मुख्यमंत्री ने किया सरस मेले का अवलोकन, जनसंपर्क, आदिम जाति कल्याण, महिला एवं बाल विकास तथा वन विभाग के स्टाल पर पहुंचे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम परिसर में लगाए गए सरस मेले का अवलोकन किया। इस दौरान वे जनसंपर्क विभाग, आदिम जाति कल्याण, महिला एवं बाल विकास तथा वन विभाग के स्टॉल पर गए और वहां प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए रखे हस्तशिल्प व बांस की कलाकृतियों को देखा। उन्होंने वन विभाग के स्टॉल में बैठकर बांस से निर्मित फर्नीचरों और हर्बल उत्पादों के उत्पादन एवं बिक्री की जानकारी ली। यहां वन विभाग के स्टॉल में हर्बल…

विश्व आदिवासी दिवस : मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में आदिवासी समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। उन्होंने देश के विभिन्न आईआईटी, एनआईटी मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत 51 छात्रों को लैपटॉप प्रदान किया। श्री बघेल ने समारोह में युवा कैरियर निर्माण योजनांतर्गत विभिन्न शासकीय सेवाओं में चयनित 10 प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर गरियाबंद, कांकेर, जशपुर के सांस्कृतिक दलों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोगों को अपनी सभ्यता-संस्कृति के…

फर्जी प्रमाण पत्रों का एक माह में परीक्षण कर निराकरण किया जाएगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर छत्तीसगढ़ में नौकरी कर रहे लोगों के मामलों का एक महीने के भीतर परीक्षण करके उनका निराकरण होना चाहिए, जिससे फर्जी प्रमाण पत्र वाले ना नौकरी कर सकें और न अनुचित लाभ ले सकें। मुख्यमंत्री आज विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। आदिम जाति अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने समारोह की अध्यक्षता की। उद्योग मंत्री…

’मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता ‘‘लोकवाणी‘‘ का पहला प्रसारण रविवार 11 अगस्त को

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों, सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए शुरू ‘‘लोकवाणी‘‘ शुरू कर रहे है। लोकवाणी का पहला प्रसारण आगामी 11 अगस्त रविवार को सुबह 10ः30 बजे से 10ः55 बजे तक छत्तीसगढ़ में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से किया जाएगा। लोकवाणी का प्रसारण प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों से किया जाएगा। लोकवाणी के जरिए प्रदेश की जनता की बात अब सीधे मुख्यमंत्री के साथ होगी। पहले प्रसारण का…