नहीं रहे रायबरेली की राजनीति के बेताज बादशाह अखिलेश सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का मंगलवार तड़के करीब चार बजे PGI में निधन हो गया। रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें PGI में भर्ती कराया था। अखिलेश सिंह के निधन से जिले में शोक की लहर है। उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि अखिलेश सिंह के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। एक पुत्री आदिति सिंह रायबरेली सदर से विधायक हैं। उन्होंने बताया कि अखिलेश सिंह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज सिंगापुर में…

कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को 354 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले मामले में ED ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे व मोजर बेयर के पूर्व कार्यकारी निदेशक रतुल पुरी को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दायर 354 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ED ने यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा पुरी, उनकी कंपनी, उनके पिता व प्रबंध निदेशक दीपक पुरी, निदेशकों नीता पुरी (रतुल की मां और कमलनाथ की बहन), संजय जैन और विनीत शर्मा के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और…

संगीतकार खय्याम के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, PM मोदी-लता दीदी समेत दिग्गजों ने भी किया याद

मुंबई। हिंदी फिल्मों को अपने सुनहरे संगीत से सजा कर उन्हें अमर बना देने वाले मशहूर संगीतकार खय्याम का मुंबई के एक अस्पताल में सोमवार रात निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुरसाम्राज्ञी लता मंगेशकर, फिल्मकार मुजफ्फर अली समेत कई अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया और इसे एक संगीतमय युग का अंत बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने खय्याम के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्हें हमेशा युवा कलाकारों को बढ़ावा देने के लिये याद किया जायेगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सुप्रसिद्ध संगीतकार खय्याम साहब के निधन से…

प्रख्यात संगीतकार खय्याम का 92 साल की उम्र में निधन

मुंबई। हिंदी फिल्मों में संगीत के सशक्त हस्ताक्षर बन चुके जाने माने संगीतकार खय्याम का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को यहां के अस्पताल में निधन हो गया। ‘कभी कभी’ और ‘उमराव जान’ जैसी फिल्मों को अपने सदाबहार संगीत से सजाने वाले खय्याम 92 वर्ष के थे। मुंबई के उपनगर जुहू में सुजय अस्पताल के आईसीयू में फेफड़े में संक्रमण के चलते मशहूर संगीतकार को 10 दिन पहले भर्ती कराया गया था। उनके एक पारिवारिक मित्र ने बताया, ‘‘सांस लेने में तकलीफ और उम्र संबंधी बीमारियों के चलते कुछ दिन…

प्रणब, मनमोहन, सोनिया और राहुल समेत कई दिग्गज नेताओं ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत के निर्माण में मदद मिली। मुखर्जी, सोनिया, अंसारी, मनमोहन, राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। Former…

सूबे की छवि खराब कर रही हैं सपा, बसपा और कांग्रेस : यूपी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की BJP सरकार ने विपक्ष पर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रदेश में संगठित अपराधों पर पूरी तरह रोक लग चुकी है। राज्य सरकार के प्रवक्ता और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यहां कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस कानून-व्यवस्था की बदहाल तस्वीर पेश कर प्रदेश की छवि खराब कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध पर पूरी तरह अंकुश लग चुका है। कुछ स्थानों पर आपसी रंजिश में हत्या…

अमेरिका में ‘इंडिया डे परेड’ में शामिल हुई TV एक्ट्रेस हिना खान, पराए मुल्क में लहराया तिरंगा

न्यूज़ डेस्क। TV के पॉपुलर हुए सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अक्षरा के नाम से मशहूर हुई एक्ट्रेस हिना खान ने चंद दिनों में अपनी पहचान को सीधी-साधी बहु की इमेज हटा कर अपनी एक बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में बनाई है, बहु की छवि को तोड़ने में उनका साथ TV रियलिटी शो बिग-बॉस ने दिया था। इस शो से निकलने के बाद हिना पूरी तरह से बदल चुकी थी। हिना एक के बाद एक नई चीजें करती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका, सोनम कपूर के…

बालाकोट हमले के बाद PAK के साथ पारंपरिक युद्ध के लिए तैयार थी भारतीय सेना : सूत्र

नई दिल्ली। बालाकोट हमले के बाद सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने सरकार के प्रमुखलोगों को स्पष्ट रूप से बता दिया था कि सेना पाकिस्तान द्वारा किए जाने वाले किसी भी जमीनी हमले से निपटने और शत्रु की सीमा के भीतर युद्ध लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। सेना के शीर्ष सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना पाकिस्तान के साथ परंपरागत युद्ध के लिये तैयार थी और इसमें पाकिस्तानी सीमा के अंदर जाना भी शामिल था। पुलवामा आतंकी हमले के बाद सरकार जब…

15 दिनों बाद आर्मी ड्यूटी से लौटे महेंद्र सिंह धौनी, गले से लिपट गई बेटी जिवा

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय में विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी आर्मी ड्यूटी से लौट आए हैं। अपनी टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद धौनी लौटे और नई दिल्ली में अपनी पत्नी साक्षी धौनी और बेटी जिवा से मिले। आईसीसी विश्व कप खत्म होने के बाद धौनी ने क्रिकेट से ब्रेक लिया था और आर्मी ट्रेनिंग लेने का फैसला लिया था। Daddy Dhoni & Ziva reunited in delhi last night!❤😊#MSDhoni #Dhoni #ZivatheDiva pic.twitter.com/qisQWFA0SL — MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) August…

बीसीसीआई जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ की मदद को तैयार: इरफान

मुंबई। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के मेंटर इरफान पठान ने सोमवार को कहा कि राज्य में संचार सुविधाओं पर लगाई रोक के कारण टीम के घरेलू टूर्नामेंट से हटने के बाद BCCI ने मदद का वादा किया है। इरफान ने कहा, ‘‘उम्मीद करते हैं कि इसका आगामी सत्र पर असर नहीं पड़ेगा। मेरी BCCI से बात हुई और वे कोई भी मदद करने को तैयार हैं। वे कोई भी फैसला करने में मदद करेंगे। संभव है कि शायद चीजें सामान्य होंगी और हमें कहीं और नहीं जाना पड़ेगा।’’ जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए)…