राज्य के सभी पंजीकृत श्रमिकों का बनेगा क्यूआर-चिपयुक्त पहचान पत्र : डॉ. शिव डहरिया रायपुर। श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज यहां सिविल लाईन स्थित ऑडिटोरियम में विभागीय काम-काज की समीक्षा की। डॉ. डहरिया ने बताया कि राज्य के सभी पंजीकृत श्रमिकों का क्यूआर-चिपयुक्त पहचान पत्र जल्द बनाने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। इस चिपयुक्त पहचान पत्र में श्रम विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी सहित संबंधित श्रमिक की भी जानकारी उपलब्ध रहेगी, जिससे श्रमिक शासन की योजनाओं से अवगत हो सकेंगे। उन्होंने बैठक में कहा कि विशेष…
महीना: जुलाई 2019
खूबसूरत मालगांव का खूबसूरत है ’हमर गौठान’
खूबसूरत मालगांव का खूबसूरत है ’हमर गौठान’ गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से मात्र 4 कि.मी. की दूरी पर एक खूबसूरत गांव मालगांव बसा है। जिले की जीवनदायिनी पैरी नदी के किनारे बसे गांव के एक ओर पहाड़ी है। खेत-खलिहान और हरियाली इस गांव की पहचान है। रायपुर-गरियाबंद मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर बसा यह गांव मूलतः किसानों का गांव है। गांव की जनसंख्या लगभग 1800 है और 250 से ज्यादा घर है। यहां के किसान भी गाय,भैंस,बकरी पालन करते हैं। गांव में बढ़ती आबादी और खेती योग्य भूमि…
नारायणपुर के अंदरूनी इलाक़ों में कला जत्था के माध्यम से हाटबाजार के साथ-साथ 72 गाँव मे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
नारायणपुर के अंदरूनी इलाक़ों में कला जत्था के माध्यम से हाटबाजार के साथ-साथ 72 गाँव मे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम नारायणपुर। नारायणपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों ओर अंदरूनी ईलाक़ों में डायरिया की रोकथाम एवं जल स्वच्छता प्रचार अभियान स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन यूनिसेफ़ के द्वारा साथी समाजसेवी संस्था के सहयोग से विभिन्न ग्रामों में स्थानीय बोली में नृत्य, नाटक के माध्यम से शौचालय के प्रयोग के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का कार्यक्रम 9 जून से आज 3 जुलाई तक चलाया गया। सभी के संयुक्त समन्वय से हाटबाजार के…
बिजली बिल हाॅफ होने से जिले के लाखों परिवार में खुशी, गणेशु का चेहरा खिला: बिजली बिल हुआ आधा
बिजली बिल हाॅफ होने से जिले के लाखों परिवार में खुशी, गणेशु का चेहरा खिला: बिजली बिल हुआ आधा जांजगीर-चांपा। राज्य सरकार द्वारा बिजली बिल आधा करने से जिले के हजारों परिवारों को राहत मिली है। राज्य सरकार की घोषणा को अमल में लाया जा रहा है। लोगों के चार सौ यूनिट तक बिजली खर्च करने पर भी बिल आधी राशि का बिल आता है। लोगो के चेहरे से बिजली बिल का तनाव खत्म हो गया है। कुछ माह पहले तक लोगो को बड़ी राशि बिजली में खर्च करना पड़ता…
आदर्श गौठान मानिकपुर में ग्रामीणों को मिल रहा है रोजगार
आदर्श गौठान मानिकपुर में ग्रामीणों को मिल रहा है रोजगार उत्तर बस्तर कांकेर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना अंतर्गत गरूवा कार्यक्रम के तहत कांकेर जिले के विकासखण्ड नरहरपुर के ग्राम मानिकपुर में मॉडल गौठान का निर्माण किया गया है। गौठान का निर्माण 3.5 एकड़ में किया गया है, जिसमें से 3 एकड़ भूमि में चारागाह का विकास किया जा रहा है। ग्राम में कुल पशुओं की संख्या 284 है। चारागाह में पशुओं की व्यवस्था हेतु बोर खनन कराया गया है। इसके अतिरिक्त तालाब भी…
मुख्यमंत्री से एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री से एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक ने की मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक (पश्चिम-2) श्री नीरज कुमार सिन्हा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को एनटीपीसी के अधिकारियों ने बताया कि पिछली बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जो विज्ञापन आईटीआई एवं अन्य रिक्तियों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर निकाला गया था, उसमें संशोधन कर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 69 पद अब केवल भूविस्थापितों के लिए निकाले जाएंगे। साथ ही 10 और पद डिप्लोमा धारक के लिए निकाले…
खेल परिसर में बनाया जाएगा कबड्डी ग्राउंड- उमेश पटेल
खेल परिसर में बनाया जाएगा कबड्डी ग्राउंड- उमेश पटेल रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल की मौजूदगी में आज बिलासपुर के स्वर्गीय बी.आर.यादव हॉकी स्टेडियम बहतराई में नवीं सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट का समापन हुआ। इस अवसर पर श्री पटेल ने बहतराई खेल परिसर में कबड्डी के लिए ग्राउंड बनाने की घोषणा की। उन्होंने नगर विधायक श्री शैलेष पांडे की मांग पर खेल परिसर के एस्ट्रो टर्फ मैदान में स्वर्गीय नंद कुमार पटेल की स्मृति में राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा भी की। श्री पटेल ने…
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी जिले के कुरूद के पास आज नेशनल हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। कुरूद के पास टैंकर और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हुई, एक घायल की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
मुख्यमंत्री निवास में आज से शुरू होगा भेंट-मुलाकात ’जन चौपाल’ का आयोजन
मुख्यमंत्री निवास में आज से शुरू होगा भेंट-मुलाकात ’जन चौपाल’ का आयोजन रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 जुलाई बुधवार से अपने सिविल लाइन रायपुर स्थित शासकीय आवास में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात ’जन चौपाल’ का आयोजन शुरू कर रहे हैं। इस भेट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री निवास में कोई भी आम नागरिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी दे सकते है। यह आयोजन 3 जुलाई बुधवार को सुबह 11 से शुरू होगा, जिसका नियमित रूप से हर सप्ताह आयोजन होगा।
हाथी-मानव द्वन्द्व को रोकने नहीं होगी वित्तीय संसाधनों की कमी : मोहम्मद अकबर
हाथी-मानव द्वन्द्व को रोकने नहीं होगी वित्तीय संसाधनों की कमी : मोहम्मद अकबर रायपुर। हाथी-मानव द्वन्द्व को रोकने और हाथियों के संरक्षण विषय पर यह आयोजन एक सराहनीय प्रयास है। प्रदेश सरकार हाथी सहित समस्त वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए प्रतिबघ्द है। हाथी-मानव द्वन्द्व को न्यूनतम करने और हाथियो के संरक्षण के लिए राज्य स्तर पर वित्तीय संसाधनों की कभी भी कमी नहीं होने दी आएगी। यह बात वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज अरण्य भवन अटल नगर में प्रोजेक्ट एलीफेन्ट मानिटरिंग कमेटी द्वारा आयोजित तीसरी क्षेत्रीय कार्यशाला के…
