मॉब लिंचिंग से दुखी हूं, लेकिन झारखंड का अपमान न करें : PM मोदी

मॉब लिंचिंग से दुखी हूं, लेकिन झारखंड का अपमान न करें : PM मोदी नई दिल्ली। झारखंड में भीड़ द्वारा एक मुस्लिम युवक की हत्या पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बुधवार को PM नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इससे उन्हें पीड़ा पहुंची है तथा दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने झारखंड को भीड़ की हिंसा (मॉब लिंचिंग और मॉब वायलेंस) का अड्डा बताने और एक घटना की वजह से पूरे राज्य के नागरिकों को कटघरे में खड़ा करने को अनुचित बताया। उन्होंने राष्ट्रपति अभिभाषण के राज्यसभा में…

निगम अधिकारी के साथ आकाश विजयवर्गीय ने की मारपीट, हुआ गिरफ्तार

निगम अधिकारी के साथ आकाश विजयवर्गीय ने की मारपीट, हुआ गिरफ्तार इंदौर। जर्जर मकान ढहाने गयी इंदौर नगर निगम की टीम के साथ विवाद के दौरान बुधवार को BJP के स्थानीय विधायक आकाश विजयवर्गीय ने शहरी निकाय के एक अफसर को क्रिकेट बैट से पीट दिया। जिसके बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया और उसके कुछ घंटे बाद आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया गया। आकाश, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं। चश्मदीद लोगों ने बताया कि नगर निगम की टीम गंजी कंपाउंड…

खेल मंत्री उमेश पटेल से क्रिकेट खिलाड़ी अनिल कुबंले ने की सौजन्य मुलाकात

खेल मंत्री उमेश पटेल से क्रिकेट खिलाड़ी अनिल कुबंले ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर। उच्च शिक्षा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल से आज यहां मंत्रालय स्थित कार्यालय में प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी अनिल कुबंले ने सौजन्य मुलाकात की। श्री पटेल ने श्री कुबंले के छत्तीसगढ प्रवास पर हार्दिक स्वागत किया। श्री कुबंले ने खेल मंत्री श्री पटेल को बताया कि वे छत्तीसगढ़ मंे किक्रेट के क्षेत्र में काम करना चाहते है। श्री पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में क्रिकेट खेल को लेकर काफी संभावनाएं हैै। यदि यहां क्रिकेट…

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के अधिकतम अवसरों का निर्माण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अभाव में छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के योग्य बने इसके लिए राज्य में वातावरण निर्माण को सख्त जरूरत है। वे आज दुर्ग जिले के विकासखण्ड पाटन में ग्राम मर्रा के हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम को…

सभी पुलिस थानों में विद्यार्थी-पुलिस समिति गठित हो : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

सभी पुलिस थानों में विद्यार्थी-पुलिस समिति गठित हो : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रायपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज स्थानीय कोतवाली थाने का निरीक्षण कर सभी पुलिस थानों में विद्यार्थी पुलिस समिति गठित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने सभी थानों के अंतर्गत आने वाले स्कूलों का रजिस्टर संधारित करने के लिए भी कहा। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा, पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख, थाना प्रभारी आर. के. मिश्रा और अधीनस्थ स्टाफ से चर्चा करते हुए राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा पुलिस कर्मियों को अपनी छवि पर विशेष…

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण रायपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज यहां राजधानी के जिला अस्पताल में पहुंची और निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसूती वार्ड में मरीजों को फलों का वितरण किया। श्रीमती पटेल ने प्रसूती वार्ड, पोस्ट नेटल वार्ड, गहन शिशु चिकित्सा ईकाई, पोषण पुनर्वास केन्द्र का अवलोकन किया। राज्यपाल ने कहा कि गहन शिशु चिकित्सा ईकाई में भर्ती होने वाले बच्चों का डाटा रजिस्टर में रखें। यह बच्चे किस क्षेत्र या किस मोहल्ले से आ रहे हैं, उसकी भी जानकारी रखें और इसे विश्वविद्यालयों को भेंजे…

स्वस्थ बच्चा ही असली धन होता है : राज्यपाल श्रीमती पटेल

स्वस्थ बच्चा ही असली धन होता है : राज्यपाल श्रीमती पटेल रायपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज यहां राजधानी में मठपारा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंची। वहां पर उन्होंने बच्चों और गर्भवती माताओं से मुलाकात की और उन्हें फल वितरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक परिवार में महिलाओं की भूमिका अलग-अलग होती है चाहे वे सास के रूप में हो या बड़ी बहन या ननद के रूप में। उन्हें अपने परिवार की बहू-बेटियों का ध्यान रखना चाहिए और जब तक किसी योजना से सहायता राशि प्राप्त न हो तब…

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की माता का हाल-चाल जाना

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की माता का हाल-चाल जाना रायपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंटकर माताजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

स्वास्थ्य मंत्री ने की अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा

स्वास्थ्य मंत्री ने की अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहां नवीन विश्राम भवन में डीकेएस पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर के व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वशासी समिति की बैठक में सुपरस्पेशियालिटी अस्पताल के अनुरूप लोगों को इलाज उपलब्ध कराने और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिए। उन्होंने एजेंसियों के माध्यम से वहां ली जा रही सुविधाओं के लिए नया टेंडर जारी करने कहा। स्वशासी समिति की बैठक में चिरायु योजना के तहत ऑपरेशन के लिए डीकेएस अस्पताल को फर्स्ट…

शाला प्रवेशोत्सव पर मुख्यमंत्री द्वारा डिजिटल कक्ष, आईटीसी लैब और दीक्षा एप्प का शुभारंभ

शाला प्रवेशोत्सव पर मुख्यमंत्री द्वारा डिजिटल कक्ष, आईटीसी लैब और दीक्षा एप्प का शुभारंभ रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मर्रा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सम्पूर्ण शिक्षण आकलन एवं प्रबंधन प्रणाली (सीजी टीम) का शुभारंभ किया। उन्होंने इसके माध्यम से क्रियान्वित की जाने वाली 51 गतिविधियों का अवलोकन किया। इसके माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग के विद्यार्थी, शिक्षक, विद्यालय और समुदाय लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर शिक्षा…