सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते समय भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन पश्चात उनके निवास स्थान पहुंचे। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AMS) के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे यहां अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। 67 वर्षीय सुषमा स्वराज के निधन पर सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वह काफी भावुक दिखें। I…

J&k पुनर्गठन बिल पास होने के बाद कश्मीर में सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे डोभाल, आम लोगों के संग खाया खाना पूछा हाल-चाल

श्रीनगर। NSA राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जम्मू- कश्मीर के दौरे पर है और वह लगातार वहां के सुरक्षा हालातों का जायजा ले रहे हैं। बुधवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां में NSA डोभाल आम लोगों से मिले और सुरक्षा हालातों का जायजा लिया। इस दौरान अजीत डोभालने शोपियां के आम लोगों के साथ बातचीत की और उनके साथ लंच में बिरयानी भी खाया। मिडिया रिपोर्ट की माने तो जो वीडियो तस्वीर दिखाई पड़ रही है उसमे श्री डोभाल कश्मीरियों के साथ साथ खाना सहज रूप से खाना खाते दिखाई…

‘‘भारत के सबसे बड़े नेताओं में से एक और सत्यनिष्ठा के प्रतीक ’’ के तौर पर उन्हें याद करती रहेगी : मुख्यमंत्री सोनोवाल

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और वित्त मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने पूर्व विदेश मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया और ‘‘भारत के सबसे बड़े नेताओं में से एक और सत्यनिष्ठा के प्रतीक ’’ के तौर पर उन्हें याद किया। राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने स्वराज के सम्मान में बुधवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वराज की विरासत उनके जैसे नेताओं को प्रेरित करती रहेगी। सोनोवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व विदेश मंत्री और भारत की…

सुषमा स्वराज ‘लोगों की मंत्री’ थीं, जिन्हें सामाजिक-राजनीतिक सभी क्षेत्रों में सम्मान मिला: नवीन पटनायक

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केन्द्रीय मंत्रियों धर्मेन्द्र प्रधान एवं प्रताप सारंगी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया है। पटनायक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि स्वराज ‘‘लोगों की मंत्री’’ थीं, जिन्हें देश में सामाजिक-राजनीतिक सभी क्षेत्रों में सम्मान मिला। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ सार्वजनिक क्षेत्र में खुद अपनी पहचान बनाने वाली स्वराज, विश्वभर में कहीं भी फंसे भारतीयों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती थीं। वह सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती थीं और परेशान लोगों को तत्काल मदद…

राष्ट्रपति श्री कोविंद से राज्यपाल सुश्री उइके ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज दोपहर करीब 12 बजे राष्ट्रपति भवन में सौजन्य मुलाकात की। सुश्री उइके ने छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने पर राष्ट्रपति श्री कोविंद के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। राष्ट्रपति को राज्यपाल सुश्री उइके ने छत्तीसगढ़ के काष्ठ कलाकारों द्वारा निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा और बेल मेटल से बनी नंदी भेंट की। राष्ट्रपति श्री कोविंद से राज्यपाल सुश्री उइके की मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली। इस दौरान राज्यपाल सुश्री उइके ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न विषयों पर…

दुर्ग शहर में खाली शासकीय जमीन के विकास के लिए बनेगी समन्वित योजना : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि दुर्ग शहर के मध्य पर्याप्त शासकीय भूमि उपलब्ध है। इसके विकास के लिए समन्वित योजना तैयार कराई जा रही है। इससे न केवल अधिकारियों-कर्मचारियों के आवास की समस्या हल होगी अपितु अधिवक्ता संघ जैसे संगठनों के लिए भी अपनी गतिविधियों के लिए भवन मिल पायेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज दुर्ग स्थित मानस भवन में आयोजित दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं जब भी वकीलों के बीच आता हूं तो…

गोस्वामी तुलसीदास ने करोड़ों लोगों को दिखाया कल्याण का मार्ग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस के माध्यम से करोड़ों लोगों को कल्याण का रास्ता दिखाया। मुख्यमंत्री आज दुर्ग जिले के ग्राम महुदा (विकासखंड-पाटन) में मानस संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय तुलसीदास जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि जब मैंने अमृतलाल नागर जी की पुस्तक मानस के राजहंस पढ़ी तो मुझे महसूस हुआ कि कितनी तकलीफों के बीच गोस्वामी तुलसीदास ने राम चरित मानस की रचना की। यह हमें गोस्वामी…

मुख्यमंत्री ने गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्वविख्यात कवि, महान साहित्यकार और राष्ट्रगान के रचियता गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर एक मनावतावादी विचारक एवं विलक्षण प्रतिभा के धनी भारत ही नहीं एशिया के ऐसे पहले व्यक्ति थे, जिन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विश्वविख्यात कवि, महान साहित्यकार एवं हमारे राष्ट्रगान के रचयिता रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि पर हम सब ह्र्दयपूर्वक नमन करते हैं। वे एक मानवतावादी विचारक एवं अनूठी प्रतिभा के…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के असामयिक देहावसान पर शोक प्रकट करते हुए इसे भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति निरूपित किया है। उन्होंने कहा है कि श्रीमती स्वराज ने अपने सुदीर्घ राजनीतिक जीवन में अनेक पदों पर सफलतापूर्वक कार्य करते हुए अपनी गहरी छाप छोड़ी तथा अपार यश अर्जित किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे तथा उनके परिवार को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्रीमती स्वराज का कल रात नई दिल्ली में निधन हो गया। आज का दिन जाते-जाते…

मुख्यमंत्री बघेल गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जन्म दिन की बधाई देने उनके घर पहुंचे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग के मीनाक्षी नगर में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के घर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री के परिवारजनों के साथ आत्मीय क्षण बिताए। मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel आज शाम गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने उनके मीनाक्षी नगर,दुर्ग स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने गृहमंत्री श्री साहू के परिवार के साथ कुछ पल बिताए। pic.twitter.com/0ISWFbMiwK — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 6, 2019