सफाई कर्मियों की हड़ताल से सफ़ाई व्यवस्था ठप्प भिलाई नगर। नगर निगम भिलाई के सैकड़ों सफाई कर्मियों ने शनिवार को निगम के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मी निगम प्रशासन द्वारा लिए जा रहे गलत निर्णय के खिलाफ आंदोलनरत है। हड़ताल के कारण शहर की सफाइ व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। शनिवार को निगम के किसी भी वार्ड में सफाई नहीं हुई है। जिसके कारण जहां का कचरा वहीं पड़ा है। वहीं निगम की ओर से किसी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। सफाई कर्मियों…
महीना: जून 2019
दर्जनभर लोगों से फाइनेंस में बाइक, मोबाइल, कैमरा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
दर्जनभर लोगों से फाइनेंस में बाइक, मोबाइल, कैमरा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी रायपुर। राजधानी में दर्जनभर लोगों को फाइनेंस में बाइक, मोबाइल व कैमरा दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला पकड़ा गया। आरोपी के पास से एक स्कूटी, दो मोबाइल व एक कैमरा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने एक पीडि़त की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है, पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि ठगी के शिकार बाकी लोग भी जल्द सामने आ सकते हैं, इसके बाद आगे…
पैसे, मोबाइल न देने पर युवक को चाकू मारा, आरोपी फरार
पैसे, मोबाइल न देने पर युवक को चाकू मारा, आरोपी फरार रायपुर। शुक्रवार रात कलर्स मॉल के पास तीन युवकों ने एक युवक को चाकू मार दिया। काम कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को तीन युवकों ने वहां रोककर उसे चाकू मार दिया। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस के मुताबिक सदरबाजार का तिलक साहू(24)बीती रात धमतरी रोड से अपने घर लौट रहा था, तभी कलर्स मॉल के पास एक्टीवा सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक को रोक लिया। वे तीनों उससे पैसे और मोबाइक की मांग…
भोंड के मॉडल गोठान उपचार की भी होगी व्यवस्था
भोंड के मॉडल गोठान उपचार की भी होगी व्यवस्था रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महात्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरवा एवं बाड़ी के अंतर्गत बस्तर संभाग के बस्तर तहसील के ग्राम पंचायत भोण्ड में लगभग 12 एकड़ में चारागाह सह गोठान विकसित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 8 एकड़ क्षेत्रफल में सिर्फ गोठान का निर्माण किया गया है। ग्राम पंचायत भोण्ड में 1 हजार 37 गाएं हैं, जिनमें गोठान क्षेत्र आने वाली गायों की संख्या 536 है। यहां चार एकड़ क्षेत्रफल में चारागाह विकसित किया जा रहा है, जहां नेपियर घास,…
छठवें दिन में मंजूर हो गई पेंशन और राशि सभी के खाते में
छठवें दिन में मंजूर हो गई पेंशन और राशि सभी के खाते में जशपुरनगर। लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शासकीय सेवाओं को सरल एवं सहज बना दिया है। इस अधिनियम के तहत् पात्र व्यक्ति को शासकीय सेवा का लाभ पाने के लिए न तो किसी कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत है न ही किसी की खुशामद। इसके प्रमाण के लिए कई उदाहरण मिलेगें। एक ऐसा ही उदाहरण जशपुर जनपद के कनमोरा ग्राम पंचायत में देखने को मिला। इस ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम घुटरी के 19 ग्रामीणों ने 23…
विधायक ने महारानी अस्पताल का किया निरीक्षण
विधायक ने महारानी अस्पताल का किया निरीक्षण जगदलपुर। जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने महारानी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्री जौन हर वार्ड में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके बीमारियों के विषय में तथा ईलाज के विषय में संबंधित डॉक्टर एवं नर्स स्टाफ से चर्चा की। विधायक रेखचंद जैन स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों को लेकर गंभीर हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी जगदलपुर के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के विषय पर अक्सर चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि महारानी अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल…
महारानी अस्पताल का रिनोवेशन का कार्य शीघ्र होगा पूर्ण
महारानी अस्पताल का रिनोवेशन का कार्य शीघ्र होगा पूर्ण जगदलपुर। महारानी अस्पताल का इन दिनों रिनोवेशन का काम चल रहा है। रिनेवेशन के साथ ही कैजुअल्टी यूनिट के साथ साथ मॉड्यूलर ओ.टी और सेमी मॉडलर ओ.टी का कार्य भी करवाया जा रहा है। जगदलपुर शहर के लोगों को जल्द ही महारानी अस्पताल का अपग्रेडेड वर्जन देखने को मिलेगा, जिसमें कैजुअलिटी यूनिट में मॉड्यूलर ओ.टी सेमी मॉड्यूलर ओ.टी के साथ-साथ आईसीयू की व्यवस्था भी की जाएगी, साथ में कैजुअल्टी यूनिट के बगल में रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट भी बन रहा है। वर्तमान में…
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मवेशियों की मौत
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मवेशियों की मौत बीजापुर। ग्राम गोल्लागुड़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 1 दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई। शनिवार सुबह 8 बजे तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश भी हो रही थी। बारिश से बचने के लिए मवेशी इमली पेड़ के निचे चले गए, लेकिन उसी वक्त आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से तरह मवेशियों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। यह पूरा मामला भोपालपटनम थाना क्षेत्र का है।
हाथियों के हमले में एक की मौत,दो घायल
हाथियों के हमले में एक की मौत,दो घायल जशपुर। जिले के नारायणपुर रेंज के बादलखोल अभ्यारण्य से लगे गांव रमसमा सिकटाटोली में घर में घुसकर हाथी ने परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले मे एक युवती की मौत हो गई। गांव रमसमा सिकटाटोली में एक परिवार ने अपने घर के अंदर धान उबाल कर सुखाने डाला थ जिसकी महक पाकर रात में हाथी उसे खाने के लिए घर में घुस गया। हाथी को घर में घुसा देखकर मुनी बाई और उसकी दोनो बेटी भागने लगीं। हाथी ने परिवार के…
युवती की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने शव को जलाया
युवती की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने शव को जलाया दुर्ग। कुम्हारी में एक युवती की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का जली हालत में शव मिलने की जानकारी पर फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. शनिवार सुबह कुम्हारी-अकोला मार्ग में सड़क किनारे एक युवती की जली लाश वहां से गुजर रहे लोगों ने देखी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कुम्हारी थाना के साथ ही फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस को शराब…
