर्व विधायक अमित जोगी के खिलाफ गौरेला थाने में इसी साल फरवरी में IPC की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में मरवाही विधानसभा क्षेत्र से BJP की प्रत्याशी रहीं समीरा पैकरा ने की शिकायत के मुताबिक अमित जोगी ने शपथपत्र में अपना जन्मस्थान गलत बताया था।…
दिन: 3 सितम्बर 2019
जम्मू-कश्मीर के पंचों-सरपंच से मिले शाह, दिया आश्वासन मिलेगा 2-2 लाख का बीमा
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद पंचों और सरपंचों को पुलिस सुरक्षा के साथ ही 2-2 लाख रुपये का बीमा कवरेज मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह आश्वासन जम्मू कश्मीर के सरपंचों (ग्राम प्रधान) और पंचों (पंचायत सदस्य) के एक प्रतिनिधिमंडल को दिया। प्रतिनिधिमंडल ने आज उनसे मुलाकात की। कुपवाड़ा के एक सरपंच मीर जुनैद ने कहा, ‘हमने गृह मंत्री से हमें सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है और उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि प्रशासन हमें सुरक्षा मुहैया कराएगा।’ Had an extensive discussion…
भारतीय वायुसेना में शामिल हुए आठ अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टर, वायुसेना हुई ज्यादा मजबूत
नई दिल्ली। अमेरिका निर्मित दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से एक अपाचे हेलीकॉप्टर 8 ‘अपाचे एएच-64ई’ लड़ाकू हेलीकॉप्टर मंगलवार को भारतीय वायुसेना में शामिल किए गए। इससे वायुसेना की युद्धक क्षमता में वृ्द्धि होगी। भारतीय वायुसेना में 8 अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर को शामिल करने से पहले उसे वाटर कैनन से सलामी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर आयोजित समारोह में औपचारिक रूप से इन 8 अपाचे हेलीकॉप्टर को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। इस समारोह में वायुसेना प्रमुख एयल चीफ मार्शल बीएस धनोआ…
