रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 और 17 अगस्त को दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 16 अगस्त को रायपुर से पूर्वान्ह 11 बजे विमान द्वारा रवाना होकर 11.40 बजे बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर पहुंचेंगे। और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.25 बजे दंतेवाड़ा आएंगे। मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा में मेनका डोबरा परिसर में आयोजित ‘सुपोषित दंतेवाड़ा अभियान कार्यक्रम‘ और बिहान महिला समूहों के सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री बघेल दंतेवाड़ा से अपरान्ह 3.40 बजे जगदलपुर आएंगे और शाम 6.30 बजे सिरहासार भवन में आयोजित…
दिन: 15 अगस्त 2019
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आज का दिन देश को आजाद कराने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने का दिन है। देश के लिए त्याग और बालिदान देने वाले सेनानियों से हमें प्रेरणा लेकर उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के महान सपूतों ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इन सपूतों के योगदान को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने की…
मुख्यमंत्री ने दी रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और सम्मान का त्यौहार है। इस दिन बहनें भाई के कुशल क्षेम की मंगल कामना करते हुए रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई बहनों की सदा रक्षा करने का वचन देते हैं। भाई-बहन के अटूट रिश्ते एवं प्यार के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की आप सबको ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। देश का पर्व और रक्षाबंधन एक ही दिन होना एक सुखद संयोग है। धूमधाम…
एक देश एक विधान, 70 साल की गलती 70 दिन में सुधारी : प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के कई प्रावधान हटाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के सरकार के कदम की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘हम समस्याओं को न टालते हैं, न पालते हैं।’’ प्रधानमंत्री ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम समस्याओं को टालते भी नहीं और पालते भी नहीं हैं। अब न टालने का समय है और न ही पालने का समय है। सरकार बनने के 70 दिनों…
मुख्यमंत्री ने अनेक जरूरतमंद मरीजों को स्वीकृत की आर्थिक सहायता
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जन-चौपाल, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में अनेक जरूरतमंद मरीजों को स्वेच्छानुदान से आर्थिक सहायता मंजूर की। उन्होंने गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम जुनवानी निवासी अमृत लाल साहू को पेट की बीमारी के इलाज के लिए बीस हजार रूपए, जशपुर जिले की कांसाबेल विकासखंड के ग्राम देवरी की जोशीमती बाई को इलाज के लिए दस हजार रूपए की सहायता राशि की मंजूरी प्रदान की। जोशमती बाई लकवा से पीड़ित हैं। मुख्यमंत्री निवास में जन चौपाल, भेंट मुलाकात शुरू। मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel प्रदेश के…
73वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
नई दिल्ली। सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा तथा तीन रंगों वाला साफा पहने मोदी जब समारोह स्थल पर पहुंचे तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने सलामी गारद का निरीक्षण किया। PM Shri @narendramodi unfurls the Tricolour flag at the ramparts of Red Fort, on the occasion of 73rd Independence Day in Delhi. #स्वतंत्रतादिवस pic.twitter.com/M3qjh89F97 — BJP (@BJP4India) August 15, 2019 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस पर बृहस्पतिवार को लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा तथा तीन…
मुख्यमंत्री को दिव्यांग बहनों ने बांधी धान की राखी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित जन चौपाल भेट मुलाकात कार्यक्रम में समूह की बहनों ने धान से बनी रखी बांधी दी। मुख्यमंत्री को नवचेतना समूह की सीमा भरतिया और रोशनी समूह की किरण साहू ने बताया कि उनके समुह द्वारा रखी और ज्वेलरी का निर्माण किया जा रहा है। समूह के पास दुकान नही होने के कारण अभी समूह की बहने घूम-घूम कर बेचती है। उन्हें समूह के कारोबार के लिए दुकान की आवश्यकता है। इस पर मुख्यमंत्री ने समूह को दुकान उपलब्ध…
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए एक खिलाड़ी को मंजूर की पचास हजार रूपए की राशि’
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित जन-चौपाल, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में रायपुर के खिलाड़ अंशुमान शर्मा को अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए पचास हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वेच्छानुदान से मंजूर की है। मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने आज जन चौपाल -भेंट मुलाकात कार्यक्रम में रायपुर के खिलाड़ी श्री अंशुमान शर्मा को चीन के झाऊजुआंग में अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए पचास हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वेच्छानुदान से मंजूर की है । — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 14, 2019 दलदल…
’जनचौपाल,भेंट-मुलाकात में जरूरतमंदों को मिली छोटे-मोटे व्यवसाय शुरू करने सहायता’
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास पर आयोजित ‘जनचौपाल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए नागरिकों और प्रतिनिधिमण्डलों ने भेंट की। मुख्यमंत्री के घर के द्वार आगंतुकों के लिए खुले रहे। मुख्यमंत्री ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के संबंध में उनके विचारों से भी अवगत हुए। मुख्यमंत्री ने आत्मीयता के साथ नागरिकों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता से आज जन चौपाल, भेंट-मुलाकात…
जनचौपाल में मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, बुनकर सहकारी समितियों को कपड़ा तैयार करने जल्द की जाएगी धागे की आपूर्ति
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चार माह से स्कूली गणवेश वस्त्रों की बुनाई के लिए बुनकर सहकारी समितियों को धागे की आपूर्ति नहीं होने की शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बुनकर सहकारी समितियों को धागे की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री से चर्चा कर अगले वर्ष स्कूलों में गणवेश आपूर्ति का आदेश राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ को तत्काल जारी कराने के निर्देश सचिवालय के अधिकारियों को दिए हैं। जन-चौपाल में धमतरी जिले की विभिन्न सहकारी समितियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात…
