नई दिल्ली। भारत की ‘‘पड़ोस प्रथम’’ की नीति को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 से 18 अगस्त तक भूटान के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों सहित आपसी हितों से जुड़े विविध विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस आशय की जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोटे शेरिंग के आमंत्रण पर वहां जा रहे हैं।’’ विदेश मंत्रालय ने कहा कि PM मोदी की यह यात्रा दर्शाती है कि…
दिन: 9 अगस्त 2019
प.बंगाल के सरकारी स्कूल में परीक्षा का सवाल, जय श्री राम नारे का बताओं दुष्प्रभाव?
कोलकोता। बीते लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में जय श्री राम का मुद्दा जोर-शोर से हावी रहा है। वर्तमान दौर में यह नारा वैसे तो पूरे देश में लगाया जाता है लेकिन बंगाल इस नारे को लेकर लगातार सुर्खियों में रहता है। कभी जय श्री राम का नारा लगाने पर 8 लोग हिरासत में लिए जाते हैं। कभी जय श्री राम का नारा लगाने वालों को सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भड़क कर चेतावनी देती नजर आती हैं। लेकिन इस नारे से बंगाल सरकार को इस कदर लगाव हो…
मुख्यमंत्री ने प्रणब मुखर्जी को ‘भारत रत्न’ मिलने पर दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को ‘भारत रत्न’ अलंकरण से सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति जी को सम्मानित किया जाना गर्व की बात है। उन्होंने कई दशकों तक विभिन्न भूमिकाओं में अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश की सेवा की। श्री बघेल ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति श्री मुखर्जी ने देश सेवा के लिए अथक परिश्रम किया, जो उन्हें भारत का एक महान रत्न बनाता है। पूर्व राष्ट्रपति @CitiznMukherjee जी को भारत रत्न से सम्मानित…
मुख्यमंत्री ने विश्व कवि गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां कालीबाड़ी में विश्व कवि गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता हमारी ताकत ताकत है और इसकी सुंदरता को बनाए रखने का दायित्व हमारी नई पीढ़ी का है। उन्होंने आज के दौर में गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मांधता और कट्टरता को हम सबको मिलकर दूर करने का प्रयास करना चाहिए, यही हमारी गुरुदेव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। निखिल भारत बंग…
मुख्यमंत्री शामिल हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री पंड्या की श्रद्धांजलि सभा में
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज देवेंद्र नगर के दयाभवन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय प्राणलाल पंड्या की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय श्री पंड्या के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी रायपुर के एक प्रमुख मार्ग का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय प्राणलाल पंड्या के नाम पर किया जाएगा। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति समाज या देश के लिए काम करता है तो उसका दर्जा काफी ऊंचा हो जाता है।…
मुख्यमंत्री ने मलेश राव यादव के निधन पर दुःख प्रकट किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर निगम रायपुर के पार्षद नागभूषण राव के भनपुरी, धनलक्ष्मी नगर स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके पिता मलेश राव यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्यय, महापौर रायपुर प्रमोद दुबे तथा पार्षद एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।
