रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित जन चौपाल भेट मुलाकात कार्यक्रम में समूह की बहनों ने धान से बनी रखी बांधी दी। मुख्यमंत्री को नवचेतना समूह की सीमा भरतिया और रोशनी समूह की किरण साहू ने बताया कि उनके समुह द्वारा रखी और ज्वेलरी का निर्माण किया जा रहा है। समूह के पास दुकान नही होने के कारण अभी समूह की बहने घूम-घूम कर बेचती है। उन्हें समूह के कारोबार के लिए दुकान की आवश्यकता है। इस पर मुख्यमंत्री ने समूह को दुकान उपलब्ध…
महीना: अगस्त 2019
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए एक खिलाड़ी को मंजूर की पचास हजार रूपए की राशि’
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जन-चौपाल, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में रायपुर के खिलाड़ अंशुमान शर्मा को अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए पचास हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वेच्छानुदान से मंजूर की है। मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने आज जन चौपाल -भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रायपुर के खिलाड़ी श्री अंशुमान शर्मा को चीन के झाऊजुआंग में अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए पचास हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वेच्छानुदान से मंजूर की है । — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 14, 2019 दलदल…
’जनचौपाल,भेंट-मुलाकात में जरूरतमंदों को मिली छोटे-मोटे व्यवसाय शुरू करने सहायता’
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास पर आयोजित ‘जनचौपाल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए नागरिकों और प्रतिनिधिमण्डलों ने भेंट की। मुख्यमंत्री के घर के द्वार आगंतुकों के लिए खुले रहे। मुख्यमंत्री ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के संबंध में उनके विचारों से भी अवगत हुए। मुख्यमंत्री ने आत्मीयता के साथ नागरिकों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता से आज जन चौपाल, भेंट-मुलाकात…
जनचौपाल में मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, बुनकर सहकारी समितियों को कपड़ा तैयार करने जल्द की जाएगी धागे की आपूर्ति
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चार माह से स्कूली गणवेश वस्त्रों की बुनाई के लिए बुनकर सहकारी समितियों को धागे की आपूर्ति नहीं होने की शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बुनकर सहकारी समितियों को धागे की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री से चर्चा कर अगले वर्ष स्कूलों में गणवेश आपूर्ति का आदेश राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ को तत्काल जारी कराने के निर्देश सचिवालय के अधिकारियों को दिए हैं। जन-चौपाल में धमतरी जिले की विभिन्न सहकारी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात…
जन-चौपाल में मुख्यमंत्री ने समाज सेवा के लिए मंजूर किया एक लाख रूपए का स्वेच्छानुदान
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे यहां अपने निवास में आयोजित जन-चौपाल, भेंट-मुलाकात के कार्यक्रम में भिलाई की समाज सेवी संस्था आस्था बहुउददेशीय कल्याण संस्था भिलाई को एक लाख रूपए का स्वेच्छानुदान स्वीकृत किया है। इस संस्था के अध्यक्ष प्रकाश गेडाम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनसे समाज सेवा के कार्यों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी संस्था वर्षों से बेसहारा वृद्धों की सेवा, लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार, निर्धन कन्याओं और दिव्यांग कन्याओं के विवाह समारोह का आयोजन करती…
मंत्रिपरिषद के निर्णय
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए – (1) नगरीय निकाय क्षेत्रों में अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन , शासकीय भूमि के आबंटन एवं गैर कृृषि प्रयोजन की भूमि पर वार्षिक भू-भाटक के निर्धारण/वसूली प्रक्रिया हेतु निम्नानुसार निर्णय लिये गए- किसी व्यक्ति को निजी उपयोग के लिये 7500 वर्गफीट तक की भूमि आबंटन का अधिकार जिला कलेक्टर को प्रत्यायोजित किया जाएगा। तथा 7500 वर्गफीट से अधिक शासकीय भूमि का आबंटन राज्य शासन द्वारा किया जाएगा। सार्वजनिक/ पंजीकृत संस्थाओं को भूमि आबंटन…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया नवा रायपुर में मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों और विधायकों के आवास के लिए स्थल निरीक्षण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर 24 में मुख्यमंत्री निवास, मंत्रीगणों के आवास, विधायक विश्राम गृह और अधिकारियों के आवास के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलम एक्का ने सेक्टर 24 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।…
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2019 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण
रायपुर। राज्य शासन द्वारा 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और मुख्यमंत्री संदेश के वाचन के लिए जनप्रतिनिधियों को नामांकित किया गया है। रायपुर जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे। जिला दुर्ग में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, बिलासपुर में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, जांजगीर-चांपा में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, रायगढ़ में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे मुख्य अतिथि होंगे। राजनांदगांव में वन मंत्री मोहम्मद अकबर, कबीरधाम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, कोरबा में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.…
मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल यहां अपने निवास में पूर्वान्ह 11 बजे जन चौपाल-भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 4.30 बजे कार द्वारा रवाना होकर 5 बजे भिलाई के बहुउद्देशीय सभागार पहुंचेंगे और वहां वसुंधरा सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.20 बजे भिलाई-3 स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।
पुरानी भिलाई थाने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाल मित्र कक्ष के शुभारंभ के अवसर पर कहा
रायपुर। अक्सर अभिभावक बच्चों की शरारत रोकने उन्हें पुलिस का नाम लेकर डराते हैं जिससे बच्चों में पुलिस की नकारात्मक छवि बन जाती है। इस छवि को बदलने दुर्ग पुलिस ने बाल मित्र कक्ष के रूप में एक अभिनव प्रयोग किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए आज दुर्ग जिले के पुराने भिलाई थाने में बाल मित्र कक्ष का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह बहुत अच्छा प्रयोग है। बच्चों को यह मैसेज मिलेगा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए…
