रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू आज यहां कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। इसके पहले मुख्यमंत्री ने समता कालोनी स्थित भीमसेन भवन में भगवन शंकर की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्री बघेल ने कांवड़ की पूजा कर श्रद्धालुओं के साथ कांवड़ उठाई और कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री कुछ दूर यात्रा में कांवड़ उठा कर कांवरियों के साथ चले। कांवड़ यात्रा समता कालोनी से लाखे नगर होते हुए महादेव घाट तक जाएगी, जहां श्रद्धालु हटकेश्वर महादेव पर जल…
महीना: अगस्त 2019
मुख्यमंत्री ने ईद-उल-जुहा की दी मुबारकबाद
छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण दिया जाएगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जातियों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण देने की व्यवस्था बहुत जल्द की जाएगी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित समारोह में यह घोषणा की। समारोह का आयोजन आज राजधानी रायपुर के नया बस स्टैंड स्थित मिनीमाता उद्यान में किया गया। मुख्यमंत्री ने मिनीमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। श्री बघेल ने इस अवसर पर सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास…
राजधानी रायपुर में मानव श्रृंखला बनाकर फहराया गया पन्द्रह किलोमीटर लम्बा राष्ट्रीय ध्वज, स्थापित किया गया विश्व कीर्तिमान
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मानव श्रृंखला बनाकर 15 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया। इस कार्य में प्रदेश के हजारों नागरिकों ने सहभागिता निभाई। रायपुर के आमापारा से पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय तक 15 किलोमीटर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह के समापन के अवसर पर शहीदों के परिवारजनों को आयोजकों की ओर से शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों नागरिकों के साथ 35 संस्थाओं और…
मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता ‘लोकवाणी’ में लोगों का दिखा उत्साह
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहली लोकवाणी रेडियो वार्ता के प्रसारण को रायपुर के शास्त्री बाजार के एवरग्रीन चौक में उत्साह से सुना गया। मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड में हर टेबल पर रेडियो ट्रांजिस्टर और ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था से लोकवाणी का प्रसारण आम-नागरिकों के साथ ही आस-पास के सब्जी-फल विक्रेता, चाय ठेला, गुपचुप ठेला, रिक्शे वालों ने भी सुना। पार्षद एजाज ढेबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकवाणी के माध्यम से लोगों की बातों को सुना और उनके सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कृषि एवं…
गांवों में समृद्धि का आधार बनेगी सुराजी योजना – श्री धाड़ीवाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की जनता को आकाशवाणी के माध्यम से अपनी पहली लोकवाणी रेडियो वार्ता से प्रदेश की जनता को शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा और बारी (सुराजी गांव योजना) के संबंध में अपनी बात रखी। आकाशवाणी द्वारा प्रसारित लोकवाणी को सुनने के लिए नगर निगम के सम्मुख स्थित गार्डन में सुनने के लिए भारी उत्साह में महिलाएं एवं पुरूष उपस्थित हुए। श्रोतागण में उपस्थित इंदरचंद धाड़ीवाल ने लोकवाणी के संबंध में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की स्वप्न…
शहरों के चौराहों से लेकर सुदुर अंचलों के खेत-खलिहानों तक मुख्यमंत्री की लोकवाणी की रही गूंज
रायपुर। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में हुई अच्छी वर्षा ने किसानों का उत्साह दोगुना कर दिया है। खेत खलिहानों में किसान उत्साह से काम कर रहे हैं। नई सरकार के जन हितैषी फैसलों से राज्य में उत्साह का नया वातावरण बना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहली की रेडियोवार्ता लोकवाणी की गूंज आज शहरों के चौक-चौराहों से सुदूर अंचलों के खेत खलिहानों तक रही। स्कूल, आश्रम, छात्रावासों कालेजों में भी बच्चों ने बड़े उत्साह से लोकवाणी को सुना। मुख्यमंत्री का रेडियो वार्ता के जरिए जनता से मुखातिब होना लोगों…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहली रेडियोवार्ता लोकवाणी में लोगों के सवालों के दिए जवाब
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपनी पहली रेडियोवार्ता लोकवाणी के जरिए प्रदेश की जनता से रू-ब-रू हुए। इस रेडियोवार्ता मेें उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दशा और दिशा बदलने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं कार्यो की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण जनजीवन को खुशहाल बनाने के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना को विस्तार से बताया। कृषि और ग्रामीण विकास विषय पर पहली कड़ी में पूछे गए सवालों के जबाव दिए। लोगों ने मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों 2500 रूपए में धान खरीदी, तेन्दूपत्ता…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर उद्योग मंत्री लखमा ने किया बाढ़ प्रभावित सुकमा-कोंटा और भोपालपट्टनम क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण
सुकमा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निर्देश पर प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज यहां सुकमा और जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और पिछले दिनों हुई भारी वर्षा से हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने सुकमा जिले के छिंदगढ़, सुकमा और कोंटा तहसील तथा बीजापुर जिले के भोपालपट्नम तहसील में वर्षा एवं शबरी व इंद्रावती नदी में आई बाढ़ से प्रभावित विभिन्न गांवों में हुई क्षति का हेलीकाॅप्टर से जायजा लिया। इस अवसर पर उनके…
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन् कर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मिनीमाता को दलितों एवं महिलाओं के उत्थान के लिये किये गए कार्यों के लिये सदैव याद रखा जाएगा। स्नेह और ममता की प्रतिमूर्ति मिनीमाता मानव उत्थान एवं समाज कल्याण के लिये समर्पण के साथ आजीवन सक्रिय रहीं। दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने मजदूरों को एकजुट करने के लिये…
