हाथी नहीं बढ़ रहे हैं आरंग से आगे,दहशत कायम

हाथी नहीं बढ़ रहे हैं आरंग से आगे,दहशत कायम रायपुर। हाथियों का दल आरंग के आसपास ही विचरण कर रहे हैं। आज सुबह महासमुंद के आसपास भी हाथियों का दल देखा गया।वन विभाग लगातार प्रयासरत्त है इन हाथियों को आगे खदेड़ने के लिए लेकिन झुंड में इनकी संख्याबल अधिक होने के कारण संभव नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। लगभग 20 हाथियों का दल जंगलों से पानी पीने के लिए नदी पहुंचा इस हाथियों के दल में दो से तीन दंतेल हाथी भी होने की बात…

कार्यपालन अभियंता से लूट

कार्यपालन अभियंता से लूट रायपुर। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता से अज्ञात लूटेरों ने चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता हरिओम नारायण दुबे एक बैठक में शामिल होने रायपुर पहुंचे हुये थे। शास्त्री चौक के पास बरखा होटल में अधिकारी ठहरे हुए थे। बैठक होने के बाद रात में कलेक्ट्रेट गार्डन के पास टहलने के लिये निकले। उसी दौरान पीछे से कुछ अज्ञात युवक बाइक से आये और सिगरेट मांगने लगे। अधिकारी हरिओम ने सिगरेट नहीं…

डॉ. आदिले होंगे डीकेएस के नए अधीक्षक

डॉ. आदिले होंगे डीकेएस के नए अधीक्षक रायपुर। दाऊ कल्याण सिंह (डीकेएस) सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. केके सहारे को पद से हटा दिया गया। उनकी जगह चिकित्सा शिक्षा संचालक (डीएमई) डॉ. एसएल आदिले को अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लंबे समय से डॉ. सहारे के हटाए जाने की चर्चा जोरों पर थी। ये भी तय था कि उनकी जगह डॉ. आदिले अधीक्षक होंगे। ये फैसला सिर्फ आचार संहिता की वजह से रुका हुआ था। डीकेएस के पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता को सरकार ने 25 फरवरी को…

गृहमंत्री की गलत पायलेटिंग,जाना था ईद मिलन-गमी में पहुंच दिया

गृहमंत्री की गलत पायलेटिंग,जाना था ईद मिलन-गमी में पहुंच दिया भिलाई नगर। ईद उल फितर पर अपने खास समर्थक काँग्रेस नेता के घर जाने निकले प्रदेश के गृहमंत्री को पुलिस की पायलेटिंंग टीम ने एक गमजदा परिवार के यहाँ पहुँचा दिया। इस मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने तत्काल तो कुछ नहीं कहा लेकिन देर रात पायलेटिंग टीम का नेतृत्व करने वाले अफसरों को जमकर फटकार लगाई। बुधवार को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ईद पर अपने समर्थक इरफान खान के सेक्टर 4 निवास जाने का निर्णय लिया। पुलिस कंट्रोल रूम…

गणेश कोसले को मिला पीएचडी में प्रवेश

गणेश कोसले को मिला पीएचडी में प्रवेश बिलासपुर। गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय ने गुरूवार को आखिरकार छात्र गणेश कोसले कों पीएचडी में प्रवेश दे दिया गया। गणेश कोसले सामंदवादियों से लड़ता रहा और कड़े संघर्ष के बाद विश्वविद्यालय को पूर्नविचार कर पीएचडी में प्रवेश देना पड़ा। गणेश कोसले की आवाज तब लोगों के बीच पहुची जब भीम रेजिमेंट नामक संगठन ने विश्वविद्याल में हो रहे भेद-भाव पर सोशल साईड्स पर वायरल किया । इसके बाद छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने छत्तीसगढिय़ों और आरक्षितों के साथ भेद-भाव का…

धरमपुरा में विधिक साक्षरता शिविर

धरमपुरा में विधिक साक्षरता शिविर मुंगेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम धरमपुरा में विधिक सहायता एवं सलाह शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम विकास मंडली के अध्यक्ष श्री एसएम शमीम ने कहा कि जो व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर है जिसकी आमदनी सालाना एक लाख रूपए से कम है जो अनुसूचित जाति एवं जनजाति का सदस्य है। प्राकृतिक आपदा से पीडि़त है। महिला बच्चे वे सभी विधिक सहायता की पात्रता रखते है। उन्होने टोनही प्रताड़ना अधिनियम, लोक अदालत, बाल विवाह, मोटर यान अधिनियम एवं नि:शुल्क परिवार परामर्श…

प्रसव पूर्व जांच एवं उपचार हेतु शिविर 8 को

प्रसव पूर्व जांच एवं उपचार हेतु शिविर 8 को मुंगेली। जिला चिकित्सालय मुंगेली में गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच एवं जटिल प्रकरणों का समय से पहले पहचान और उपचार हेतु 08 जून 2019 को सबेरे 9 बजे से शिविर का आयोजन किया गया है। अधिक जानकारी के लिए सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय मुंगेली से संपर्क कर सकते है।

जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन 13 व 27 को

जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन 13 व 27 को मुंगेली। जिला चिकित्सालय मुंगेली में 13 एवं 27 जून 2019 को जिला मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया है। जिसमें नि:शक्तजन एवं शारीरिक योग्यता प्रमाण पत्र बनाया जायेगा। सुबह 9.30 बजे से शिविर का आयोजन किया गया है। अधिक जानकारी के लिए सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय मुंगेली से संपर्क कर सकते है।

कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन 10 जून तक

कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन 10 जून तक जांजगीर-चांपा। आकांक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 10वीं उत्तीर्ण निर्धन छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं संबंधित प्रवेश परीक्षाओं के प्रशिक्षण हेतु 02वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 50 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। आवेदन 10 जून तक आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदक जिला रोजगार कार्यालय में निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटजांजगीरचांपाडॉटजीओव्हीडॉटइन का अवलोकन किया जा सकता हैं। इसके अलावा जिला…

शाम होते ही चला आंधी-तूफान

शाम होते ही चला आंधी-तूफान रायपुर। दिन भर की तेज गर्मी के बाद गुरूवार को शाम पांच बजे के आसपास आसमान पर काले बादल घिर आए और तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान शुरू हो गया। धूल के गुबार से पूरा शहर पट गया। इधर आंधी तूफान के कहर से पोटियाडीह गाँव के एक व्यक्ति की पेड़ में दबने से हुई मौत हो गई।